Sunny Deol स्टारर Batwara 1947 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. ये मूवी एक बार फिर सनी और Rajkumar Santoshi की सुपरहिट जोड़ी को साथ लाई है. वैसे तो फिल्म को अडवांस बुकिंग में काफी सुस्त रिस्पॉन्स मिला. पर इसे देख चुकी जनता सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में क्या कह रही, जानते हैं.
'बंटवारा 1947' पर पब्लिक रिएक्शन आया, सनी देओल के परफ़ॉर्मेंस पर क्या बोली जनता?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने अडवांस बुकिंग में केवल 4.21 करोड़ रुपए की टिकटें बेची हैं.

एक यूजर ने कमेंट किया,
"मैंने सोचा नहीं था कि बंटवारा 1947 फिल्म एंड होने के बाद भी इतनी देर तक मेरे दिमाग में घूमती रहेगी. मैं फिल्म में सनी देओल के वही पॉवर मोमेंट्स देखने की उम्मीद से गई थी. लेकिन जो सीन मुझे याद आ रहे, उनमें शांति है. सिकंदर (सनी देओल) का धीरे-धीरे माई को अपनी मां मानने लगना बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है. उस दौरान सनी की आंखें ही बहुत कुछ कह देती हैं."

दूसरे ने कमेंट किया,
"मुझे अच्छा लगा कि बंटवारा 1947 ने मुझे इमोशनल करने से पहले थोड़ा अनकम्फर्टेबल किया. पहले हाफ में सिकंदर और हमीदा (प्रीति ज़िंटा), दोनों कुछ ऐसे फैसले लेते हैं जिन पर गुस्सा आता है. फिल्म में किसी भी किरदार को पूरी तरह सही नहीं दिखाया गया है. लेकिन जैसे-जैसे उनका डर, घर छूटने का दर्द और इनसिक्योरिटी समझ आने लगती है, आप उन्हें अलग नज़र से देखने लगते हैं. अच्छी कैरेक्टर राइटिंग बिल्कुल ऐसी ही होती है."

तीसरे ने सनी देओल की तारीफ़ करते हुए पोस्ट किया,
"सनी देओल का चिल्लाना आज भी पूरे थिएटर को दहला सकता है. लेकिन ‘बंटवारा 1947 ने याद दिलाया कि वो उसी थिएटर को बिना कुछ बोले भी शांत कर सकते हैं. एक सीन में वो बेहद बेबस नजर आते हैं. उनके चेहरे को देखकर ही पूरे हॉल का माहौल बदल जाता है. लोग अक्सर उनकी दमदार आवाज़ की बात करते हैं. लेकिन कई बार हम भूल जाते हैं कि उनका चेहरा भी कितना एक्सप्रेसिव है."

चौथे यूजर ने कहा,
“अभी-अभी बंटवारा 1947 देखी और सच कहूं तो मैं अब तक शॉक में हूं. हमें लगता था कि गदर सनी देओल का पीक है, मगर ये मूवी तो लीजेंडरी है. सनी देओल का बेहतरीन कमबैक. जिस तरह वो पूरी फिल्म में छाए रहे, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. उनकी परफॉर्मेंस दमदार है. खासकर दूसरे हाफ में जब वो कहते हैं, 'नफरत सरहदें बदल सकती है, इंसानियत नहीं'. थिएटर्स में कोहराम मच जाएगा. मास्टरक्लास.”

पांचवें ने कमेंट किया,
"'तू मेरे बाप को नहीं जानता'. लोग कमबैक बोल रहे थे. पर ये तो नेक्स्ट लेवल स्टैंड अलोन डॉमिनेंस है बॉस. फिल्म में सनी की चुप्पी और भावुक अंदाज़ सीधे दिल को छू जाता है. करन देओल ने भी क्या शानदार काम किया है अपने पॉवरहाउस पिता के सामने. फिल्म की पूरी स्टारकास्ट जबरदस्त है. इस इंडिपेंडेंस वीकेंड पर अपनी पूरी फैमिली के साथ ये फिल्म देखने जाइए और 1947 के बंटवारे का असली दर्द समझिए."

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी 'बंटवारा 1947' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. सनी के अलावा इसमें प्रीति ज़िंटा, शबाना आज़मी, करन देओल, अली फ़ज़ल, अभिमन्यु सिंह और खुशी हज़ारे ने काम किया है. अडवांस बुकिंग में फिल्म ने ब्लॉक सीट्स मिलाकर टोटल 4.21 करोड़ रुपए की टिकटें बेची हैं.
वीडियो: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के टीजर में प्रीति जिंटा की वापसी, अभिमन्यु ने ध्यान खींचा










