The Lallantop

"हैं? क्या सच में?" - भाजपा नेता बांसुरी स्वराज के बयान ने ऋतिक रोशन का मत्था घूमा दिया!

बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी के 'स्मैश दी पैट्रिआर्की' वाले बयान पर पलटवार किया था.

Advertisement
post-main-image
बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राहुल गांधी ने पुणे में Chhatron Ki Goonj इवेंट में पितृसत्ता को खत्म करने की बात कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
  • भारतीय जनता पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी को वंदे मातरम् गाने का चैलेंज दिया था, जिससे यह विवाद उत्पन्न हुआ।
  • ऋतिक रोशन ने बांसुरी स्वराज के चैलेंज पर आश्चर्य प्रकट किया, और उनका कमेंट सोशल मीडिया पर हजारों लाइक्स के साथ वायरल हुआ।

पिछले महीने Rahul Gandhi ने पुणे में हुए Chhatron Ki Goonj इवेंट में शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने Smash The Patriarchy यानी पितृसत्ता को नेस्तनाबूद करने की बात कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. ऐसे में भाजपा सांसद Bansuri Swaraj ने उन्हें Vande Mataram गाने का चैलेंज दे दिया. अब वंदे मातरम् गाकर पैट्रिआर्की से लड़ाई कैसे होगी, ये कई आम लोगों की तरह खुद Hrithik Roshan भी नहीं समझ पाए. कम-से-कम उनके हालिया रिएक्शन को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है.

Advertisement

राहुल गांधी का 'स्मैश दी पैट्रिआर्की' वाला बयान अगस्त में आया था. जब वो वायरल हुआ तो बांसुरी स्वराज ने मीडिया को एक बयान दिया. इसमें उन्होंने राहुल को चैलेंज करते हुए कहा,

"आज मैं एक चैलेंज करती हूं आपको अगर आप पैट्रिआर्की को खत्म करना करना चाहते हैं. मैं क्रिसमस पर क्रिसमस कैरॉल्स गाने के लिए बहुत कम्फर्टेबल हूं. मैं पूरा वंदे मातरम् गाने में भी सहज हूं. मुझे शिव तांडव का पाठ करने से भी कोई दिक्कत नहीं. मैं आपको चैलेंज करती हूं कि अगर आप वाकई पैट्रिआर्की का अंत करना चाहते हैं, तो वंदे मातरम् का पूरा का पूरा गायन करके दिखाइए."

Advertisement

बांसुरी के इस बयान को रुचिरा चतुर्वेदी ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. रुचिरा कांग्रेस की डिजिटल और सोशल मीडिया विंग की नेशनल कन्विनर हैं. हाल ही में उनकी आईडी से बांसुरी का ये वीडियो दोबारा वायरल हुआ. इस पर कई अन्य लोगों की तरह एक्टर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया है. वो बस इतना लिखते हैं,

"हैं? क्या सच में? कमाल."

hrithik roshan
ऋतिक रोशन का कमेंट.

दूसरे शब्दों में कहें तो ऋतिक रोशन, बांसुरी के बयान पर हैरानी जता रहे थे. उन्हें भी ये समझ नहीं आया कि आखिर वंदे मातरम् गाकर पितृसत्ता से मुक्ति कैसे मिलेगी? कहने की जरूरत नहीं कि उनका ये पांच शब्दों का कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है. खबर लिखे जाने तक उस पर 12 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए थे. 

Advertisement

कुछ लोगों ने कहा कि बांसुरी का बयान इतना अटपटा है कि ऋतिक जैसे सेलिब्रिटी को भी कमेंट करना पड़ गया. एक ने बांसुरी को डिफेन्ड करते हुए कहा कि शायद वो पैट्रिआर्की यानी पितृसत्ता को पैट्रियॉटिज़्म यानी देशभक्ति से कन्फ्यूज कर बैठी हैं. जो भी हो, मुद्दा ये है कि ऋतिक इन दिनों अपनी फिल्मों के कारण भले ही चर्चा में न हों, मगर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से देर-सवेर सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं.

वीडियो: Hrithik Roshan ने बड़े पर्दे पर नजर न आने की वजह बता दी?

Advertisement