The Lallantop

दिशा पाटनी की बहन ट्विशा शर्मा की मौत से गुस्से में, किसे 'मारने' की बात कर दी?

दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने लड़कियों को गोल्ड डिगर बनने की सलाह दी है.

Advertisement
post-main-image
ट्विशा शर्मा ने Mugguru Monagallu और 'ज़रा संभल के' में काम किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल में मौत के बाद उनके पैरेंट्स ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया।
  • दहेज प्रथा और सामाजिक दबाव के कारण कई लड़कियों को प्रताड़ित किया जाता है, जिसके चलते इस मामले पर सार्वजनिक और सेलेब्रिटी स्तर पर चर्चा हुई।
  • दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने दहेज प्रथा को समाप्त करने व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने और अपनी संपत्ति अपने नाम दर्ज कराने की सलाह दी है।

एक्ट्रेस और मिस पुणे रह चुकीं Twisha Sharma की मौत ने सबको झकझोर दिया है. वो 12 मई को भोपाल में अपने घर में मृत पाई गई थीं. पैरेंट्स का आरोप है कि उनके ससुराल वालों ने ट्विशा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया था. देखते-ही-देखते इस मामले ने तूल पकड़ ली. आम लोगों से लेकर कई सेलिब्रिटीज़ ने भी इस मुद्दे पर लगातार बात कर रहे हैं. उनमें से एक नाम एक्ट्रेस Disha Patani की बहन Khushboo Patani का भी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर दहेज के खिलाफ़ आवाज़ उठाते हुए लड़कियों से कहा कि उन्हें अब मरना नहीं, मारना है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# खुशबू पाटनी ने मां-बाप को दहेज हत्या के लिए बताया ज़िम्मेदार

खुशबू एक्स-इंडियन आर्मी ऑफिसर हैं. हाल ही में उन्होंने ट्विशा डेथ केस को लेकर इंस्टाग्राम पर सिलसिलेवार ढंग से कुछ स्टोरीज़ डालीं. उसमें वो लिखती हैं,

Advertisement

"अगर सब कुछ दहेज के लिए ही है तो अकेले रहने की हिम्मत करिए और शादी को न कह दीजिए. लीगल लड़ाई में अपना हक़ वापस लीजिए. मरना नहीं, मारना है. बेटी विदा नहीं हुई थी, धीरे-धीरे कुर्बान हुई थी. दहेज कम था शायद, इसलिए हर रोज़ अपमान हुई थी."

दूसरी स्टोरी में वो लिखती हैं,

"आज जितने ज़िम्मेदार गलत सास-ससुर होते हैं, उतने ही कई बार चुप रहने वाले मां-बाप भी होते हैं. बेटियां मरने से पहले अक्सर बता देती हैं कि वो खुश नहीं हैं. पर उन्हें समझाया जाता है कि थोड़ा एडजस्ट करो, शादी में इतना चलता है. कई बार यही चुप्पी एक बेटी की जान ले लेती है."

Advertisement
khushboo patani
खुशबू पाटनी की स्टोरी का स्क्रीनशॉट.

# लोगों को क्या सलाह दे डाली?

इतना ही नहीं, खुशबू ने एक वीडियो के जरिए लोगों को कई हिदायतें भी दीं. ट्विशा समेत हाल-फिलहाल हुए ऐसे अन्य मामलों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दहेज से हर साल लगभग 6 हजार लड़कियों की मौत होती है. उनके मुताबिक, ये रिपोर्टेड केस हैं. जबकि असली आंकड़े इससे कहीं ज्यादा होंगे. उन्होंने कहा,

"मैं अपनी बहनों और भाइयों से कहना चाहती हूं कि गोल्ड डिगर न बनें. आपको किसी और के मां-बाप की कमाई से आई गाड़ी, बुलेट और बेड वगैरह नहीं चाहिए. इस बात पर प्रतिबंध होना चाहिए कि यदि आपके पास घर या जगह नहीं, तो आप शादी न करें. अगर है, तभी घर में लड़की लाएं और यदि नहीं है, तो घर जमाई बन जाएं. ऑप्शंस सारे खुले हैं."

# शादी न करने क्यों कहा?

खुशबू का कहना है कि लड़कियों को शादी के मामले में अपना पक्ष रखना चाहिए. साथ ही ऐसे लड़के से शादी नहीं करनी चाहिए, जो अपने मां-बाप को दहेज जैसी बातों के लिए रोक नहीं सकता. उनके मुताबिक, यदि लड़का-लड़की ये तय करते हैं कि उन्हें अलग रहना है, तो वो अपने पैसों पर सब कुछ करें. मां-बाप पर निर्भर रहकर उन पर बोझ न बनें. अगर पैसा नहीं है, तो शादी बिल्कुल न करें. उन्होंने लड़कियों को सलाह दी कि उन्हें शादी के बाद कैश, गोल्ड और प्रॉपर्टी केवल अपने नाम पर लेना चाहिए. खुशबू का कहना है कि यदि लड़कियां ये सब नहीं कर पातीं तो उन्हें सिंगल ही रहना चाहिए.

वीडियो: एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुश्बू पाटनी ने क्या किया जो इंटरनेट पर खूब तारीफ हो रही

Advertisement