Raghubir Yadav ने Salaam Bombay से लेकर Peepli Live समेत अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. लेकिन प्राइम वीडियो की सीरीज़ Panchayat ने उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत दिलाई. इस सीरीज़ में उन्होंने फुलेरा गांव के प्रधान (पति) Brij Bhushan Dubey का रोल किया, जो लोगों के दिलों में बस गया. हाल ही में रघुबीर यादव The Lallantop के स्पेशल प्रोग्राम Guest in the Newsroom में पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी जिंदगी, करियर और दुनिया के प्रति अपने नज़रिये पर खुलकर बात की. साथ ही 'पंचायत' की शूटिंग के मज़ेदार किस्से भी सुनाए. साथ ही ये भी बताया कि कैसे उनका एक इम्प्रोवाइज्ड डायलॉग मीम की दुनिया का सितारा बन गया. मगर असली खुलासा उन्होंने किया मंजू देवी यानी नीना गुप्ता को बाइक से गिराने का.
'पंचायात' में मंजू देवी को बाइक से गिराने वाला सीन असल में हुआ था? रघुबीर यादव ने सब बता दिया!
'पंचायत' के प्रधान पति रघुबीर यादव ने बताया कि पार्टी वाले सीन्स में शराब की बोतल में क्या चीज़ होती है.

पंचायत के डायलॉग 'छी ससुर' की कहानी बताते हुए रघुबीर यादव कहते हैं,
"जितनी भी क्षेत्रीय भाषाएं हैं- भोजपुरी, मगही, अवधी और बुंदेली इन भाषाओं का म्यूज़िक बहुत खूबसूरत है. पंचायत में भी किरदार की ज़ुबान का ही तो खेल है. जैसे छी ससुर जबान का ही कमाल है. इसके अंदर सुर हैं. हां, हो सकता है कि एकाध जगह ये डायलॉग लिखा भी हो. लेकिन किस इमोशनल इंटेंसिटी के साथ बोला गया है, उससे फर्क पड़ता है. हर इमोशन की इंटेंसिटी में अंतर होता है. कि आपने उसे बोला कैसे? किस लहज़े में वो बात बाहर आई? ये मिट्टी में हैं हमारे. और ज़ुबान इतनी खूबसूरत है कि बयां नहीं कर सकते."
जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी वाले सीन्स फिल्माने के लिए वो लोग असल शराब का इस्तेमाल करते हैं या… इस पर रघुबीर कहते हैं,
"नहीं असल शराब नहीं. लेकिन उन बोतलों में सेब का रस भरा जाता है. अगर सच में असल चीज़ भर दें, तो फिर एक्टर भी बस केवल ऐसे ही किरदार खोज़ने लगेगा."
अपने किरदार में ढलने के लिए तैयारियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा,
"मेरा तरीका अलग है. मैं 'पंचायत' के सेट पर पहुंचते ही उस गांव की 2-3 घंटे तक अकेले सैर करता हूं. क्योंकि हर जगह की एक तासीर होती है और आबो हवा भी. जब तक वो जिस्म में न जाए, तब तक वो जज्बात आप बयां नहीं कर सकते."
नीना गुप्ता के साथ बाइक वाले सीन्स के पीछे की कहानी भी उन्होंने बताई. रघुबीर यादव ने बताया कि उन्हें बाइक चलाना नहीं आता. जिसके चलते नीना एक बार सीन फिल्माते हुए सच में गिर गई थीं. रघुबीर बताते हैं,
"मुझे बाइक चलानी नहीं आती तो गिरेंगे कैसे नहीं. थोड़ा सा गिरे थे, ऐसा लगा कि गिरा दिया था मैंने. मैं नहीं गिरा लेकिन उनको (नीना गुप्ता) गिरा दिया था. मुझे मशीनों पर यकीन नहीं है. मैंने बाइक चलाने की कभी कोशिश की थी लेकिन बात बन नहीं पाई. मुझे बाइक चलाना नहीं आता."
अब तक ‘पंचायत’ के चार सीजन रिलीज़ हो चुके हैं. पांचवें सीजन का इंतज़ार हो रहा है. नए सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है. पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है. अगर सबकुछ सही रहा, तो ‘पंचायत’ सीजन 5 नवंबर से प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होना शुरू हो जाएगा.
वीडियो: सोशल लिस्ट: फुलेरा में 'बनराकस' की जीत और प्रधानजी की हार, पंचायत-4 देखने के बाद आई मज़ेदार समीक्षाएं












