The Lallantop

'रामायण' का प्रमोशन करने आया दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर!

'रामायण' के मेकर्स ने मिस्टर बीस्ट के साथ कॉलेब किया है.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के मेकर्स ने 'जय जय राम' गाने का तेलुगु वर्ज़न रिलीज़ कर दिया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रामायण पार्ट 2 में राघव जुयाल मेघनाद के किरदार में नजर आएंगे, और रामायण के सेट से मेघनाद और लंका की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
  • रामायण की फोटो लीक होने के पीछे फिल्म के मेगा बजट और बढ़ते प्रमोशन की रणनीति है, जिसमें नए दर्शकों को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाई गई है।
  • रामायण फिल्म 6 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज़ होगी और इसके प्रमोशन के तौर पर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट के साथ सहयोग की योजना है, जिससे फिल्म की पहुंच और लोकप्रियता बढ़ाने की कोशिश होगी।

क्या Ramayana फिल्म के सेट से मेघनाद और लंका की फोटो लीक हो गई? Sidharth Malhotra और Tamannaah Bhatia स्टारर Vvan: Force Of The Forrest ने पहले दिन कितने रुपए कमाए हैं? साथ ही Love And War से Alia Bhatt का फर्स्ट लुक कैसा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'रामायण' से मेघनाद, लंका और राघव जुयाल की फोटो लीक?

‘रामायण’ के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दावा है कि इसमें राघव जुयाल मेघनाद यानी इंद्रजीत के लुक में नज़र आ रहे हैं. साथ ही इसमें लंका की भी झलक देखने को मिल रही है. राघव के मेघनाद का किरदार निभाने की बात पहले ही पक्की हो चुकी है. ये कैरेक्टर ‘रामायण पार्ट 2’ में अहम भूमिका निभाएगा. हालांकि, वायरल फोटो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन अगर ये तस्वीर सच निकली, तो राघव का इंटेंस लुक फिल्म के बड़े सरप्राइज़ में से एक हो सकता है.

Advertisement

# ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज़

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है. रणबीर कपूर के बाद अब आलिया का रेट्रो, कैबरे-इंस्पायर्ड अवतार सामने आया है. पोस्टर में आलिया रेड और ब्लैक आउटफिट में कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं. उनके पीछे रेड-गोल्ड टोन, स्टेज लाइट्स और ग्रैंड थिएट्रिकल सेटअप नजर आ रहा है. फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ विकी कौशल भी लीड रोल में हैं. 26 सितंबर को फिल्म से विकी का लुक भी रिवील किया जाएगा. ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

Advertisement

# 'द वन' की बॉक्स ऑफिस पर दिन धीमी शुरुआत

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. इस खबर के लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 2 करोड़ 80 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 3 करोड़ 30 लाख रुपए पहुंच गया है. हालांकि, ये अभी लाइव आंकड़े हैं और पहले दिन का फाइनल कलेक्शन सामने आना बाकी है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना स्टारर इस फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है.

# सिद्धार्थ और तमन्ना की 'वन' को देख क्या बोले लोग?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'वन' आज रिलीज़ हो गई है. फिल्म को देख लोगों ने इसका मिला-जुला रिव्यू दिया है. विश्वजीत पाटिल नाम के एक यूजर ने लिखा कि  

"एकता कपूर और TVF का यह नया प्रोजेक्ट एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव है. जो भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी, रोमांस और एडवेंचर को बेहतरीन इमेजिनेशन के साथ लाता है. इस फ़िल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी बनाई हुई दुनिया है. सिद्धार्थ ने ज़बरदस्त एक्टिंग की है और अपने किरदार में गहराई लाए हैं. तमन्ना भी उतनी ही प्रभावशाली हैं."

आविष्कार नाम के एक और यूज़र ने लिखा,

"लोककथा पर आधारित एक दिलचस्प कॉन्सेप्ट, जो कमज़ोर कहानी और खराब विज़ुअल्स की वजह से फीका पड़ गया. ये मिली-जुली प्रतिक्रिया वाली फिल्म है. लोककथा पर आधारित इसकी कहानी में बहुत दम है. लेकिन कमज़ोर पटकथा और खराब तरीके से इसे बनाने के कारण यह फिल्म कमज़ोर पड़ जाती है. इसकी कहानी उतनी ही उलझी हुई है, जितने फिल्म के टाइटल में एक्स्ट्रा "V" और "A" हैं. फिल्म शुरू में आपकी दिलचस्पी बनाए रखती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इसका रोमांच कम होता जाता है."

मिस्टर जाट नाम के एक यूज़र ने लिखा,

“एक मज़बूत विषय जिसे और बेहतर ढंग से पेश किया जा सकता था. लेकिन मेकर्स इसके साथ न्याय नहीं कर पाए. खराब प्रोडक्शन क्वालिटी और AI का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल पूरे अनुभव को खराब करता है. असली लोकेशन्स ज़्यादा बेहतर रहतीं. सिद्धार्थ अच्छे लग रहे हैं. कॉमेडी और स्क्रीनप्ले में दम नहीं है.”

# 'रामायण' के प्रमोशन ये पैंतरा इंटरनेट पर बवंडर उठा देगा!

‘रामायण’ मेगा बज़ट फिल्म है. मेकर्स उसे प्रमोट भी वैसे ही करना चाहते हैं. अब 'रामायण' के मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन लिए ऐसा पैंतरा अपनाया कि इंटरनेट पर बवंडर उठने वाला है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने दुनिया के पॉपुलर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट के साथ कॉलेब किया है. कल यानी 26 सितंबर को मिस्टर बीस्ट एक चैट शो करने वाले हैं. जिसमें फिल्म की कास्ट हिस्सा ले सकती है. हालांकि मेकर्स ने इसको लेकर अभी तक ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है. 'रामायण' इसी साल दुनियाभर में 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर को रिलीज़ होगी.

# ‘प्राइमटाइम’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म ‘प्राइमटाइम’ आज रिलीज़ हो गई है. इस फिल्म पर भारत में सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘प्राइमटाइम’ को A सर्टिफिकेट मिला है. साथ ही करीब 7 सेकंड का फ्रंटल न्यूडिटी वाला सीन हटाया गया. दो जगहों पर शब्द म्यूट किए गए और शराब की बोतलों को ब्लर किया गया. इसके बाद इस फिल्म को आज भारत में रिलीज़ कर दिया गया. 

वीडियो: ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर’ वाला फॉर्मूला क्यों पकड़ा? 4 नवंबर का खेल समझिए

Advertisement