The Lallantop

जब राजकुमार राव ने करण जौहर के सामने बताया, स्टारकिड कैसे चोरी करते हैं रोल!

एक इंटरव्यू में Karan Johar ने नेपोटिज़्म पर Rajkumar Rao से सवाल पूछा. इसके जवाब में उन्होंने एक किस्सा बताया जो उनके साथ घटा था. किस तरह एक स्टारकिड ने उन्हें मिला हुआ फ़िल्म रोल चोरी कर लिया था.

Advertisement
post-main-image
राजकुमार राव अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज़ माही' को प्रमोट कर रहे हैं. ये फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (MR & Mrs Mahi) में नज़र आने वाले हैं. फ़िल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी हैं. इसे करण जौहर (Karan Johar) ने प्रोड्यूस किया है. हाल ही में राजकुमार और जाह्नवी ने करण जौहर के साथ बातचीत की. इस दौरान राजकुमार ने अपनी एक्टिंग जर्नी के बारे में करण को बताया. उन्होंने कहा कि एक फिल्म से उन्हें रातों-रात निकाल दिया गया था. और, एक स्टारकिड को कास्ट कर लिया गया. साथ ही मुंबई में उनके शुरुआती दिनों में लोगों ने अलग-अलग बॉलीवुड पार्टी में जाने की भी सलाह दी थी. वे कहते थे पार्टीज़ में जाओ कॉन्टैक्ट बनाओ.

Advertisement

करण जौहर राजकुमार और जाह्नवी का इंटरव्यू ले रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा,

"कुछ सक्सेसफुल लोग भी कहते हैं कि फलां स्टार किड की वजह से मुझे हटा दिया गया. वे लोग हेडलाइन बनाने के लिए इसे एक टूल की तरह इस्तेमाल करते हैं. वे बोलते हैं - मैं पार्टी में नहीं गया तो रोल नहीं मिला. मैं कई पार्टीज़ में जाता हूं. लेकिन मुझे तो आज तक नहीं पता चल पाया कि किन पार्टीज़ में ये काम मिलता है."

Advertisement

इस पर करण को जवाब देते हुए राजकुमार ने कहा, 

"जी हां, जब मैं नया-नया मुंबई आया था, तब मुझे लोगों ने कहा कि तुम्हें पार्टीज़ में जाना होगा. कॉन्टैक्ट बनाने होंगे. लेकिन किसी पार्टी में जाकर ये कहना कि मैं कॉन्टैक्ट बनाने आया हूं!! ये अजीब है. हां, एक बार मुझे एक फिल्म के लिए सिलेक्ट किया गया था. लेकिन फिर पता चला कि मुझे रातों-रात हटा दिया गया. क्योंकि मेरी जगह एक ऐसे व्यक्ति को कास्ट किया गया जो मशहूर इंसान और एक स्टारकिड था. मुझे ये ठीक नहीं लगा. हालांकि वो फिल्म कभी बन भी नहीं पाई. उस समय वो एक इनसाइडर था. लेकिन इसी जगह कोई आउटसाइडर भी हो सकता है. जो सक्सेसफुल होने के बाद आपके साथ ऐसा कर सकता है."

ये कोई पहला मौका नहीं है, जब राजकुमार राव ने फिल्म से निकाले जाने का बात बताई है. इससे पहले वो एक पॉडकास्ट में भी इस पर बात कर चुके हैं. हालांकि, राजकुमार का मानना है कि इन चीजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाना चाहिए.

Advertisement

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ रिलीज़ हो चुकी है. उनकी इस कहानी को पर्दे पर उतारा है ‘सांड की आंख’ के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी ने. इसके अलावा राजकुमार राव जाह्नवी कपूर के साथ ‘मिस्टर और मिसेज माही’ में दिखाई देने वाले हैं. ये फ़िल्म 31 मई, 2024 को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:-रणबीर की 'रामायण' के सेट पर चारों तरफ से डाला परदा, फिल्म का नाम भी बदल गया! 

इन फिल्मों के साथ ही राजकुमार के पास अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ है. इसमें वो श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी के साथ काम कर रहे हैं. इसमें वरुण धवन के कैमियो की भी खबरें हैं. इसके बाद आएगी उनकी ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’. इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी होंगी.  

वीडियो: श्रीकांत मूवी रिव्यू: नायक और एक्टर के साथ न्याय नहीं कर पाई फिल्म!

Advertisement