The Lallantop

रणबीर की 'रामायण' को साउथ में हिट कराने का मेकर्स का मास्टरप्लान!

'रामायण' के मेकर्स साउथ इंडिया में प्रमोशन का एक धमाकेदार पैंतरा अपनाने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के मेकर्स ने पहला ट्रेलर नॉर्थ में रिलीज़ किया था. अब दूसरा ट्रेलर साउथ में रिलीज़ हो सकता है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज़ डेट 5 मार्च, 2027 से बदलने की संभावना है, क्योंकि मेकर्स नई तारीख खोजने में लगे हैं।
  • पहले से निर्धारित तारीख 5 मार्च, 2027 को 'स्पिरिट' की रिलीज़ पर 'फौजी' और 'खोसला का घोसला 2' फिल्मों के कारण टकराव की संभावना उत्पन्न हो गई है।
  • यदि 'स्पिरिट' की रिलीज़ पोस्टपोन होती है, तो इसका फायदा सलमान खान की 'मॉन्स्टर' को ईद 2027 पर रिलीज़ के लिए मिल सकता है।

क्या Prabhas स्टारर Spirit की रिलीज़ डेट बदलने वाली है? Emraan Hashmi की Gunmaaster G9 के सेट पर एक खतरनाक स्टंट के दौरान कैसे बाल-बाल बचे? Ramayana के मेकर्स South India में प्रमोशन का कौन सा प्लान बना रहे हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# डुएन कीफ डी डेविस को कोर्ट ने सुनाई सज़ा

रैपर टुपैक शकूर की हत्या के मामले में डुएन कीफ डी डेविस को 40 साल से उम्रकैद तक की सज़ा सुनाई है. 63 साल के डेविस को अगस्त में फर्स्ट-डिग्री मर्डर का दोषी पाया गया था. 1996 में टुपैक की हत्या की साज़िश रचने और हमलावरों को बंदूक मुहैया कराने में डेविस की भूमिका थी. लास वेगस में हुए इस हमले में टुपैक को चार गोलियां लगी थीं और छह दिन बाद उनकी मौत हो गई थी. हालांकि, टुपैक पर गोली चलाने वाला शख्स कौन था, ये अब भी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल सका है.

Advertisement

# 'नार्निया: द मैजिशियन्स नेफ्यू' का ट्रेलर रिलीज़

'बार्बी' फेम ग्रेटा गर्विग की फिल्म 'नार्निया: द मैजिशियन्स नेफ्यू' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. ट्रेलर में मेरिल स्ट्रीप की आवाज़ में शेर असलान और एमा मैकी की व्हाइट विच यानी जेडिस ने खास ध्यान खींचा है. सी. एस. लुईस की 1955 में आई किताब पर आधारित ये फिल्म नार्निया की जादुई दुनिया की शुरुआत दिखाएगी. कहानी में डिगरी और पॉली जादुई छल्लों के ज़रिए अलग-अलग दुनिया तक पहुंचते हैं. फिल्म में डैनियल क्रेग भी अहम रोल में हैं. ट्रेलर में लेड ज़ेपलिन का मशहूर गाना 'स्टेयर वे टू हैवन' सुनाई देता है. ये फिल्म 12 फरवरी, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.  

# प्रभास की 'स्पिरिट' की रिलीज़ डेट बदल जाएगी?

Advertisement

प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज़ डेट एक बार फिर बदल सकती है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 मार्च, 2027 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के मेकर्स अब नई तारीख तलाश रहे हैं. इसकी वजह प्रभास की दूसरी फिल्म 'फौज़ी' की रिलीज़ में संभावित बदलाव बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स हैं कि 'फौजी' अब मार्च 2027 में आ सकती है, जिससे दोनों फिल्मों की रिलीज़ आपस में टकरा सकती है. 'स्पिरिट' में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय भी नज़र आएंगे. अगर फिल्म पोस्टपोन होती है, तो इसका फायदा ईद 2027 पर रिलीज़ होने की तैयारी कर रही सलमान खान की 'मॉन्स्टर' को मिल सकता है. हालांकि, मेकर्स ने अब तक रिलीज़ डेट बदलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

# 'गनमास्टर G9' के सेट पर बाल-बाल बचे इमरान

इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर G9' के सेट पर एक खतरनाक स्टंट के दौरान बड़ा हादसा टल गया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अक्टूबर को बेंगलुरु में फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान हवा में लटकाई गई एक SUV अचानक नीचे खड़ी वैन पर जा गिरी. गाड़ी इमरान के चेहरे से महज़ एक फुट की दूरी पर गिरी. हालांकि, इससे उन्हें कोई चोट नहीं आई. स्टंट का वीडियो भी सामने आया है. लेकिन अभी मेकर्स ने साफ नहीं किया है कि ये हादसा था या पहले से प्लान किया गया सीन. आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बन रही इस स्पाई थ्रिलर में जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी हैं.

# साउथ में 'रामायण' के प्रमोशन ये पैंतरा इतिहास पलटेगा?

'रामायण' की रिलीज़ डेट जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, इसका प्रमोशन भी जोर पकड़ रहा है. जटायु के पोस्टर के बाद अब खबरें हैं कि फिल्म के मेकर्स साउथ इंडिया में प्रमोशन का एक धमाकेदार पैंतरा अपनाने वाले हैं. सोशल मीडिया दावों के मुताबिक 'रामायण' के मेकर्स कल यानी 15 अक्टूबर को बैंगलुरु में एक भव्य इवेंट कर रहे हैं. यहां फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किए जाने की खबरें हैं. बताया जा रहा है कि इस इवेंट के माध्यम से साउथ इंडिया में 'रामायण' को अब तक के सबसे बड़े स्केल पर प्रमोट किया जाएगा. हालांकि इस इवेंट को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

# 'खोसला का घोसला 2' करेगी 'मॉन्स्टर' से क्लैश

अनुपम खेर और बोमन ईरानी स्टारर 'खोसला का घोसला 2' की रिलीज़ पोस्टपोन हो गई है. पहले ये फिल्म 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी. लेकिन अब ये 5 मार्च, 2027 को रिलीज़ होगी. इसी दिन 'स्पिरिट' भी रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. रिपोर्ट्स हैं कि 'स्पिरिट' को पोस्टपोन किया जाएगा.  'स्पिरिट' और 'खोसला का घोसला 2' दोनों को ही टी-सीरीज़ ने प्रोड्यूस किया है. ऐसे में 5 मार्च को 'खोसला का घोसला 2' के आने से ये कंफर्म हो गया है कि 'स्पिरिट' पोस्टपोन होगी. सलमान खान की 'मॉन्स्टर' भी ईद 2027 पर रिलीज़ होनी है. ख़ैर, इस सीक्वल में रणवीर शौरी, परवीन डबास और किरण जुनेजा भी अपने पुराने रोल्स में लौटेंगे. साथ ही रवि किशन और दिव्या खोसला जैसे नए चेहरे भी कहानी का हिस्सा होंगे. 'खोसला कै घोसला 2' को प्रशांत भगिया ने डायरेक्ट किया है.  

वीडियो: 'रामायण' की रिलीज़ डेट पर मेकर्स की ये चूक ले डूबेगी फिल्म?

Advertisement