The Lallantop

नयनतारा की 11 साल पुरानी फिल्म का रीमेक है सलमान खान की 'मॉन्स्टर'?

सलमान खान की 'मॉन्स्टर' को नयनतारा और अरविंद स्वामी स्टारर फिल्म ‘थानी ओरुवन’ का हिंदी रीमेक बताया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ का मुंबई शेड्यूल पूरा होने के बाद अक्टूबर से ओवरसीज़ शूट शुरू होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का ट्रेलर 29 सितंबर को छत्रपति शिवाजी मुंबई टर्मिनल स्टेशन पर लॉन्च किया जाएगा, और यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
  • फिल्म 'प्रहार' 26/11 मुंबई आतंकी हमलों और अजमल कसाब के मुकदमे पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा है, जिस वजह से इसका ट्रेलर मुंबई के उस स्टेशन पर लॉन्च किया जा रहा है जहाँ हमले हुए थे।
  • ’प्रहार’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म की रिलीज के लिए प्रचार गतिविधियां बढ़ेंगी और इससे फिल्म की उस संवेदनशील घटना पर जागरूकता भी बढ़ने की संभावना है।

Rajkummar Rao स्टारर Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam के मेकर्स ने इसके ट्रेलर रिलीज़ के लिए क्या खास प्लान बनाया है? क्या Salman Khan की Monster नयनतारा की 11 साल पुरानी फिल्म का हिंदी रीमेक होगा? ishaan khatter स्टारर The Royals सीज़न 2 की शूटिंग अचानक क्यों बंद हो गई? सिनेमा सो जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# कल रिलीज़ होगा राजकुमार राव की 'प्रहार' का ट्रेलर

राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का ट्रेलर 29 सितंबर को क्षत्रपति शिवाजी मुंबई टर्मिनल (CSMT) स्टेशन पर लॉन्च किया जाएगा. ‘प्रहार’ पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की कहानी पर बेस्ड कोर्टरूम ड्रामा है. जिसमें 26/11 मुंबई आतंकी हमलों और अजमल कसाब के मुकदमे पर खास फोकस है. 26 नवंबर 2008 को ये स्टेशन भी आतंकियों के हमले की चपेट में आया था. ये फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

Advertisement

# 'मौजा ही मौजा' ने रिलीज़ से पहले की तगड़ी डील

अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की अगली कॉमेडी फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ ने रिलीज़ से पहले ही बड़ा सौदा कर लिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स PVR INOX ने 60 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं. फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन और राशि खन्ना भी हैं. इसकी शूटिंग जुलाई में पूरी हो चुकी है. पहले इसे दिसंबर 2026 में रिलीज़ किया जाना था. लेकिन अब फिल्म को 2027 में रिलीज़ करने की तैयारी है.

# धीमी रफ्तार से 50 करोड़ की तरफ बढ़ रही 'द वन'

Advertisement

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन’ ने तीसरे दिन इंडिया में 14.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 40 करोड़ 15 लाख और नेट कलेक्शन 33 करोड़ और 60 लाख रुपए हो गया. इसने अब तक दुनियाभर से 43 करोड़ 65 लाख रुपए कमा लिए हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि धीमी गति से ही सही मगर ये फिल्म 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा इसी हफ्ते पार कर जाएगी.  

# ‘द रॉयल्स’ सीज़न 2 की डायरेक्टर ने बीच में छोड़ा शो!

‘द रॉयल्स’ सीज़न 2 की शूटिंग जैसलमेर में चल रही थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर जस्मीत के. रीन ने ये शो बीच में ही छोड़ दिया है. इसके बाद जैसलमेर का शूट कथित तौर पर रुक गया. टीम के कुछ सदस्य मुंबई लौट गए हैं. इसकी वजह प्रोड्यूसर और डायरेक्टर साथ विवाद बताई गई थी. हालांकि, बाद में दोनों ने इन खबरों को गलत बताते हुए कहा कि जस्मीत का शो से अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया गया खा. अब इस शो का प्रोडक्शन उनके बिना आगे बढ़ेगा. सीज़न 2 में ईशान खट्टर के साथ सिनी शेट्टी और गुरफतेह पीरज़ादा भी नजर आएंगे.

# नयनतारा की फिल्म का रीमेक है सलमान की 'मॉन्स्टर'?

सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है. सलमान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ के साथ-साथ फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं. इसके एक्शन सीक्वेंस पहले से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं. लेकिन अब फिल्म की कहानी को लेकर एक बड़ा दावा सोशल मीडिया पर घूम रहा है. कुछ यूज़र्स का कहना है कि ‘मॉन्स्टर’, जयम रवि, नयनतारा और अरविंद स्वामी स्टारर तमिल फिल्म ‘थानी ओरुवन’ का हिंदी रीमेक हो सकती है. इतना ही नहीं, फैन्स का दावा है कि शायद इसी वजह से मेकर्स ने ‘मॉन्स्टर’ में नयनतारा और अरविंद स्वामी को भी कास्ट किया है. हालांकि, ‘मॉन्स्टर’ के मेकर्स की तरफ से अभी तक फिल्म के रीमेक होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अब देखना होगा कि सलमान की ‘मॉन्स्टर’ सच में ‘थानी ओरुवन’ पर बेस्ड है या ओरिजिनल कहानी पर बनी. फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसे वामसी पैडिपली डायरेक्ट कर रहे हैं.

# ‘किंग’ के साथ ‘मॉन्स्टर’ के मेकर्स ने चला सुपरहिट दांव?

बॉलीवुड फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज़ आने की चर्चा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ का ट्रेलर, शाहरुख खान की ‘किंग’ के साथ सिनेमाघरों में अटैच किया जा सकता है. यानी 24 दिसंबर को ‘किंग’ देखने थिएटर पहुंचने वाले दर्शकों को शाहरुख के साथ सलमान की ‘मॉन्स्टर’ की झलक भी मिल सकती है. खास बात ये है कि ‘किंग’ की रिलीज़ के सिर्फ तीन दिन बाद, 27 दिसंबर को सलमान अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. हालांकि, अभी ट्रेलर अटैच होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अगर ऐसा होता है, तो क्रिसमस वीक में शाहरुख-सलमान फैन्स को डबल ट्रीट मिल सकती है.

वीडियो: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' में 400 फिल्में कर चुके एक्टर की एंट्री? निभाएंगे सबसे खूंखार रोल!

Advertisement