‘गोवा में सरकार बनने के पांच दिन बाद E20 वापस नहीं लिया, तो राजनीति छोड़ दूंगा.’ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में हुए टाउनहॉल के दौरान यह ऐलान किया. उन्होंने एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर फिर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि ये गाड़ियां के लिए खतरनाक है. दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि गोवा में कई लोगों को लगता है कि उनकी गाड़ी में E20 नहीं है, लेकिन ये सच नहीं.
'सरकार बनने के 5 दिन के अंदर E20 हटाऊंगा, वर्ना राजनीति छोड़ दूंगा', केजरीवाल का बड़ा ऐलान
Arvind Kejriwal on E20: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा फर्स्ट E20 टाउनहॉल को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से ई20 के कार पर पड़ने वाले असर पर बात की. कहा कि ये व्हीकल के लिए काफी खतरनाक है.

केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर कहा कि उसे लगता है कि जनता वोट तो उन्हें ही देगी. सरकार उनकी ही बनेगी. उनका यह अहंकार है. उन्होंने कहा,
“इस बार असेंबली चुनाव में एक बार अगर गोवा और उत्तर प्रदेश के अंदर बीजेपी हार जाए. मैं आपको बता रहा हूं 10 मार्च को नतीजे आएंगे. 15 मार्च तक ई20 वापस हो जाएगा. गोवा के अंदर 87% लोग ई20 के कारण परेशान हैं. 87% लोगों के पास टू व्हीलर हैं. 47% लोग फोर व्हीलर ओन करते हैं.”
उन्होंने कहा,
गाड़ियों को खराब कर रहा E20अगर सब मिलकर ठान लें कि बीजेपी को वोट नहीं देना, तो पांच दिन के अंदर ई20 वापस. अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. इस बार गोवा के अंदर आप हरा के दिखा दो. देखो ई20 पांच दिन के अंदर वापस हो जाएगा.
AAP संयोजक ने ये भी कहा कि कुछ लोगों को गलतफहमी है. उन्हें लगता है कि गोवा में E20 लागू नहीं है. लेकिन उन्हें पता नहीं है. उनसे छुपाया जा रहा है. 1 अप्रैल 2027 से पूरे देश में E20 पेट्रोल ही मिल रहा है. उन्होंने कहा,
“अब शुद्ध पेट्रोल नहीं मिलता. गोवा में पेट्रोल पंप पर आप जो पेट्रोल भरवाते हैं, वह भी E20 पेट्रोल ही होता है. आपकी गाड़ी का माइलेज कम हो रहा है. आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों है. ऐसा इसलिए है क्योंकि आप E20 पेट्रोल इस्तेमाल कर रहे हैं.”
आगे केजरीवाल ने दावा किया,
“मैंने 29 ऑटो बनाने वाली कंपनियों को लेटर लिखे. फोन किया. नौ कंपनियों के अधिकारियों ने पहचान छिपाने की शर्त पर कहा कि E20 बहुत खतरनाक फ्यूल है. 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों में इसका इस्तेमाल गाड़ियों के लिए बहुत खतरनाक होगा. वह सबके सामने कुछ नहीं बोल सकते क्योंकि उन पर सेंट्रल गवर्नमेंट का बहुत ज्यादा प्रेशर है.”
उन्होंने कहा कि E20 के खिलाफ बोलने पर ED, CBI, या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उनके खिलाफ रेड कर सकता हैं. उन्हें अलग-अलग तरीकों से परेशान किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: 'उनकी अज्ञानती दिख गई', राहुल गांधी को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की सख्त चेतावनी, वजह मनुस्मृति है
E20 के कारण चीनी की कीमत में बढ़ोतरीइससे पहले सोमवार को AAP संयोजक केजरीवाल ने सरकार पर आरोप लगाया था कि E20 की वजह से चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. उनका कहना था कि करीब 25 लाख टन चीनी के बराबर गन्ने को एथेनॉल बनाने के लिए भेजा गया है.
लेकिन केंद्र सरकार विपक्ष के इन दावों को पहले ही खारिज कर चुकी है. सरकार ने चीनी की कीमतें बढ़ने के लिए उद्योग को जिम्मेदार बताया है. केंद्र का कहना है कि घरेलू मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त चीनी का स्टॉक मौजूद है.
वीडियो: 30-40 साल से स्मोकिंग कर रहे, फिर भी होगा सिगरेट छोड़ने से फ़ायदा











