साल 2000 में Mansoor Khan ने Shah Rukh Khan स्टारर Josh को डायरेक्ट किया था. इसमें शाहरुख एक गैंग लीडर बने थे. वहीं Puneet Vashisht उनके साइड-किक के रोल में थे. हालांकि पुनीत का कहना है कि वो शाहरुख को बहुत अच्छा एक्टर नहीं मानते. यही नहीं, पुनीत ने उन पर 'जोश' से उनके सीन्स काट देने का आरोप लगाया है.
"शाहरुख से बेहतर परफॉर्म किया तो मेरे सीन कटवा दिए"
'जोश' में शाहरुख खान के को स्टार रहे पुनीत वशिष्ठ ने बताया कि वो शाहरुख को अच्छा एक्टर नहीं मानते मगर...

पुनीत ने 'ताल', 'स्टाइल' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों में काम किया है. पिछले दिनों उन्होंने 'दिल से दिल की बातें' चैनल पर एक इंटरव्यू दिया. उसमें पुनीत ने कहा कि वो शाहरुख के करियर को डायसेक्ट कर सकते हैं. वो कहते हैं,
"एक एक्टर का बेटा होने के नाते मैं शाहरुख खान को डायसेक्ट कर सकता हूं. मैं उनको एक बहुत अच्छा एक्टर नहीं बुलाउंगा. लेकिन एक क्रिएटिव और एनर्जेटिक सुपरस्टार जरूर कहूंगा. एंटरटेनिंग बंदा है. ये जो फेज़ देखा उन्होंने, एनर्जी और क्रिएटिविटी भरा- हैट्स ऑफ."
पुनीत का आरोप है कि 'जोश' में काम करते वक्त उनके कई सीन्स फिल्म से हटा दिए गए थे. वो कहते हैं,
"जोश में काफी कुछ कट किया गया. मैंने शाहरुख भाई को ट्रेन किया है डांस में. वो मेरी एनर्जी से वाकिफ़ थे. जब मंसूर खान शॉट लगाते तो शाहरुख 10 फीट की जंप मारते थे. मैं ऑटोमेटिकली जंप मारता तो मेरी छलांग 14 फीट की होती. मेरे ऊपर ध्यान जा रहा था तो मेरा सीन काट दिया गया. मैं उनकी जगह होता तो शायद मैं भी यही करता. पर मुझे नहीं लगता कि मैं वैसा हूं."
हालांकि पुनीत ये भी एक्सेप्ट करते हैं कि उन्हें 'जोश' से जो मिला, उसकी तुलना में उन्होंने इस बात पर ज्यादा फोकस किया कि उन्होंने क्या खोया है. इसे वो अपनी नादानी भी बताते हैं. पुनीत के मुताबिक, तब वो केवल 20 साल के थे. इस कारण उनमें बचपना भी था. फिल्म से उनके सीन्स जरूर कटे, मगर 'जोश' की बदौलत ही उन्हें बहुत कुछ मिला. उस मूवी की वजह से लोग उन्हें आज भी प्यार करते हैं.
इन सबके बावजूद, पुनीत की ये शिकायत जरूर है कि फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें हमेशा साइडलाइन किया है. उनकी मानें तो बॉलीवुड में ऐसी लॉबी बन गई थी जो उनके एनर्जी और टैलेंट को सामने नहीं आने देना चाहती थी. इस कारण उन्हें ढंग का काम नहीं मिला, जिसकी वजह से उन्हें शराब की लत लग गई थी. मगर बाद में उन्होंने टीवी में काम करना शुरू किया और इस फॉर्मेट को करते हुए काफी खुश हैं.
वीडियो: शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'राका' की तारीफ करते हुए क्या कहा?










