The Lallantop

गुजरात इंडिया का सबसे विकसित राज्य है, सबूत ये रहा

इसके बाद किसी ने सवाल उठाया, तो उसके पीछे KRK को छोड़ देंगे.

Advertisement
post-main-image
वड़ोदरा के पास एक्सीडेंट हुआ, तो गाड़ी में अवैध रूप से ले जाई जा रही बियर फैल गई

बहुत हो गई बकचोन्हरई. अब 'एस चीज के ऊपर कोच्छ नई बोलने का'. गुजरात देश का सबसे आधुनिक और विकसित स्टेट है, लिख लो नोट कल्लो. विकास गाड़ियों से घूम रहा है. सड़कों पर बहा जा रहा है. इतना ज्यादा हो गया है कि लोग दोनों हाथों से बटोर रहे हैं, फिर भी छलका जा रहा है. देशद्रोहियों की निगाह से बहुत दूर... आस्था और विज्ञान के पार एक मैदान है. विकास वहीं मिलेगा आपको.

Advertisement

यकीन न हो, तो खुद देखिए. सिर्फ 4 पॉइंट्स साबित कर देंगे कि गुजरात इस देश का सबसे विकसित राज्य है:

modi vikas

Advertisement

#1. गुजरात में गंगा नहीं है, लेकिन वडोदरा की सड़कों पर गंगाजल बह रहा है.

देखिए. क्या कहा? ये बियर है!!!

शिव शिव शिव... नाहक ही नाम खराब करते हो. तनिक ध्यान से देखो. आंखों में स्वदेशी ड्रॉप की छींटे मारकर देखो. गंगाजल है बे. गुजरात में बियर कहां से आएगी. वो तो ड्राई स्टेट है. गांधीजी पैदा हुए थे न वहां. बरसों से ड्राई स्टेट है. बिहार थोड़े न है जी... कि नेपाल से सप्लाई आ जाएग्गी.

Advertisement

और गंगाजल के लिए ही ऐसे भीड़ लगाएंगे लोग. गंगाजल वेस्ट होते कैसे देख सकते हैं. मां ज़मीन पर बही जा रही हो, तो बेटे के कलेजे में हूक तो उठेगी ही. जाओ तुम जाओ... नमकीन ले आओ तब तक.


बुराई को खत्म करने के लिए कृत-संकल्पित गुजराती बियर लूटकर खत्म करने पहुंच गए
बुराई को खत्म करने के लिए कृत-संकल्पित गुजराती बियर लूटकर खत्म करने पहुंच गए

#2. मोहम्मद गोरी के बाद पहली बार ट्रांसपोर्टेशन का सही उपयोग हो रहा है.

किशन जी कुरुक्षेत्र में बिज़ी थे, इसलिए गंगा गुजरात नहीं आ पाईं. उत्तर-उत्तर होते ही बंगाल निकल गईं. लेकिन 2017 में मजाल है कि गंगा गुजरात आने से इनकार कर दें. देखिए कैसे उन्हें धातु के छोटे-छोटे कंटेनर में पैक करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. दर्शक दीवाने हो रहे हैं. गंगाजल से आचमन को घर से दौड़े आ रहे हैं. गंगाजल लेकर घरों को दौड़े जा रहे हैं.

बताते हैं एक मोहम्मद गोरी आया था. ज़लील होने के बावजूद बार-बार आया था. सोना जानवरों पर लादकर लूट ले गया था. उसके बाद अब पहली बार गुजरात में ट्रांसपोर्टेशन का सही उपयोग हो रहा है. चिल मैन, इट्स विकास 2.0


विकास की आखिरी बूंद भी कोई नहीं छोड़ना चाहता
विकास की आखिरी बूंद भी कोई नहीं छोड़ना चाहता

#3. ट्रांसपोर्ट से याद आया, गुजरात में ड्राइवर-लेस गाड़ियां चल रही हैं.

गूगल बेचारा इत्ते दिनों से मेहनत कर रहा है, पर अब तक बिना ड्राइवर की गाड़ी नहीं चलवा पाया. गाड़ी के ऊपर कैमरा फिट करवाता है, फिर भी गाड़ी ठुक जाती है. यहां देखो. गंगाजल ले जा रही इस गाड़ी में कोई ड्राइवर था ही नहीं. अरे होता, तो पुलिस उसे पकड़ नहीं लेती इतनी देर में. भई विकास बघारने की भी हद्द होती है. अब देखो विकास गाड़ियों से निकल-निकलकर भाग रहा है.


#4. नए नोटों में चिप नहीं लग पाई, तो क्या? गाड़ियों में तो लगी है.

ये गाड़ी देखो. ड्राइवरलेस होने के साथ-साथ चिप-युक्त भी है. नंबर प्लेट दिख रही है आपको? अरे जब गाड़ी में चिप लगी हो, देन हू केयर्स फॉर नंबर प्लेट. इट्स 2017. नंबर प्लेट का क्या काम. जहां मन होगा, वहां चिप से ट्रेस कर लेंगे. ये थर्ड वर्ल्ड वाली सस्ती बातें न किया करो. वी आर डेवलप्ड पीपल ब्रो.




सोशल मीडिया पर भी विकास हो रहा है. देखें:

कहा जा रहा है वडनगर में स्टेशन ही नहीं था, तो मोदी ने चाय कहां बेची, जानिए पूरी बात

पियक्कड़ों का खास ख्याल रखने वाले इस सरकारी ऐड पर आपका दिल आ जाएगा

हिंदू पुजारी को नंगा कर पीटने का आधा सच ही दिखाता है ये वीडियो

नए आईफोन सस्ते में खरीदने का मजेदार तरीका ये है

Advertisement