The Lallantop

अजय देवगन के 35 साल लंबे करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई 'दृश्यम 3'

'दृश्यम 3' से पहले 'सिंघम अगेन' अजय देवगन की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी.

Advertisement
post-main-image
'दृश्यम 3' को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने 02 अक्टूबर को रिलीज होकर पहले हफ्ते में भारत में 294.60 करोड़ रुपए और विश्वभर में कुल 383.60 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
  • यह फिल्म जगत में अजय देवगन की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी, क्योंकि इसने पहले सप्ताह में 'सिंघम अगेन' के 372.41 करोड़ रुपए के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया।
  • अगले कुछ सप्ताह में किसी बड़ी भारतीय फिल्म के रिलीज न होने के कारण 'दृश्यम 3' के बॉक्स ऑफिस पर कारोबार को और बढ़ाने की संभावना बनी हुई है।

Ajay Devgn पिछले 35 सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं. मगर हफ्तेभर पहले रिलीज़ हुई Drishyam 3 ने उनकी पिछली सभी मूवीज़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसने वर्ल्डवाइड 380 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं. साथ ही Singham Again को भी टॉप की कुर्सी से नीचे उतार दिया.

Advertisement

'दृश्यम 3', 02 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. यानी खबर लिखे जाने तक इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 74.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. अजय के करियर में किसी भी दूसरी फिल्म ने इतनी बड़ी ओपनिंग नहीं ली है. दूसरे दिन इसने 64.20 करोड़ कमाए. तीसरे दिन ये आंकड़ा 73.20 करोड़ तक पहुंच गया. इस तरह पहला वीकेंड खत्म होने तक फिल्म ने भारत में 211.8 करोड़ रुपए कमा लिए थे.

रिलीज़ के पहले हफ्ते में ‘दृश्यम 3’ की कमाई कुछ ऐसी रही है,

Advertisement

पहला दिन (शुक्रवार) - 74.40 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार) - 64.20 करोड़
तीसरा दिन (रविवार) - 73.20 करोड़
चौथा दिन (सोमवार) - 25.20 करोड़
पांचवां दिन (मंगलवार) - 23.40 करोड़
छठा दिन (बुधवार) - 18.60 करोड़
सातवां दिन (गुरुवार) - 15.60 करोड़

टोटल: 294.60 करोड़ रुपए (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)

'दृश्यम 3' ने रिलीज़ के पहले हफ्ते में भारतीय मार्केट से 294.60 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ओवरसीज़ से इसने 89 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 383.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. अजय देवगन की लीडिंग किसी भी मूवी ने आज तक इसने पैसे नहीं कमाए थे. पिछला रिकॉर्ड 'सिंघम अगेन' के नाम पर था, जिसने 372.41 करोड़ छापे थे. लेकिन 'दृश्यम 3' ने उसके लाइफटाइम कलेक्शन को एक हफ्ते में ही पार कर लिया. वैसे तो अजय ने 1230 करोड़ कमाने वाली RRR में भी काम किया है. मगर उसमें उनका कैमियो भर था. इस हफ्ते कोई बड़ी भारतीय फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ रही. ऐसे में 'दृश्यम 3' के पास रिकॉर्डतोड़ कमाई करने का अच्छा मौका है.

Advertisement

वीडियो: 'दृश्यम 3' के डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना को क्या ताना मारा?

Advertisement