27 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस में Ranbir Kapoor-Yash स्टारर Ramayana का ग्रैंड प्रिव्यू रखा गया था. इस दौरान मेकर्स ने कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज़, फिल्म क्रिटिक्स और इंफ्लुएंसर्स को न्यौता भेजा. वैसे तो उन्होंने कुछ दिनों तक मूवी रिव्यू देने पर रोक लगाई है. बावजूद इसके, कुछ पत्रकारों और यूट्यूबर्स ने इंटरनेट पर अपना फीडबैक शेयर कर दिया. वो 'रामायण' देखकर क्या कह रहे, जानते हैं.
'रामायण' के वर्ल्ड प्रीमियर से आए शुरुआती रिव्यू, मेकर्स झूम जाएंगे!
हॉलीवुड फिल्म जर्नलिस्ट रामा ताम्पुबोलोन ने 'रामायण' को 2026 के सबसे बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियन्स में से एक बताया है.

यूट्यूबर मिस्टर लाइक इट ऑर नॉट ने अपना वीडियो रिव्यू साझा करते हुए कहा,
"मैं अभी रामायण की स्क्रीनिंग से बाहर निकला हूं. मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि मैं इस फिल्म पर अपना रिएक्शन कैसे शुरू करूं. मैंने अभी जो देखा है, वैसा दुनिया में कहीं भी नहीं. लोग इसे अच्छी बात भी मान सकते हैं और बुरी भी. लेकिन सच कहूं तो रामायण जैसी फिल्म कहीं भी नहीं है."
मिस्टर लाइक इट ऑर नॉट ने बताया कि वो इस उम्मीद से 'रामायण' देखने गए थे ताकि कुछ नया देख और सीख सकें. वो इसलिए क्योंकि सब उन्हें ये बताते रहते हैं कि 'रामायण' ही सच्चा इतिहास है. साथ ही ये इंडियन कल्चर और वहां के लोगों के लिए भी बहुत मायने रखता है. वो कहते हैं,
"मुझे ऐसा एहसास आखिरी बार तब हुआ था, जब मैंने पहली बार लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की फिल्म देखी थी. मेरे ख्याल से उसका पहला पार्ट 2001 में आया था. उसके बाद से मुझे ऐसा कुछ कभी महसूस नहीं हुआ था. रामायण काफी ग्रैंड और एपिक है. फिल्म में राम का किरदार कमाल का था. और आखिर में जो क्लिफहैंगर है, वो तो...सुना है कि इसका दूसरा पार्ट अगले साल नवंबर में रिलीज़ होगा. मैं स्पॉइलर नहीं दे सकता. लेकिन फिल्म के अंत में जब स्क्रीन काली होती है तो मैं सचमुच जोर से 'अरे नहीं' चिल्ला पड़ा."
'रामायण' की स्क्रीनिंग पर चर्चित हॉलीवुड फिल्म जर्नलिस्ट रामा ताम्पुबोलोन ने कहा,
"रामायण: राइज़ ऑफ अ लेजेंड शानदार फिल्म है. इसके विजुअल्स, डांस, म्यूजिक और एक्शन सब कुछ भव्य हैं. रणबीर कपूर ने अच्छा काम किया है. वहीं यश भी अपने किरदार में छा गए. ये इस साल के सबसे बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस में से एक है. एक ग्रैंड स्केल फिल्म."

फिल्म क्रिटिक थेरेसा सिमोनी ने लिखा,
"राजकुमार राम का किरदार निभाने वाले एक्टर यानी रणबीर कपूर में जबरदस्त टैलेंट है. उनकी एक्टिंग देख मेरी आंखों में आंसू आ गए. ये फिल्म कभी न भूल पाने वाला एक्सपीरियंस है."

रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' का एम्बार्गो 30 अक्टूबर यानी शुक्रवार तक हट जाएगा. वर्ल्ड प्रीमियर में मौजूद ऑडियंस उसके बाद ही अपना पूरा रिव्यू दे पाएगी. जहां तक फिल्म की बात है, 'रामायण' भारत समेत दुनियाभर में 05 नवंबर को रिलीज़ होगी.
वीडियो: रामायण में कुंभकर्ण बने पंचायत के फैसल मलिक, कहां से प्रेरित हुए?












