The Lallantop

बनारस के घाट पर डायनासोर! राजामौली ने 'वाराणसी' में तूफान उठाने की प्लानिंग कर डाली?

'वाराणसी' से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें विशाल मंदिरों के बीच एक डायनासोर नजर आ रहा है.

Advertisement
post-main-image
'वाराणसी' की शूटिंग भारत के अलावा केन्या और अंटार्कटिका में हुई है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'राका' में शामिल मुख्य कलाकार दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदन्ना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर हैं, और इसका पहला लुक दिसंबर 2026 में रिवील होगा।
  • इस फिल्म की घोषणा और प्रचार के पीछे कारण है कि 'राका' एक बड़े पैमाने पर बनने वाली साइंस-फिक्शन परियोजना है, जिसकी शूटिंग वर्तमान में जारी है और मेकर्स ने सोशल मीडिया पेज लॉन्च किया है।
  • इस फिल्म की रिलीज़ 2027 के अंत तक होने की संभावना है, जिससे इसे लेकर फैंस और इंडस्ट्री में उत्सुकता बढ़ेगी और इसके बाद और अधिक प्रचार गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Allu Arjun स्टारर Raaka का पहला लुक कब रिलीज़ हो रहा है? क्या SS राजामौली ने Varanasi में ड्रैगन या डायनासोर से हॉलीवुड को हिलाने की प्लानिंग कर ली है? साथ ही ये भी जानिए कि Taapsee Pannu स्टारर Gandhari ने Dhurandhar का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# जेन ऑस्टिन के नॉवेल पर सीरीज़ बना रहा नेटफ्लिक्स

जेन ऑस्टिन की मशहूर कहानी 'प्राइड एंड प्रेज्यूडिस' पर नेटफ्लिक्स सीरीज़ बना रहा है. छह-एपिसोड की इस सीरीज़ में एमा कॉरिन, एलिजाबेथ बैनेट यानी लिज़ी के रोल में नज़र आएंगी. कहानी 19वीं सदी के इंग्लैंड में बैनेट बहनों की ज़िंदगी, परिवार की उम्मीदों, सामाजिक दबाव, प्यार और शादी के इर्द-गिर्द घूमेगी. सीरीज़ को डॉली अल्डरटोन ने क्रिएट किया है और यूरोस लिन ने डायरेक्ट किया है. इसे 3 दिसंबर, 2026 को प्रीमियर किया जाएगा.

Advertisement

# सिद्धार्थ और तमन्ना की 'द वन' का ट्रेलर रिलीज़

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर हॉरर-फैंटसी फिल्म 'द वन' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. ये फिल्म पटना में बिहटा के पास स्थित 500 साल पुराने वन देवी मंदिर से जुड़ी लोक कथा पर आधारित है. ये मंदिर घने जंगलों के बीच है. मान्यता है कि उस जंगल में रात को जो भी जाता है, उसकी लाश तक नहीं मिलती. 'पंचायत' फेम दीपक कुमार मिश्रा ने इसे डायरेक्ट किया है. ये मूवी 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# दिसंबर में आएगा अल्लू अर्जुन की 'राका' का फर्स्ट लुक

Advertisement

एटली और अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म 'राका' की शूटिंग कर रहे हैं. ये बड़े स्केल पर बनने वाली साइंस-फिक्शन फिल्म बताई जा रही है. पिछले दिनों मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज लॉन्च किया. इस हैंडल पर डले पोस्ट में ये बताया गया कि 'राका' का फर्स्ट लुक दिसंबर में रिवील किया जाएगा. अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदन्ना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर के काम करने की खबरें हैं. ये फिल्म 2027 के अंत तक रिलीज़ हो सकती है. 

# बनारस के घाट पर डायनासोर! राजामौली हॉलीवुड को पछाड़ेंगे?

SS राजामौली इन दिनों 'वाराणसी' की तैयारी में जुटे हैं. हाल ही में खबरें आई थीं कि उनकी फिल्म में डायनासोर या फिर ड्रैगन्स नज़र आने वाले हैं. अब सोशल मीडिया पर 'वाराणसी' से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें विशाल मंदिरों के बीच एक डायनासोर नजर आ रहा है. इसी पोस्ट के बाद फिल्म के विजुअल्स को लेकर चर्चा शुरू हो गई. हालांकि, ये तस्वीर फिल्म के सेट की ही है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन अगर ये लीक तस्वीर असली है, तो राजामौली की दुनिया कितनी बड़ी होने वाली है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. 'वाराणसी' की शूटिंग भारत के अलावा केन्या और अंटार्कटिका में हुई है. और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस डायनासोर वाले विजुअल को देखकर 'वाराणसी' की तुलना हॉलीवुड की बड़ी एडवेंचर फिल्मों से करने लगे हैं. 'वाराणसी' सिनेमाघरों में 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.

# तापसी पन्नू की 'गांधारी' ने तोड़ा धुरंधर का रिकॉर्ड

तापसी पन्नू की 'गांधारी' ने नेटफ्लिक्स पर व्यूअरशिप का रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया. बावजूद इसने व्यूज़ के मामले में 'धुरंधर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को पीछे छोड़ दिया है. 3 सितंबर को रिलीज़ हुई इस थ्रिलर फिल्म को दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर 9.6 मिलियन यानी 96 लाख व्यूज़ मिले. दूसरे हफ्ते में 'गांधारी' नेटफ्लिक्स की ग्लोबल नॉन-इंग्लिश फिल्म चार्ट पर नंबर-1 पर पहुंच गई. वहीं 'धुरंधर' को दूसरे हफ्ते में 8.2 मिलियन व्यूज़ मिले थे. यानी दूसरे हफ्ते के आंकड़ों में 'गांधारी' आगे निकल गई है. 

# ऐन हैथवे की 'अलोन ऐट डॉन' की रिलीज़ डेट आई

ऐन हैथवे और एडम ड्राइवर असल घटना से प्रेरित फिल्म में काम कर रहे हैं. जिसमें बहादुरी, बलिदान और मैडल ऑफ ऑनर की रेस दिखाई जाएगी. फिल्म फिल्म का नाम है 'अलोन ऐट डॉन' (Alone at Dawn). इसे रॉन होवर्ड ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म डैन शिलिंग और लौरी लॉन्गफ्रिट्ज की किताब पर बेस्ड है. फिल्म को 25 दिसंबर, 2027 को यूएस में लिमिटेड रिलीज़ मिलेगी. 7 जनवरी, 2028 को इसे वर्ल्डवाइड रिलीज़ किया जाएगा.

वीडियो: महेश बाबू की 'वारणसी' के लिए राजामौली 1500 एक्टर्स का ऑडिशन लेंगे?

Advertisement