The Lallantop

नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार और रजनीकांत समेत क्या बोली फिल्म इंडस्ट्री?

Jr NTR, रवि किशन, परेश रावल और मनोज बाजपेयी ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है.

Advertisement
post-main-image
नाना पाटेकर 75 साल के थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह कार्डियक अरेस्ट के कारण गोवा में निधन हो गया, जहां उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और डॉक्टरों ने 45 मिनट तक CPR दी।
  • नाना पाटेकर का निधन उनकी उम्र और स्वास्थ्य स्थितियों के कारण हुआ, जिससे फिल्म इंडस्ट्री और जनता में शोक व्याप्त हो गया।
  • फिल्म जगत की प्रमुख हस्तियों ने नाना के निधन पर संवेदनाएँ व्यक्त कीं और उनके योगदान को भारतीय सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

वेटरन एक्टर Nana Patekar का आज सुबह कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया. जैसे ही ये खबर सामने आई, फिल्म इंडस्ट्री समेत आम लोगों के बीच मातम पसर गया. Akshay Kumar, Jr NTR, Rajinikanth और Ravi Kishan समेत देशभर की फिल्मी हस्तियों ने उन पर क्या कहा, बताते हैं.

Advertisement

अक्षय कुमार ने नाना के साथ 'वेलकम' फिल्म की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,

"नाना जी के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ. वो उन गिने-चुने कलाकारों में से एक थे, जिन्हें आपको रुककर देखने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ी. उनकी आवाज़, उनका जोश, हर परफॉर्मेंस में उनकी सच्चाई...वो अपने आप में एक अलग कलाकार थे. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि हमें वेलकम में साथ काम करने का मौका मिला. हाल ही में हाउसफुल 5 में भी हमने साथ काम किया. उन फिल्मों के सेट से जुड़ी ऐसी बहुत-सी यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा. नाना जी वाकई अनोखे थे. ये विश्वास करना मुश्किल है कि आप अब हमारे बीच नहीं. उन सभी यादों के लिए शुक्रिया. आपकी कमी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता."

Advertisement
nana patekar
अक्षय कुमार का पोस्ट.

रवि किशन ने लिखा,

"नट सम्राट चले गए. नाना पाटेकर जी का जाना कला जगत को सूना कर गया. मेरे मित्र, मैं जिनका फैन. आखिरी बार बात हुई तो बोले थे कि तेरे गोरखपुर आऊंगा, घुमाना मुझे. महादेव अपने श्री चरणों में उनको स्थान दे. ॐ शांति नाना पाटेकार."

Jr NTR ने पोस्ट किया,

Advertisement

"नाना पाटेकर सर के निधन से बेहद दुखी हूं. वो भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक थे. उन्होंने जो भी किरदार निभाया, उसमें एक अलग तरह की सच्चाई और गहराई नजर आती थी. उनकी एक्टिंग सिर्फ एक्टिंग जैसी नहीं लगी. बल्कि ऐसा लगता था जैसे पर्दे के सामने जिंदगी चल रही हो. एक शानदार कलाकार, जिनका भारतीय सिनेमा में योगदान आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी. उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी दिल से संवेदनाएं. ॐ शांति."

nana patekar
Jr NTR का पोस्ट.

रजनीकांत ने नाना को अपना दोस्त बताते हुए पोस्ट किया,

"मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरे प्यारे दोस्त नाना जी अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."

rajinikanth
रजनीकांत का पोस्ट.

परेश रावल ने लिखा,

"भाऊ, नाना साहेब. बेहद ईमानदार और जुनूनी इंसान. हमेशा आपके लिए प्यार और सम्मान रहेगा. ॐ शांति."

nana patekar
परेश रावल का पोस्ट.

मनोज बाजपेयी ने पोस्ट किया,

"शॉकिंग! अब तक यकीन नहीं हो रहा कि नाना पाटेकर जी अब हमारे बीच नहीं हैं. हम जैसे बहुत से लोग, जो फिल्मों में अपनी जगह बनाने की उम्मीद लेकर मुंबई आए थे, नाना का सफर ही हमारे लिए उम्मीद बना था. उन्होंने हमें ये भरोसा दिलाया कि आपका हुनर, आपकी अपनी पहचान और खुद के प्रति सच्चा रहना ही अपनी जगह बनाने के लिए काफी हो सकता है. हमने अपने सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक को खो दिया है. नाना जी, आपकी बहुत कमी महसूस होगी. ॐ शांति."

nana patekar
मनोज बाजपेयी का पोस्ट.

प्रकाश राज ने लिखा,

"आपको मिस करूंगा, मेरे प्यारे नाना जी. आपके साथ बिताए पल, हमारी बातें, बहसें, आपके हाथ का बनाया खाना और आपसे मिला ज्ञान, हमेशा याद रहेगा. मेरी जिंदगी के सफर में आने के लिए आपका शुक्रिया."

nana patekar
प्रकाश राज का पोस्ट.

निधन के वक्त नाना पाटेकर 75 साल के थे. आज यानी 08 अक्टूबर को अहले सुबह उन्हें गोवा वाले अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट हुआ. ऐसे में उन्हें हॉस्पिटल लाया गया. डॉक्टर्स ने लगातार 45 मिनट तक उन्हें CPR दिया, मगर उनकी जान नहीं बच सकी. सुबह लगभग 05:30 बजे के आसपास उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

वीडियो: नाना पाटेकर की फिल्म प्रहार, जिसके लिए उन्होंने आर्मी ट्रेनिंग ली और कार्गिल वार में लड़े

Advertisement