The Lallantop

'एवेंजर्स डूम्सडे' ने दुनिया के सबसे बड़े मार्केट से 'ड्यून 3' को खदेड़ा, क्लैश खत्म!

दूसरी तरफ़, 'ड्यून 3' ने अमेरिका के IMAX स्क्रीन्स पर 8 महीने पहले ही कब्जा जमा लिया था.

Advertisement
post-main-image
'एवेंजर्स: डूम्सडे' भारत में 17 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

18 December को साल की दो सबसे बड़ी फिल्में Dune 3 और Avengers: Doomsday रिलीज़ होंगी. 'ड्यून 3' वालों ने रिलीज़ से 8 महीने पहले ही अमेरिका और लंदन के IMAX स्क्रीन्स पर कब्ज़ा जमा लिया था. मगर अब देर से ही सही, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' वालों ने भी तगड़ी चाल चली है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े सिनेमा मार्केट यानी चाइना के IMAX स्क्रीन्स पर दावा ठोक दिया. खबर है कि 'ड्यून 3' वाले इस वजह से वहां अपनी फिल्म दो हफ्ते बाद रिलीज़ करेंगे.

Advertisement

चाइना में 91 हजार से ज्यादा सिनेमा स्क्रीन हैं. दुनिया का कोई भी देश इस मामले में उसके आसपास भी नहीं. सेकेंड नंबर पर रहने वाले अमेरिका में 41 से 46 हजार स्क्रीन हैं. यही नहीं, वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा IMAX स्क्रीन्स भी चाइना के पास हैं. वहां इसकी संख्या 787 से 800 के बीच है. खबर है कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लिए मार्वल ने वहां की IMAX स्क्रीन्स पर बड़ा हाथ मारा है. रिपोर्ट के मुताबिक, चाइना में ये फिल्म 16 दिसंबर को ही रिलीज़ हो जाएगी. इस दौरान उसे IMAX पर 'ड्यून 3' से टक्कर मिल सकती थी. लेकिन दावा किया जा रहा है कि 'ड्यून 3' अब 31 दिसंबर को आएगी. इससे चाइना में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को दो हफ्ते का बड़ा रिलीज़ विंडो मिल सकता है.

ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' अकेले चाइना में ही 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर सकती है. भारतीय रुपयों में ये 2843 करोड़ के आसपास होगा. हालांकि अभी ये केवल अनुमान है. चाइना में फिल्म असल में कितनी कमाई करेगी, ये इस बात पर निर्भर करता है कि वहां इसे कितने लोग देखने जाते हैं. साथ ही उस समय कौनसी दूसरी फिल्में रिलीज होती हैं, कलेक्शन पर इसका भी असर पड़ेगा.

Advertisement

दूसरी तरफ़, 'ड्यून 3' को अमेरिकन मार्केट के IMAX स्क्रीन्स पर अपर हैंड मिला है. मेकर्स ने फिल्म के IMAX 70mm वर्जन की टिकटें अप्रैल 2026 से ही बेचनी शुरू कर दी थीं. शुरुआत में ये अडवांस बुकिंग नॉर्थ अमेरिका और लंदन के 19 IMAX थिएटर्स में शुरू की गई थी. खास बात ये है कि वहां कुछ मिनटों में ही सारी टिकटें सोल्ड आउट हो गईं. बहुत से लोग, जिन्होंने तब 'ड्यून 3' की टिकटें खरीद ली थीं, वो बाद में उसे रीसेल तक करने लगे. eBay जैसी साइट्स पर उसे 100 डॉलर से लेकर 4500 डॉलर तक बेचा जा रहा था. भारतीय रुपयों में 4500 डॉलर लगभग 4.17 लाख रुपये के बराबर होते हैं. रही रिलीज़ की बात, तो भारत में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ 17 दिसंबर और ‘ड्यून 3’ 18 दिसंबर को रिलीज़ होंगी. 

वीडियो: ‘ड्यून 3’ ने एडवांस बुकिंग से मारी बाज़ी, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ पर बढ़ा दबाव

Advertisement
Advertisement