The Lallantop

सलमान खान के काला हिरण केस पर फिल्म बनाने वाले को मिली बम से उड़ाने की धमकी

अमित जानी के मुताबिक, पहली धमकी उन्हें पाकिस्तान से मिली. वहीं दूसरी धमकी के पीछे रोहित गोदारा गैंग शामिल है.

Advertisement
post-main-image
अमित जानी ने इससे पहले दाऊद इब्राहिम गैंग से भी धमकियां मिलने का दावा किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमित जानी, जो सलमान खान के ब्लैकबक पोचिंग केस पर बनाई जा रही फिल्म 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर हैं, को दो अलग-अलग मौकों पर जान से मारने की धमकियां मिलीं हैं।
  • अमित को पाकिस्तानी नंबर और गैंगस्टर रोहित गोदारा तथा गोल्डी बरार गैंग से धमकियां मिलने के बाद मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पुलिस FIR दर्ज करवाई गई।
  • धमकियों के बाद अमित ने अपनी सुरक्षा बढ़ाई है और 'काला हिरण' फिल्म का अगला टीज़र 17 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज़ किया जाएगा।

Salman Khan के Blackbuck Poaching Case पर Kala Hiran फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर Amit Jani को एक बार फिर धमकियां मिली हैं. ये धमकियां पिछले कुछ दिनों में दो अलग-अलग मौकों पर आई हैं. पहले मामले में उन्होंने पाकिस्तानी नंबर से डेथ थ्रेट मिलने का दावा किया. वहीं दूसरे केस में उन्होंने गैंगस्टर Rohit Godara और Goldy Brar गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही है. मामले की गंभीरता को देख मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पुलिस केस दर्ज करवा दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कुछ दिन पहले अमित दतिया, मध्य प्रदेश के श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में दर्शन के लिए गए हुए थे. उनके मुताबिक, वहां होटल में ठहरने के दौरान रात एक बजे उन्हें पाकिस्तानी कोड यानी +92 से एक ऑडियो और वीडियो क्लिप भेजा गया. वीडियो में हथियार दिखाकर उन्हें डराने की कोशिश की जा रही थी. इसके बाद 07 जुलाई को सुबह 09:47 पर उन्हें एक अन्य पाकिस्तानी नंबर से वॉट्सएप्प कॉल किया गया. कॉल करने वाले ने खुद को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी बताते हुए उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दे डाली.

ये वही शहज़ाद है, जो अमित के मुताबिक, उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है. अमित का कहना है कि इस बार भी उस गैंगस्टर ने 'काला हिरण' फिल्म रिलीज़ न करने की धमकी दी. साथ ही ये भी कहा कि अगर ये फिल्म आती है तो अंजाम बहुत बुरा होगा. अमित की शिकायत पर दतिया पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

दूसरा मामला उत्तर प्रदेश से जुड़ा है. अमित के मुताबिक, वो नैनीताल जा रहे थे. बीच में हाईवे किनारे एक ढाबे पर रुककर वो नाश्ता करने लगे. इस दौरान उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया. फिर उन्हें एक ऑडियो मैसेज भेजा गया, जो अमित के अनुसार, रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग से था. धमकी देने वाले ने अमित से कहा कि वो चारों तरफ से घिरे हुए हैं. इसलिए यदि वो सुधरे नहीं तो 'काला हिरण' फिल्म रिलीज़ होने से पहले भारत में कुछ बड़ा होगा.

इस घटना के तुरंत बाद अमित ने उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित भोट थाना क्षेत्र में पुलिस कंप्लेन दर्ज करवाई. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें इससे पहले भी कई इंटरनेशनल गैंगस्टर्स से धमकियां मिली हैं. उसके बाद ही उन्होंने जोधपुर, गाजियाबाद, नोएडा और दतिया में पुलिस केस किए थे. अमित की शिकायत पर भोट थाना ने भी अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है. जहां तक फिल्म की बात है, 'काला हिरण' का अगला टीज़र 17 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज़ होगा.

वीडियो: अमित जानी ने सलमान खान पर कसा तंज, ‘काला हिरण’ को लेकर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement