The Lallantop

राजामौली ने 'वाराणसी' के लिए ऐसा प्लान बनाया कि 'बाहुबली' का रिकॉर्ड तहस-नहस हो जाएगा!

राजामौली ने इस बार भी वही किया, जो जेम्स कैमरन ने 'अवतार' में किया था.

Advertisement
post-main-image
'वाराणसी' की कहानी अलग-अलग टाइमलाइन में चलेगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में गोवा में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया, जिसकी पुष्टि मणिपाल अस्पताल में डॉक्टरों ने की।
  • अनीत पड्डा स्टारर 'शक्ति शालिनी' की रिलीज़ डेट 2027 के शुरुआती महीनों में हो सकती है, जिससे यह फिल्म 'किंग' से बॉक्स ऑफिस टकराव से बच जाएगी।
  • एसएस राजामौली अपनी फिल्म 'वाराणसी' के लिए एक नई काल्पनिक भाषा विकसित कर रहे हैं, जो फिल्म की कहानी और अलग दुनिया को विशेष बनाएगी।

Nana Patekar के निधन की खबर के बाद Salman Khan ने क्या फैसला लिया है? S.S. Rajamouli ने Baahubali के रिकॉर्ड को धूल चटाने Varanasi में कौन सा पैंतरा आज़माया है? साथ ही ये भी जानिए कि क्या सच में King के सेट से Shah Rukh Khan और Kareena Kapoor की फोटो लीक हो गई हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

#  'किंग' से टक्कर टालेगी 'शक्ति शालिनी'!

अनीत पड्डा स्टारर ‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज़ डेट बदल सकती है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म अब क्रिसमस 2026 की जगह 2027 के शुरुआती महीनों में रिलीज़ हो सकती है. हालांकि तारीख अभी लॉक नहीं हुई है. यानी अब इसकी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत शाहरुख खान स्टारर 'किंग' से टल जाएगी. ‘शक्ति शालिनी’ को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में अनीत के साथ नाना पाटेकर और विशाल जेठवा भी काम कर रहे हैं. नाना की मौत के बाद रिलीज़ होने वाली दो फिल्मों में से एक नाम 'शक्ति शालिनी' का है. इसके अलावा वो श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' में भी अहम रोल में दिखने वाले हैं.  

Advertisement

# नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. गुरुवार की सुबह वो अपने गोवा वाले घर में थे. तभी उनके सीने में तेज दर्द उठा और वो बेहोश हो गए. इसके बाद फौरन उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें जिलाने की कोशिश की. मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका. सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है. महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का ऐलान किया है. नाना के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि दी.

# कमल हासन-शंकर की 'इंडियन 3' अनाउंस

Advertisement

कमल हासन और शंकर की जोड़ी एक बार फिर 'इंडियन 3' लेकर लौटने वाली है. लंबे इंतज़ार और 'इंडियन 2' के कमजोर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद इस तीसरे पार्ट के भविष्य पर सवाल उठ रहे थे. लेकिन अब मेकर्स ने 'इंडियन 3' पर काम दोबारा शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 2027 में रिलीज़ करने की तैयारी है.

# 'वाराणसी' में राजामौली ने चला 'बाहुबली' वाला पैंतरा!

एसएस राजामौली ने 'बाहुबली' के विलन कालकेय के लिए किलिकिली नाम की एक फिक्शनल लैंग्वेज बनाई थी. ठीक वैसे ही जैसे जेम्स कैमरन ने 'अवतार' के लिए किया था. रिपोर्ट्स हैं कि अब राजामौली 'वाराणसी' में भी कुछ ऐसा ही करने वाले हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'वाराणसी' के लिए एक नई काल्पनिक भाषा तैयार की जा रही है. जो इसकी अलग दुनिया और कहानी को खास बनाएगी. महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर ‘वाराणसी’ का स्केल पहले ही काफी बड़ा है. इसकी कहानी अफ्रीका, अंटार्कटिका और प्राचीन रोम तक जाती है. फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'किंग' के सेट से लीक हो गईं करीना-शाहरुख की तस्वीरें?

शाहरुख खान और करीना कपूर की कुछ फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों के साथ X पर दावा किया जा रहा है कि दोनों साउथ अफ्रीका में ‘किंग’ के एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं. हालांकि ये वायरल तस्वीरें पूरी तरह से AI-जनरेटेड हैं. करीना की 'किंग' में एंट्री की खबर ज़रूर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो ‘डैडी कूल’ नाम के स्पेशल गाने में शाहरुख के साथ नजर आएंगी. इस गाने की शूटिंग अक्टूबर के आखिर में साउथ अफ्रीका में होगी. करीना ने इस गाने की शूटिंग के लिए पांच दिन अलॉट किए हैं.

# सिद्धांत ने क्यों छोड़ी आमिर खान की 'ललकारा'?

सिद्धांत गुप्ता ने आमिर खान की 'ललकारा' छोड़ दी है. हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'जुबली' फेम सिद्धांत ने अपने शेड्यूल कॉन्फ्लिक्ट के चलते ये फैसला लिया है. 'ललकारा' के मेकर्स फिलहाल इसके प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं. जल्द ही फिल्म का शूट भी शुरू होने वाला है. इस फिल्म में आमिर खान और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर 25 साल बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं. 

वीडियो: वाराणसी पुलिस का डांस वीडियो वायरल, DCP ने बताया AI Generated, विपक्ष ने उठाए सवाल

Advertisement