The Lallantop

केवल फिल्मों पर नहीं रुकेंगे नमित मल्होत्रा, कर दी 'रामायण' यूनिवर्स बनाने की घोषणा

आने वाले दिनों में लोग 'रामायण' पर स्पिन-ऑफ मूवीज़, वेब सीरीज़ और वीडियो गेम्स भी देख सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' को पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री कर दिया गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नamit Malhotra ने 'रामायण यूनिवर्स' बनाने की घोषणा की है, जिसमें रामायण पर आधारित फिल्मों, स्पिन-ऑफ, वीडियो गेम्स, टीवी शोज़ और एनीमेशन शामिल होंगे, जो मार्वल और स्टार वॉर्स जैसी फ्रैंचाइज़ की तरह होगा।
  • यह योजना इस तथ्य पर आधारित है कि 'रामायण' एक प्राचीन कहानी है जिसे कई पीढ़ियों ने पसंद किया है, और इसे सिर्फ फिल्मों तक सीमित न रखकर एक व्यापक मनोरंजन यूनिवर्स बनाने की जरूरत महसूस की गई।
  • इस घोषणा के बाद, इस परियोजना में थीम पार्क, ब्रॉडवे म्यूजिकल, वर्चुअल रियलिटी तथा कई डिजिटल एक्सपीरियंस विकसित करने की योजना है, जिससे यह व्यापक मनोरंजन उद्योग में विस्तार करेगा।

Namit Malhotra केवल Ramayana फिल्म पर नहीं रुकने वाले. उन्होंने Marvel, Star Wars और DCU की तरह Ramayana Universe बनाने की घोषणा कर दी है. इसमें Ranbir Kapoor वाली फिल्मों के अलावा कुछ स्पिन-ऑफ मूवीज़, वीडियो गेम्स, टेलीविजन शोज़ और एनीमेशन फिल्म्स भी देखने को मिलेंगे.

Advertisement

19 अक्टूबर को 'रामायण' के तेलुगु प्री-रिलीज़ इवेंट में नमित ने 'रामायण' को लेकर अपना पूरा रोडमैप बताया. उन्होंने कहा कि ये एक ऐसी कहानी है, जो पिछली कई पीढ़ियों से चली आ रही. लेकिन वो इस विषय को केवल फिल्मों तक सीमित नहीं रखेंगे. इतना कहकर उन्होंने पर्दे पर एक वीडियो दिखाया, जहां 'रामायण' के कुछ अनदेखे बिहाइंड द सीन्स फुटेज थे.

वीडियो में बताया गया कि नमित 'रामायण यूनिवर्स' को फिल्मों से कहीं बड़ा बनाना चाहते हैं. इसके तहत 'रामायण' बेस्ड वीडियो गेम्स बनाए जाएंगे. साथ ही कपड़ों, खिलौनों, गैजेट्स और घर की सजावट से जुड़ी चीज़ें भी बेची जाएंगी. यही नहीं, 'रामायण' के किरदारों पर स्पिन-ऑफ और ओरिजिन मूवीज़, टीवी शोज़ और एनिमेशन फिल्में बनाई जाएंगी. इस प्लान में थीम पार्क, ब्रॉडवे म्यूजिकल, वर्चुअल रियलिटी (VR), ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और मेटावर्स जैसे डिजिटल एक्सपीरियंस भी शामिल हैं.

Advertisement

नमित ने 'रामायण' की तुलना वेस्टर्न एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की चर्चित फ्रैंचाइज़, जैसे 'स्टार वॉर्स', 'मार्वल' और DC से की. वो कहते हैं,

"जब हम स्टार वॉर्स, मार्वल या DC के बारे में सुनते हैं, तो पता चलता है कि उन्होंने अपनी एक अलग दुनिया बनाई है, जिसे वो यूनिवर्स कहते हैं. रामायण भी अपने आप में एक यूनिवर्स है. ये ऐसी दुनिया है, जिससे हम सभी जुड़े हुए हैं. हम इसमें रहते हैं, एक-दूसरे से इन्टरेक्ट करते हैं और अलग-अलग तरीकों से इसका हिस्सा बनते हैं."

'रामायण' में कई विदेशी टेक्नीशियंस ने काम किया है. नमित कहते हैं कि उन्हें प्रोजेक्ट से जुड़े विदेशी कलाकारों को इसकी अहमियत समझाने में काफी समय लगा. उन्हें बताना पड़ा कि 'रामायण' सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि इसका महत्व उससे कहीं ज्यादा है. नमित ने कहा कि 'स्टार वॉर्स', DC और 'मार्वल' जैसी फ्रैंचाइज़ बेहतरीन हैं और वो खुद भी उनके फैन हैं. लेकिन 'रामायण' इन सबसे कहीं पहले आई थी. इसलिए वो चाहते थे कि विदेशी टीम इसके इतिहास, महत्व और इमोशन्स को अच्छी तरह समझे. इससे उन्हें फिल्म पर और बेहतर ढंग से काम करने में मदद मिलेगी.

Advertisement

वीडियो: 'रामायण' की रिलीज़ से पहले ही 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड्स की उल्टी गिनती शुरू?

Advertisement