The Lallantop

'दृश्यम 3' को लोगों ने बुरा झाड़ा, मोहनलाल की वजह से बाल-बाल बच गई अजय देवगन की 'दृश्यम 3'?

मोहनलाल वाली ‘दृश्यम 3’ देखकर निकली पब्लिक ने क्या बताया?

Advertisement
post-main-image
21 मई को मोहनलाल का बर्थडे भी है. इसी वजह से मेकर्स ने 'दृश्यम 3' के लिए ये डेट चुनी.

Mohanlal स्टारर Drishyam 3, 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. ये एक ऐसी फ्रैंचाइज़ है, जिससे लोगों की बड़ी उम्मीदें रही हैं. इसके लिए फिल्म के पहले दो पार्ट्स की सक्सेस और कसे नैरेटिव को क्रेडिट दिया जा सकता है. लेकिन जिस तरह का रिस्पॉन्स तीसरे चैप्टर को मिल रहा, उसे देख मेकर्स काफी निराश होंगे. मगर उनका ये रिएक्शन Ajay Devgn को थोड़ी राहत ज़रूर देगा. वजह ये कि हिन्दी वर्जन को लेकर मेकर्स के एक फैसले ने उन्हें बड़े नुकसान से बचा लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# मोहनलाल वाली ‘दृश्यम 3’ देखकर क्या बोली पब्लिक ?

मोहनलाल वाली 'दृश्यम 3' (ओरिजिनल-मलयालम वर्जन) को लोगों से मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहा है. इंटरनेट पर ज्यादातर लोग इसे नेगेटिव फ़ीडबैक दे रहे. एक्टिंग के मामले में जनता मोहनलाल की मुरीद हुई जा रही है. मगर कहानी वाले डिपार्टमेंट में इसे फ्रैंचाइज़ की सबसे लचर फिल्म बताया जा रहा है. एक यूजर ने इसे 2.5/5 रेटिंग और जबरदस्ती का सीक्वल बताते हुए लिखा,

Advertisement

"पॉजिटिव: आखिरी 20 मिनट और मोहनलाल की स्क्रीन प्रेजेंस. 
नेगेटिव: कोई दमदार ट्विस्ट या सीट से बांधे रखने वाला मोमेंट नहीं. पहला हाफ बहुत स्लो है, जिसे खींचा गया है. कमजोर स्क्रीनप्ले और राइटिंग भी फीकी है. कहानी में दमदार सेंट्रल कॉन्फ्लिक्ट या इन्वेस्टिगेशन वाला हुक नहीं. फैमिली ड्रामा में इमोशनल इंटेंसिटी और टेंशन की कमी है."

drishyam 3
एक यूजर का कमेंट.

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मोहनलाल ने हिंट दिया था कि इस फिल्म के और पार्ट्स भी आ सकते हैं. हुआ भी ऐसा ही. 'दृश्यम 3' के अंत में डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने क्लिफ़हैंगर  छोड़ दिया. ये देख एक यूजर ने लिखा,

"दृश्यम 3 में पिछले पार्ट्स जैसा दम नहीं है. जीतू जोसेफ ने पार्ट 4 के लिए भी कहानी को खुला छोड़ दिया. बेहतर है कि वो (मोहनलाल का किरदार) अब पुलिस को सरेंडर कर दे."

Advertisement
drishyam 3
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे ने 'दृश्यम 3' की तुलना एक रबर बैंड से करते हुए लिखा,

"कहानी पहले ही दो बार खत्म हो चुकी थी. लेकिन इस बार उसे सायकोलॉजिकल एंगल और रिवेंज के साथ बढ़ाया गया है. फिल्म के कुछ हिस्से अच्छे लगते हैं. मगर ज्यादातर समय ऐसा महसूस होता है कि कहानी बगैर किसी खास डेवलपमेंट के एक ही बात बार-बार घुमा रही. हालांकि क्लाइमैक्स अच्छा है. कुल मिलाकर, फिल्म औसत होने के बावजूद काफी है."

drishyam 3
एक यूजर का कमेंट.

# अजय देवगन वाली ‘दृश्यम 3’ सेफ क्यों रहेगी?

सवाल उठता है कि अगर मोहनलाल वाली 'दृश्यम 3' को ऐसे रिव्यूज़ मिल रहे, तो इसके रीमेक, यानी अजय देवगन वाली फिल्म का भी यही गत होगा? जवाब है- नहीं. क्यों? क्योंकि हिन्दी वर्जन ऑफिशियल रीमेक होने के बावजूद मलयाली वर्जन से अलग होने वाला है. हाल ही में ANI से हुई बातचीत में फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक ने खुद इस बात को कन्फर्म किया था.

अभिषेक के मुताबिक, सेम सब्जेक्ट होने के बावजूद दोनों फिल्मों का टोन, स्टाइल और स्ट्रक्चर एक-दूसरे से काफी अलग होगा. हिंदी में मेकर्स नॉर्थ बेल्ट के हिसाब से कहानी में तब्दीलियां करते हैं. इस कारण वो ओरिजिनल मूवी से अलग हो जाती है. अभिषेक ने ऐसा 'दृश्यम 2' में किया था और अब 'दृश्यम 3' में भी ऐसा ही करने जा रहे हैं. इसलिए मोहनलाल वाली फिल्म में लोग जो कमियां गिना रहे, ज़्यादा आसार हैं कि उनका सॉल्यूशन हिन्दी वर्जन के मेकर्स पहले ही निकाल चुके हैं.

# कब रिलीज़ होगी ‘दृश्यम 3’?

ये बात अजय देवगन को भी राहत देगी. खासकर इसलिए क्योंकि वो पहले ही अपने हिस्से की शूटिंग कर चुके हैं. कहा जा रहा है कि हिन्दी में ये इस फ्रैंचाइज़ की लास्ट मूवी होगी. इसलिए उन्होंने इसे बनाते हुए पहले से भी ज़्यादा सावधानी बरती है. वैसे, अभिषेक पाठक ने कहा कि वो 'दृश्यम 3' को इस साल 02 अक्टूबर को रिलीज़ करना चाहते हैं.  

वीडियो: 'दृश्यम 3' के डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना को क्या ताना मारा?

Advertisement