The Lallantop

IIT के छह छात्रों को मिली नौकरी कोरोना वायरस की वजह से रद्द हो गई

कोरोना का असर अब भारत के प्रीमियम संस्थानों पर भी दिख रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो: इंडिया टुडे
कोरोना वायरस से दुनियाभर के देश त्रस्त हैं. दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी लॉकडाउन के कारण घरों में बंद है. कई देशों की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है. अब इसका असर भारत के IIT, IIM जैसे प्रीमियम संस्थानों पर भी दिख रहा है. यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की नौकरी पढ़ाई के दौरान ही अच्छी जगहों पर लगती है, अच्छी सैलरी के साथ. लेकिन मौजूदा हालात में दिक्कतें बढ़नी शुरू हो गई है. NDTV की रिपोर्ट मुताबिक़, IIT मद्रास के छह छात्रों के जॉब ऑफर रद्द कर दिये गये हैं. IIT मद्रास, शिक्षा मंत्रालय के रैंकिंग के लिहाज से टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है. हालांकि, इंस्टीट्यूट ने कहा है कि विदेश के लिए जिन छात्रों को जॉब ऑफर किया गया था, उसमें से एक भी जॉब ऑफर रद्द नहीं किया गया है. इस खबर के बाद IIT बॉम्बे और IIT गुवाहाटी की तरफ से अपने छात्रों को आश्वासन दिया गया है कि कोई भी इंटर्नशिप या नौकरी के ऑफर वापस नहीं लिये गए हैं. IIT बॉम्बे ने कहा कि कैंपस खुलने तक प्लेसमेंट प्रोसेस को रोक दिया गया है. वहीं, IIT गुवाहाटी ने कहा कि कुछ कंपनियों ने जॉइनिंग डेट को कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर आगे बढ़ा दिया है. इसी तरहIIM बेंगलुरु ने स्टेटमेंट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि इंस्टीट्यूट अपने सभी छात्रों को भरोसा दिलाता है कि कंपनियों ने कहा है कि वे इंस्टीट्यूट के छात्रों से किए गए वादे को निभाएंगे.
विडियो- ये कैंडिडेट राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड और अशोक गहलोत सरकार क्या मांग कर रहे हैं?

Advertisement
Advertisement