The Lallantop

सनी की 'बंटवारा 1947' वालों ने 'आवारापन 2' की गाड़ी बुरी तरह फंसा दी!

हालांकि अडवांस बुकिंग में 'आवारापन 2' ने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से दोगुनी लीड ले ली है.

Advertisement
post-main-image
'बंटवारा 1947' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' एक साथ रिलीज़ हो रही हैं, लेकिन दोनों के बीच स्क्रीन शेयरिंग को लेकर विवाद चल रहा है।
  • PVR-Inox ने सिंगल और मल्टीप्लेक्स थिएटर्स में 'बंटवारा 1947' के लिए अधिक संख्या में शोज़ की मांग की है, जिससे 'आवारापन 2' के शोज़ कम हो सकते हैं।
  • थिएटर मालिकों को तीन फिल्मों के बीच संतुलन बनाना पड़ रहा है क्योंकि स्क्रीनिंग समय सीमित है और 'स्पाइडर मैन' भी अच्छी कमाई कर रहा है।

14 अगस्त को Sunny Deol की Batwara 1947 और Emraan Hashmi की Awarapan 2 का क्लैश होने वाला है. यूं तो 'आवारापन 2' के मेकर्स ने कहा था कि उन्हें सनी के साथ अपनी फिल्म उतारने पर गर्व महसूस हो रहा है. मगर दूसरी तरफ़ से इतना पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं दिख रहा. हाल ये है कि 'बंटवारा 1947' वाले इमरान की फिल्म के साथ स्क्रीन शेयर करने को तैयार ही नहीं. इसलिए उनके डिस्ट्रिब्यूटर यानी PVR-Inox ने सिंगल स्क्रीन थिएटर्स के सभी शोज़ केवल उन्हें देने की डिमांड रख दी है.

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया कि 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बीच स्क्रीन शेयरिंग को लेकर तकरार चल रही है. PVR-Inox ने सिंगल-स्क्रीन थिएटर्स में 'बंटवारा 1947' के लिए सभी शोज़ की मांग की है. इससे थिएटर मालिकों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. वो इसलिए क्योंकि अगर वो 'बंटवारा 1947' को सारे शोज़ दे देते हैं, तो 'आवारापन 2' के लिए कुछ नहीं बचेगा. चूंकि इमरान हाशमी की फिल्म का एक कल्ट फैनबेस है, इसलिए वो इस तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते. दूसरी तरफ़, 'आवारापन 2' के डिस्ट्रिब्यूटर्स दोनों फिल्मों के बीच शो शेयर करने के लिए शुरू से तैयार हैं.

वैसे, PVR-Inox केवल सिंगल ही नहीं बल्कि मल्टीप्लेक्स पर भी अपना पैठ जमाना चाह रहा है. उसने दो स्क्रीन वाले थिएटर्स में 'बंटवारा 1947' के लिए रोज़ 7 शो, तीन स्क्रीन वाले में 10 शो, चार स्क्रीन वाले में 12 और पांच स्क्रीन वाले में 15 शोज़ मांगे हैं. उनकी इस डिमांड ने थिएटर मालिकों की परेशानी बढ़ा दी है. 'आवारापन 2' करीब 2 घंटे 20 मिनट और 'बंटवारा 1947' लगभग 2 घंटे 25 मिनट लंबी फिल्म है. इस लेंथ की फिल्मों के लिए थिएटर्स हर स्क्रीन पर रोज़ाना पांच शो ही चल पाते हैं. यानी दो स्क्रीन वाले थिएटर में टोटल 10 शो हो पाते हैं. अगर इनमें से 7 शो 'बंटवारा 1947' को दे दिए जाएं, तो 'आवारापन 2' के लिए सिर्फ 3 शो बचेंगे. इससे इमरान हाशमी की मूवी को बड़ा नुकसान हो सकता है. क्योंकि आपकी फिल्म लोग तभी देख पाएंगे, अगर उसके शोज़ अवेलेबल हों.

Advertisement

एक दिक्कत ये भी है कि इस वक्त 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. इसलिए थिएटर वाले उसे हटाकर कोई नई फिल्म लगाने को तैयार नहीं हैं. यानी अब उन्हें तीनों मूवीज़ के बीच बैलेंस बनाकर चलना है. 'बंटवारा 1947' वालों की डिमांड के कारण कुछ जगहों पर फिल्म की अडवांस बुकिंग खुल नहीं पाई थी. जहां खुली, वहां इमरान हाशमी की मूवी ने सनी देओल पर दोगुना लीड ले ली है. खबर लिखे जाने तक 'बंटवारा 1947' ने ब्लॉक्ड सीट्स समेत टोटल 84.62 लाख की टिकटें बेची हैं. दूसरी तरफ़, 'आवारापन 2' ने ब्लॉक्ड सीट्स के साथ 1.85 करोड़ रुपए की सेल की है. हालांकि अडवांस बुकिंग में अंतिम बाज़ी कौन मारता है, ये 13 दिसंबर की रात को ही पता चल पाएगा.

वीडियो: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के टीजर में प्रीति जिंटा की वापसी, अभिमन्यु ने ध्यान खींचा

Advertisement
Advertisement