Ramayana के म्यूजिक एल्बम की झलक देखकर ही फैन्स ऑस्कर का खम ठोकने लगे हैं? Salman Khan की Monster के ट्रेन एक्शन सीक्वेंस Shah Rukh Khan की Pathaan से भी बेहतरीन होने वाला है? Samay Raina के शो का दूसरा सीज़न भी विवादों में घिरता दिख रहा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
22 अक्टूबर को खुलेगा 'रामायण' के म्यूजिक और ऑस्कर का राज!
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के मेकर्स 20 अक्टूबर को लंदन में एक म्यूजिकल इवेंट प्लान कर रहे हैं.

# फहाद फाज़िल की 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' का ट्रेलर रिलीज़
फहाद फाज़िल की ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फहाद फिल्म में सूरी नाम के एक स्ट्रीट मैजिशियन बने हैं, जो असल में सिर्फ ट्रिक्स से लोगों को बेवकूफ बनाता है. लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात एक ऐसी बच्ची से होती है, जिसके पास सच में सुपरह्यूमन पावर्स हैं. ये फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.
# शाहरुख की 'पठान' को पछाड़ेगी सलमान की 'मॉन्स्टर'!
सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग जोरों से चल रही है. मुंबई में लगे सेट पर फिल्म के एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जा रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद स्वामी भी शूटिंग से जुड़ गए हैं. उनके और सलमान के बीत धमाकेदार फाइट सीन्स शूट होने हैं. इसके लिए करीब 10 दिन का शेड्यूल बनाया गया है. अरविंद का सलमान के साथ तीन दिन का ट्रेन एक्शन सीक्वेंस शूट होगा. बाद में उनके सोलो सीन्स भी फिल्माए जाने हैं. फिल्म में दोनों का रिश्ता कैट-एंड-माउस गेम जैसा बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसकी तुलना शाहरुख खान की 'पठान' के ट्रेन एक्शन सीक्वेंस से कर रहे हैं. साथ ही ये भी दावा कर रहे हैं कि 'मॉन्स्टर' का सीक्वेंस उससे भी बड़ा होगा. 'मॉन्स्टर' ईद 2027 पर रिलीज़ होगी.
# ऑस्कर पक्का! 'रामायण' के म्यूज़िक पर बड़ा दावा
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का बीते दिनों पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज़ हुआ था. इस पर लोगों का मिक्सड रिएक्शन आया. अब इसके दूसरे गाने का इंतजार है. साथ ही 20 अक्टूबर को लंदन में एक म्यूजिकल ईवेंट भी होना है. इस कॉन्सर्ट की तैयारी भी शुरू हो गई है. एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एआर रहमान और हान्स जिमर अपने म्यूजिक का रिव्यू कर रहे हैं. 37 सेकेंड की ये क्लिप वायरल हुई, तो लोगों ने भी इसे सुना. इसके बाद लगातार लोग 'रामायण' के म्यूजिक को ऑस्कर का दावेदार बताने लगे. लोगों का मानना है कि हान्स इससे पहले भी ऑस्कर जीत चुके हैं. अब 'रामायण' उनका अपकमिंग ट्रैक लोगों को इस बात का भरोसा दिलाएगा कि इसका म्यूजिक भी ऑस्कर जीतने वाला है.
# 'मॉन्स्टर' ने शूटिंग खत्म होने से पहले ही 100 करोड़ कूट दिए
सलमान खान स्टारर 'मॉन्स्टर' अभी शूटिंग फेज़ में है. इसी दौरान फिल्म ने 100 करोड़ रुपए कमा डाले हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स PVR INOX ने करीब 100 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. ये डील रिफंडेबल एडवांस के तौर पर हुई है. PVR INOX को फिल्म से बड़े मुनाफे की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मॉन्स्टर’ में सलमान के कई अलग-अलग लुक्स देखने को मिलेंगे. साथ ही इस फिल्म के विजुअल्स काफी बड़े स्केल पर तैयार किए जा रहे हैं. इसी भरोसे के चलते PVR INOX ईद 2027 वीकेंड पर फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज़ करने की तैयारी में है. वामसी पेडिपली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान के साथ पहली बार नयनतारा नज़र आएंगी. फिल्म की शूटिंग जारी है और अक्टूबर में इसका ओवरसीज़ शेड्यूल शूट होगा.
# समय रैना के 'लेटेंट 2' पर भी हुआ पुलिस केस
समय रैना का शो ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर विवादों में है. इस बार वजह बनी है शो में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की कथित अश्लील भाषा, जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. हालिया एपिसोड में मुकेश के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम और कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल पैनल में थे. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग श्रीवास्तव नाम के शख्स ने नेटफ्लिक्स और मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत की है. शिकायत में ओरिजिनल और रॉ फुटेज की जांच की मांग भी की गई है, ताकि बयान का कॉन्टेक्स्ट भी साफ हो सके. खबर लिखे जाने तक नेटफ्लिक्स या समय रैना की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
# हंसल मेहता बना रहे नेटफ्लिक्स शो 'स्कूप' का दूसरा सीज़न
हंसल मेहता के नेटफ्लिक्स शो 'स्कूप' का दूसरा सीज़न आ रहा है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्कूप 2' की शूटिंग फरवरी 2027 में शुरू हो सकती है. पहले सीज़न की तरह इस बार भी कहानी मीडिया की दुनिया के इर्द-गिर्द रहेगी. मगर कहानी और किरदार पहले सीज़न से बिल्कुल अलग होंगे. हंसल मेहता पहले ही बता चुके हैं कि सीज़न 2 में पत्रकारों, मीडिया और न्यूज़ ब्रेक्स के अलग-अलग एंगल्स को एक्सप्लोर किया जाएगा. ‘स्कूप’ का पहला सीज़न पत्रकार जिग्ना वोरा की किताब ‘बिहाइंड बार्स इन भायखला' (Behind Bars in Byculla) से इंस्पायर्ड था. इसमें करिश्मा तन्ना ने जर्नलिस्ट जागृति पाठक का रोल किया था.
वीडियो: ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर’ वाला फॉर्मूला क्यों पकड़ा? 4 नवंबर का खेल समझिए











