The Lallantop

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम साऊ को जान से मारने की धमकी किसने दी?

Bengal Jhalmuri seller alleges death threats: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा से लौटते समय झारग्राम में बिक्रम साऊ की दुकान से झालमुड़ी खाई थी. 19 अप्रैल को उन्होंने एक्स पर स्वादिष्ट 'झालमुड़ी' का जिक्र किया था. बिक्रम से बात की थी. उनके साथ तस्वीर भी साझा की थी. जिसके बाद से साऊ काफी फेमस हो गए. उनकी दुकान पर लोगों की लाइन लग गई.

Advertisement
post-main-image
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी ने साऊ के पास से झालमुड़ी खाई थी. (फोटो-इंडिया टुडे)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस व्यक्ति से झालमुड़ी लेकर खाई थी, उसे कथित तौर पर पाकिस्तान और बांग्लादेश से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा से लौटते समय झारग्राम में बिक्रम साऊ की दुकान से झालमुड़ी खाई थी. 19 अप्रैल को उन्होंने एक्स पर स्वादिष्ट 'झालमुड़ी' का जिक्र किया था. बिक्रम से बात की थी. उनके साथ तस्वीर भी साझा की थी. जिसके बाद से साऊ काफी फेमस हो गए. उनकी दुकान पर लोगों की लाइन लग गई.

मगर अब बिक्रम साऊ के लिए ये पॉपुलैरिटी डर का सबब बन गई है. बताया गया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार फोन और वीडियो कॉल आ रहे हैं. बिक्रम ने दावा किया कि उन्हें इन कॉल्स के जरिए जान से मारने की धमकियां भी मिली हैं. हथियार दिखाए जा रहे हैं.

Advertisement
फोन-मैसेज पर दी जा रही धमकियां

साऊ ने इंडिया टुडे से जुड़े अनुपम मिश्रा से बात करते हुए कहा,

“हमें काफी दिक्कत हो रही है. रविवार से पाकिस्तान से फोन पर धमकी आ रहा है. मां-बाप खाना भी नहीं खा रहे हैं. हम भी टेंशन में है. मेरी जान को खतरा है. वो लोग मैसेज कर रहे हैं. हमें वीडियो कॉल भी किया था. हथियार दिखा रहा था. कह रहा था कि तुम्हारा दुकान टारगेट पर है. बम से उड़ा देंगे. हमें सेफ्टी चाहिए.”

साऊ की मां भी धमकियों से डरी हुई हैं. उनका कहना है कि उनके लड़के का जीना दुश्वार हो रहा है. वह गरीब आदमी है. इसी दुकान से उनका पेट चलता है.

Advertisement

कुछ स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं. इनमें एक व्यक्ति कथित तौर पर बिक्रम से पूछ रहा है कि जिंदा हो? एक नंबर से कहा गया है कि तेरी दुकान हमारे टारगेट पर है. जैसे ही रश होगा, उड़ा देंगे. कई बार कॉल भी की गई है.

bengal_jhalmuri
बिक्रम साऊ को मिली धमकियां. (फोटो-इंडिया टुडे)

मामले की सूचना बिक्रम ने पुलिस को दे दी है. उसने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कथित तौर पर आने वाली धमकी भरी कॉल्स ने भी इलाके में चिंता और तनाव पैदा कर दिया है.

बिहार के रहने वाले हैं बिक्रम साऊ?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बिक्रम मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. वो अब अपने माता-पिता के साथ बंगाल में रहते हैं. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बिक्रम ने कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी दुकान पर आकर झालमुड़ी खाएंगे.

बिक्रम ने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे पढ़ाई के बारे में भी पूछा था. जिस पर उन्होंने कहा कि वे गरीबी के कारण ज्यादा नहीं पढ़ सके. फिर पीएम ने कमाई के बारे में पूछा. वे लगभग 10 मिनट तक दुकान पर रुके थे. बंगाल चुनाव में झालमुड़ी काफी हॉट टॉपिक रहा था.

वीडियो: NEET Paper Leak प्रोटेस्ट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल गांधी बोले 'डर से चलती है सरकार'

Advertisement