Nana Patekar के निधन पर देशभर की जनता, पॉलिटिशियंस और एक्टर्स ने शोक वक्त किया. Salman Khan ने उनके सम्मान में मुंबई में होने वाला अपना एक बड़ा इवेंट कैंसिल कर दिया. साथ ही सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि देने के बाद सलमान खुद पुणे रवाना हो गए. वहां वो नाना के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए.
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सारे इवेंट्स कैंसिल कर पुणे पहुंच गए सलमान खान
सलमान खान और नाना पाटेकर ने संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' में साथ काम किया था.

सलमान और नाना ने संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' में साथ काम किया था. नाना ने उसमें मनीषा कोइराला के पिता और सलमान के ससुर का रोल किया था. कल यानी 08 अक्टूबर को नाना के निधन पर सलमान ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
"नाना...रेस्ट इन पीस भाऊ."

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 8 अक्टूबर की शाम 6 बजे सलमान को मुंबई में GB रियलिटी के एक लॉन्च इवेंट में जाना था. मगर सुबह नाना के निधन की खबर आने पर उन्होंने ये इवेंट कैंसिल कर दिया. उनकी टीम ने बताया कि सलमान अभी नाना के परिवार के साथ रहना चाहते हैं.

शाम होने तक सलमान मुंबई के एक एयरपोर्ट पर नज़र आए. पता चला कि वो नाना के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पुणे रवाना हो रहे हैं. दरअसल, नाना का निधन गोवा में हुआ था. मगर उनका अंतिम संस्कार पुणे में किया गया. पुणे से कुछ घंटे की दूरी पर नाना का गांव डोंज पड़ता है. वहां उनके फार्महाउस नानाची वाडी में राजकीय सम्मान के साथ नाना का अंतिम संस्कार किया गया. कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे और रामदास अठावले जैसे राजनेताओं के अलावा जैकी श्रॉफ, अनिल शर्मा, फिरोज़ नाडियाडवाला और अनीस बज़्मी जैसी कई फिल्मी हस्तियां थीं. सलमान भी वहां पहुंचे. लेकिन उनकी कोई तस्वीर फिलहाल सामने नहीं आई है. हालांकि सोशल पर एक क्लिप वायरल हो रहा, जहां पैपराज़ी एक-दूसरे को तैयार रहने कह रहे क्योंकि सलमान खान श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे थे.
नाना पाटेकर के गुज़रने पर सलमान के अलावा शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रवि किशन, रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, Jr NTR, रोहित शेट्टी और संजय लीला भंसाली जैसी कई फिल्मी हस्तियों ने उनके सम्मान में पोस्ट लिखे. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अमित शाह, स्मृति ईरानी, देवेन्द्र फडणवीस और नितिन गडकरी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. 8 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया. नाना 75 साल के थे.
वीडियो: नाना पाटेकर की फिल्म प्रहार, जिसके लिए उन्होंने आर्मी ट्रेनिंग ली और कार्गिल वार में लड़े












