The Lallantop

कार्तिक आर्यन-अनुराग बासु की फिल्म ने आमिर खान को भयंकर संकट में डाल दिया!

चर्चा है कि आमिर खान किशोर कुमार की बायोपिक में नज़र आएंगे. मगर ये मूवी लंबे समय तक अटकी रहेगी.

Advertisement
post-main-image
आमिर खान लंबे समय से दादा साहब फाल्के की बायोपिक पर भी माथा-पच्ची कर रहे हैं. (फोटो: AI Generated)

Anurag Basu लीजेंड्री सिंगर और एक्टर Kishore Kumar की बायोपिक बनाने वाले हैं. पहले इसमें Ranbir Kapoor को कास्ट किए जाने की चर्चा थी. मगर उनके मना करने पर Aamir Khan इस प्रोजेक्ट के लिए कंसीडर किए जाने लगे. एक समय तो वो क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग भी लेने लगे थे. बावजूद इसके, फिल्म कभी शुरू ही नहीं हो पाई. इसके पीछे कुछ और नहीं बल्कि Kartik Aaryan की Tu Meri Zindagi Hai मूवी ज़िम्मेदार है. कैसे? बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले साल फरवरी में कार्तिक और श्रीलीला स्टारर 'तू मेरी ज़िंदगी है' का फर्स्ट लुक रिविल किया गया था. ये वही मूवी है, जिसे एक समय 'आशिकी 3' कहा जा रह था. मेकर्स ने बताया कि मूवी दिसंबर 2025 में रिलीज़ होगी. मगर अब 2026 का अप्रैल बीतने वाला है और फिल्म का कहीं कोई नामोनिशान नहीं. इसका सीधा असर किशोर कुमार की बायोपिक पर पड़ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि अनुराग कार्तिक की फिल्म पूरी करने के बाद ही उस पर काम शुरू करेंगे. वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में वो कहते हैं,

"मैं अभी कार्तिक आर्यन-श्रीलीला वाली फिल्म पर काम कर रहा हूं. मैं उसे जल्दी से पूरा करना चाहता हूं. जैसे ही उसकी शूटिंग कंप्लीट होगी, मैं तुरंत किशोर कुमार की बायोपिक पर काम शुरू कर दूंगा. किशोर कुमार का किरदार मेरे दिमाग में काफी समय से है. इसलिए मैं अब जल्द-से-जल्द उस पर काम करना चाहता हूं."

Advertisement

पर दिक्कत ये है कि 'तू मेरी ज़िंदगी है' की शूटिंग डेढ़ साल बाद भी अटकी हुई है. कार्तिक इस पर काम कर रहे थे. मगर फिर मेकर्स ने फिल्म के एक बड़े हिस्से को रीशूट करने का फैसला किया. इसके पीछे 'सैयारा' की सक्सेस को ज़िम्मेदार बताया गया था. मूवी इतना अटकी कि कार्तिक ने करण जौहर की 'नागज़िला' पर लगने का फैसला किया. वो फिल्म अगले साल फरवरी में आएगी. हमें ये मानकर चलना चाहिए कि उसकी शूटिंग अक्टूबर तक तो चलेगी ही. उससे निपटकर कार्तिक दोबारा 'तू मेरी ज़िंदगी है' में जुट जाएंगे. यानी फिल्म अभी और डिले होने वाली है. इसका सीधा मतलब ये है कि किशोर कुमार की बायोपिक अभी फंसी ही रहेगी.

अनुराग ने तो उन दावों का भी खंडन किया है, जहां ये कहा गया था कि फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है. उनके मुताबिक,

"ये कहना गलत है कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है. मैंने अब तक इस मूवी के लिए 45 दिन से ज़्यादा शूटिंग नहीं की है. असल में, काम तो अभी बस शुरू ही हुआ है."

Advertisement

45 दिनों में तो अक्षय कुमार अपनी एक फिल्म पूरी कर दूसरी शुरू कर देते हैं. मगर अनुराग कह रहे कि उनका काम अभी शुरू ही हुआ है. चर्चा है कि ‘तू मेरी ज़िंदगी है’ मिड 2027 तक रिलीज़ कर सकते हैं. मगर अनुराग ने इस बात को कन्फर्म नहीं किया. इससे ये अनुमान लगाना कठिन नहीं कि किशोर कुमार की बायोपिक के लिए हमें और इंतज़ार करना होगा. और इंतज़ार मतलब, आमिर के फ्यूचर पर संकट. ऐसा इसलिए क्योंकि आमिर के पास फिलहाल कोई भी प्रोजेक्ट नहीं है. ये चर्चा जरूर है कि वो भारत पे वाले अशनीर ग्रोवर की बायोपिक करेंगे. मगर इस बात को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है. अनाउंस तो वैसे किशोर कुमार की बायोपिक भी नहीं हुई, मगर इतना तय है कि फिल्म लंबे समय तक धरातल पर नहीं आने वाली.

वीडियो: 'तारे जमीन पर' में नजर आते अक्षय खन्ना, मगर आमिर खान ने खेल कर दिया

Advertisement