The Lallantop

"इविल डेड!" - नाना पाटेकर के गुज़रने पर क्या बोलीं तनुश्री दत्ता?

तनुश्री दत्ता ने 2018 में नाना पाटेकर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे.

Advertisement
post-main-image
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हुआ है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर उन्हें 'इविल डेड' कहा, जो उनके पुराने #MeToo आरोपों की याद दिलाता है और उन्होंने आगे प्रतिक्रिया देने की बात कही है।
  • 2018 में तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 2008 में शूटिंग के दौरान सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की लेकिन सबूत न होने की वजह से मामला बंद हो गया।
  • तनुश्री की टिप्पणी सोशल मीडिया पर विवादित रही है और इस घटना से संबंधित कानूनी कार्रवाई 2025 तक मुंबई मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा रद्द कर दी गई है, जिससे आगे की प्रतिक्रिया और सामाजिक बहस की संभावना बनी है।

आज सुबह हुए Nana Patekar के निधन ने Tanushree Dutta को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. #MeTooMovement के दौरान तनुश्री ने ही उन पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे, जिन्हें नाना अंतिम समय तक झूठा बताते रहे. आज उनकी मौत पर तनुश्री ने रिएक्ट किया है. इस दौरान उन्होंने नाना को Evil Dead बता दिया.

Advertisement

तनुश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आज भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज़ लगाईं. उनमें से एक में उन्होंने सेल्फ़ी वीडियो शेयर किया, जिसमें वो नाना पाटेकर पर बात कर रही थीं. उन्होंने बगैर नाम लिए कहा,

"मैंने खबर सुनी है. मैं बस...आज मुझे काम पर जाना है. मैं एक इवेंट के सिलसिले में लखनऊ जा रही हूं. फिलहाल मैं केवल उस पर फोकस करना चाहती हूं. आज ये सब होने के लिए लिहाज़ से कितना अजीब दिन है क्योंकि लखनऊ में मेरा एक बहुत बड़ा इवेंट है. मेरे लिए वो काफी जरूरी था. मैंने पूरा दिन पहले से प्लान कर रखा था. मैं लगातार लाइव वगैरह रहकर कॉन्टेन्ट पोस्ट करना चाहती थी. लेकिन अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम तक मीडिया की दिलचस्पी सिर्फ ‘इविल डेड’ में ही होगी. इसलिए मैं पहले ये समझूंगी कि मुझे किस तरह का रिएक्शन देना चाहिए. उसके बाद ही अपनी बात रखूंगी. बाकी, उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं."

Advertisement

तनुश्री का ये वीडियो अंत में थोड़ा कट गया, लेकिन उन्होंने बताया है कि वो इस मसले पर आगे जरूर रिएक्ट करेंगी. फिर भी, उनका नाना पाटेकर के निधन पर उन्हें 'इविल डेड' यानी दुष्ट आत्मा कहना सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया है. वैसे, तनुश्री के ऐसा कहने के पीछे #MeToo वाला वो आरोप है, जो उन्होंने 2018 में नाना पर लगाया था. मूवमेंट के दौरान उन्होंने दावा किया कि नाना ने 2008 में ‘हॉर्न OK प्लीज़’ के सेट पर उन्हें सेक्शुअली हैरेस किया था.

तनुश्री ने कहा कि गोरेगांव के फिल्मिस्तान स्टूडियो में फिल्म के एक गाने की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान नाना ने उन्हें डांस स्टेप सिखाने के बहाने गलत ढंग से छूना शुरू कर दिया. तनुश्री के मुताबिक, जब उन्होंने इस बात का विरोध किया और सेट छोड़कर निकलीं तो उनकी कार पर कुछ गुंडों ने अटैक किया था. तनुश्री ने दावा किया कि इस मसले पर उन्होंने तब Cine & TV Artists Association (CINTAA) के सामने शिकायत की थी, मगर उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया. लेकिन 10 साल बाद #MeToo मूवमेंट से उन्हें हिम्मत मिली और वो सबके सामने खुलकर ये बात रख पाई हैं.

तनुश्री की शिकायत पर पुलिस ने नाना पाटेकर के खिलाफ़ FIR दर्ज की थी. मगर नाना हमेशा इस आरोप को बेबुनियाद बताते रहे. उनका कहना था कि सेट पर 200 लोग मौजूद थे. फिर भी इस घटना के बारे में किसी को पता क्यों नहीं. 2019 में इस केस को सबूत के अभाव में बंद कर दिया गया. वहीं 2025 आने तक मुंबई अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नाना पर चल रही सभी कानूनी कारवाई को ऑफिशियली रद्द कर दिया था. 

Advertisement

वीडियो: नाना पाटेकर की फिल्म प्रहार, जिसके लिए उन्होंने आर्मी ट्रेनिंग ली और कार्गिल वार में लड़े

Advertisement