The Lallantop

इस CEO ने पूरी HR टीम को नौकरी से निकाला, 'सारी समस्याएं खत्म हो गईं'

सीईओ ने पूरी एचआर टीम को नौकरी से निकाले जाने के अपने फैसले का बचाव करते हुए दावा किया कि एचआर टीम “ऐसी समस्याएं पैदा कर रही थी जो असल में थीं ही नहीं”.

Advertisement
post-main-image
साल 2014 में बोल्ट कंपनी बनी थी (प्रतीकात्मक तस्वीर- Unsplash.com)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका की फिनटेक कंपनी बोल्ट ने पूरी एचआर टीम को बर्खास्त करते हुए लगभग 30 प्रतिशत कर्मचारियों की भी छंटनी की है, यह कदम अप्रैल 2024 में उठाया गया था और हाल ही में सीईओ ने इसका खुलासा किया।
  • कंपनी के मूल्य और कामकाज में कमी के कारण वर्षों से परेशान रहने के बाद, सीईओ रयान ब्रेस्लो ने पूरी एचआर टीम को हटाकर संगठन को चुस्त और समयबद्ध बनाने का निर्णय लिया।
  • बर्खास्तगी के बाद, बोल्ट में केवल एक छोटी एचआर टीम बची है और कंपनी लगभग 100 कर्मचारियों के साथ काम कर रही है, जिससे सीईओ का दावा है कि कंपनी का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।

अमेरिका स्थित फिनटेक कंपनी बोल्ट (Bolt) ने अपनी पूरी एचआर टीम (मानव संसाधन विभाग) को बर्खास्त कर दिया. साथ ही कंपनी के लगभग 30 परसेंट कर्मचारियों की भी छंटनी कर दी. कंपनी ने वैसे तो ये कदम पिछले महीने यानी अप्रैल में उठाया था. लेकिन इस बात का खुलासा कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ रयान ब्रेस्लो ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे में छपी एक खबर के मुताबिक कंपनी के सीईओ ने पूरी एचआर टीम को नौकरी से निकाले जाने के अपने फैसले का बचाव करते हुए दावा किया कि एचआर टीम “ऐसी समस्याएं पैदा कर रही थी जो असल में थीं ही नहीं”.

कंपनी को पटरी पर लाने के लिए छंटनी का दावा 

अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फॉर्च्यून के वर्कफोर्स इनोवेशन समिट में बोलते हुए कंपनी के सीईओ रयान ब्रेस्लो ने कहा, "पूरी एचआर टीम को बर्खास्त करने का मकसद कंपनी को फिर से पटरी पर लाना है. कई साल से अपनी कम होती वैल्यूएशन के चलते कंपनी को छंटनी करनी पड़ी. कई बार कामकाज की दोबारा रणनीति बनानी पड़ी.ठ

Advertisement

रयान ब्रेस्लो ने इंटरव्यू में कहा कि कंपनी को ज्यादा चुस्त और कामकाज को समय पर लागू करवाने के लिए पूरी एचआर टीम को हटाना जरूरी हो गया था. उन्होंने आगे ये भी कहा कि जैसे ही उन्होंने पूरी टीम को नौकरी से हटाया, इस विभाग से जुड़ी दिक्कतें खत्म हो गईं. 

ये भी पढ़ें: मिडिल क्लास की ऐसी नौबत कैसे आ गई? सोना गिरवी रखकर 19 लाख करोड़ का कर्ज लिया

साल 2014 में बनाई थी कंपनी 

ब्रोस्लो ने साल 2014 में बोल्ट कंपनी बनाई थी. कंपनी लॉन्च होने के बाद जल्द ही अमेरिका में सबसे तेजी से बढ़ने वाले फिनटेक स्टार्टअप्स में से एक बन गई थी. हालांकि, कंपनी के सीईओ रयान ब्रोस्लो ने साल 2022 में सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके जाने के बाद कंपनी की हालत खस्ता हुई . बाद में कंपनी को पटरी पर लाने के लिए काफी पापड़ बेलने पर पड़े. आखिरकार 2025 में ब्रेस्लो ने फिर कंपनी की कमान संभाली.

Advertisement

कंपनी बिना एचआर डिपार्टमेंट के कैसे काम कर रही है? इस सवाल के जबाव में सीईओ ने कहा कि अब उनकी कंपनी में एक छोटी एचआर टीम है. उन्होंने कहा, “कंपनी में विशेषाधिकार की भावना पनप रही थी. साथ ही कई कर्मचारी कड़ी मेहनत नहीं कर रहे थे.”

इस फैसले के बाद बोल्ट में कथित तौर पर लगभग 100 लोग काम कर रहे हैं. यह संख्या पहले के मुकाबले काफी कम है. लेकिन ब्रेस्लो का तर्क है कि कंपनी बेहतर प्रदर्शन कर रही है. 

वीडियो: कॉकरोच जनता पार्टी पर आया शशि थरूर का बयान, क्या व‍िपक्ष टेंशन में है?

Advertisement