The Lallantop

"हीरो बनने के चक्कर में..." - नाना से मिली सीख को याद करते हुए भावुक हुए शाहरुख खान!

शाहरुख ने सोशल मीडिया पर इतना लंबा पोस्ट कभी नहीं लिखा. इस दौरान उन्होंने नाना पाटेकर को अपना 'हीरो एक्टर' बताया.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख और नाना पाटेकर ने 'राजू बन गया जेन्टलमैन' और 'शक्ति' में साथ काम किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नाना पाटेकर की मृत्यु के बाद शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर नाना को उनके कार्य और सलाहों के लिए श्रद्धांजलि देते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा।
  • नाना पाटेकर ने शाहरुख को हीरो बनने के बजाय एक्टर बनने की सलाह दी थी, जो उनके बीच के संबंधों और सहयोग की पृष्ठभूमि है।
  • शाहरुख खान ने नाना की याद में उनकी शिक्षा और दोस्ती को याद करते हुए उनके साथ और समय बिताने की इच्छा जताई है और उनका सम्मान किया है।

द लल्लनटॉप के साथ हुए इंटरव्यू में Nana Patekar ने कहा था- "सक्सेस के बाद लोग दूसरों को भूल जाते हैं, मगर शाहरुख नहीं भूला." इसकी एक झलक आज नाना के निधन के बाद भी देखने को मिली. Shah Rukh Khan ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर अपना अब तक का सबसे लंबा पोस्ट लिख डाला. मगर पोस्ट की लंबाई से ज्यादा जरूरी ये है कि इसमें उन्होंने नाना की उस सलाह को याद रखा, जहां उन्होंने शाहरुख को हीरो से पहले एक्टर बनने के लिए कहा था.

Advertisement

शाहरुख और नाना ने 'राजू बन गया जेंटलमैन' और 'शक्ति' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. शाहरुख ने 'राजू बन गया जेंटलमैन' से नाना और अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा,

"जब मैं पहली बार उनसे (नाना पाटेकर) मिला, तो उनके प्रति सम्मान और झिझक में अपने बालों में हाथ फेरने लगा. उन्होंने मेरा हाथ झटका और कहा- ‘हीरो की तरह बाल मत बना...तू एक्टर है’. वो आपकी झूठी तारीफ नहीं करते थे. वो आपसे वो नहीं कहते, जो आप सुनना चाहते थे. वो बस वही कहते, जो आपको सुनना ज़रूरी होता था. यही थे नाना. बेबाक. थोड़े सख्त. ईमानदार और सबसे खूबसूरत मुस्कान वाले."

Advertisement

शाहरुख आगे लिखते हैं,

"उनका प्यार जताने का तरीका काफी अलग होता था. पहले वो आप पर चिल्लाते थे. फिर तीसरी या चौथी डांट के बीच आपको एहसास होता कि वो आपको गले लगा रहे हैं. वो मुझसे प्यार करते थे और मैं भी उनसे प्यार करता था."

nana patekar
शाहरुख खान का पोस्ट.

शाहरुख ने उन घटनाओं का ज़िक्र किया, जब नाना उन्हें कैरम के मैच में हरा दिया करते थे. वो कहते हैं,

Advertisement

"वो मेंटर, टीचर, क्रिटिक और एक ऐसे दोस्त थे, जो मुझे और आसपास के सभी लोगों को कैरम के गेम में बार-बार हराते. फिर अपनी हर जीत का खूब मज़ा लेते थे. नाना, आपकी इंटेंसिटी, हंसी, पागलपन और प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा. काश हमारे पास और बातें, एक और बहस, एक और कप चाय और कैरम का एक और गेम खेलने का समय होता. आपने सिर्फ सिनेमा में ही नहीं, बल्कि सभी भारतीयों और दुनियाभर के लोगों के दिलों में एक खालीपन छोड़ दिया है. मैं बस इतना कह सकता हूं कि मुझे आपकी बहुत याद आएगी. मैं अंत तक आपकी वो बात अपने दिल से लगाकर रखूंगा कि हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना."

नाना को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए शाहरुख ने कहा कि स्वर्ग उन्हें पाकर खुद को खुशकिस्मत समझेगा. यही नहीं, उन्होंने नाना को एक उम्दा एक्टर और कैरम चैंपियन के साथ अपना 'हीरो एक्टर' भी बताया.

वीडियो: नाना पाटेकर ने थप्पड़ वाले वायरल वीडियो पर कुछ और ही कहानी सुना दी

Advertisement