The Lallantop

'मातृभूमि' के साथ सलमान करियर में पहली बार सनी देओल से भिड़ेंगे?

'मातृभूमि' के लिए मेकर्स जो डेट्स देख रहे, उसमें उनकी टक्कर श्रद्धा कपूर से भी हो सकती है.

Advertisement
post-main-image
'मातृभूमि' की ओरिजिनल रिलीज़ डेट 17 अप्रैल 2026 थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज़ डेट को लेकर मेकर्स दो विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिनमें से पहली 20 नवंबर और दूसरी 4 दिसंबर 2026 है।
  • यह फिल्म 2020 के भारत-चीन गलवान घाटी झड़प पर आधारित है, लेकिन सरकार की आपत्ति के कारण चीन विरोधी तत्वों को हटाना पड़ा है।
  • फिलहाल फिल्म को सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र नहीं मिला है, उसके आधार पर ही मेकर्स ऑफिशियल रिलीज़ डेट का एलान करेंगे।

Salman Khan की वॉर-ड्रामा फिल्म Maatrubhumi रिलीज़ के और करीब आती दिख रही है. मेकर्स अभी इसके सेंसर प्रोसेस की तैयारी में जुटे हैं. खबर है कि वो इस फिल्म के लिए दो रिलीज़ डेट पर सोच-विचार कर रहे. उनमें से एक पर सलमान का क्लैश Sunny Deol की Suryaa से होगा. वहीं दूसरे पर वो Shraddha Kapoor की Eetha से टकराएंगे.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डायरेक्टर अपूर्व लाखिया और सलमान, 'मातृभूमि' की रिलीज़ डेट डिस्कस कर रहे हैं. उनकी पहली पसंद 20 नवंबर है और दूसरी 04 दिसंबर. अगर ये फिल्म 20 नवंबर को आई तो सलमान का क्लैश सनी देओल की 'सूर्या' से होगा. सनी और सलमान अपने लंबे करियर में कभी एक-दूसरे के आड़े नहीं आए. हां, 2015 की दीपावली पर 'घायल वन्स अगेन' की टक्कर 'प्रेम रतन धन पायो' से जरूर होने वाली थी. लेकिन सनी ने अपनी फिल्म को पोस्टपोन कर दिया. ये कहते हुए कि उनका सलमान से कोई बॉक्स ऑफिस कॉम्प्टीशन नहीं है.

'मातृभूमि' के मेकर्स की दूसरी पसंद 04 दिसंबर 2026 की डेट है. उस दिन मैडॉक फिल्म्स की श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. सनी की तरह सलमान का मैडॉक या श्रद्धा से भी आज तक कोई क्लैश नहीं हुआ. मगर इस बार उनके टकराने की संभावना बढ़ गई है. हालांकि 'मातृभूमि' वालों को फिलहाल कोई सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है. इसलिए अभी फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर उन्होंने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की. यही कारण है कि अभी इसकी रिलीज़ डेट को लेकर कुछ भी ठोस दावा नहीं किया जा सकता.

Advertisement

वैसे, सलमान ने पिछले दिनों 'मातृभूमि' का नया गाना 'जय हिन्द' लॉन्च किया है. इसमें स्टेबिन बेन की आवाज़ और हिमेश रेशमिया का म्यूजिक है. लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे हैं. हाल ही में इस फिल्म को सरकार की तरफ़ से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दिया गया था. अब मेकर्स इसे सेंसर बोर्ड के पास भेजने वाले हैं. वहां से हरी झंडी मिलने के बाद फिल्म की ऑफिशियल रिलज़ डेट अनाउंस कर दी जाएगी.

‘मातृभूमि’ की कहानी 2020 में भारत-चीन के बीच हुए गलवान वैली झड़प पर आधारित थी. उस लड़ाई में 200 भारतीय सैनिकों ने 1200 चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था. संघर्ष में करीब 40 चीनी सैनिक मारे गए थे. मगर चीन केवल चार सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकारता है. वहीं इसमें 20 भारतीय जवान भी शहीद हुए थे. फिल्म की ओरिजिनल कहानी इसी प्लॉट को फॉलो कर रही थी. लेकिन सरकार की आपत्ति के बाद मेकर्स को इसके चीन विरोधी एलिमेंट्स हटाने पड़ गए.

वीडियो: सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' की रिलीज फिर टली, अब क्या है वजह?

Advertisement

Advertisement