इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू संडे को इंडिया पहुंचे. अपने 6 दिन के दौरे के लिए. संडे को एयरपोर्ट पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर नेतन्याहू का स्वागत किया. ये बात हम 27 मई 2014 से अब तक कई बार सुन चुके हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने फलां आदमी के स्वागत के लिए प्रोटोकॉल तोड़ा. असल में प्रोटोकॉल के तहत प्रधानमंत्री किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत करने एयरपोर्ट नहीं जाते हैं. नरेंद्र मोदी से पहले पूर्व-प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल में सिर्फ तीन बार विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए प्रोटोकॉल तोड़ा था.
ये पहली बार नहीं है, जब नरेंद्र मोदी ने किसी 'खास' के लिए प्रोटोकॉल तोड़ा
एक ही तो प्रोटोकॉल है मोदीजी, कितनी बार तोड़ोगे!

तो हमने सोचा कि आपको एक ही जगह बताया जाए कि पीएम मोदी कब और किसके लिए प्रोटोकॉल तोड़ा. जानिए.
#1. कब: सितंबर 2014 किसके लिए: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग कहां: मोदी ने अहमदाबाद में प्रोटोकॉल तोड़कर चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया था.

17 सितंबर 2014 को साबरमती रिवर फ्रंट पर नरेंद्र मोदी और पीछे शी जिनपिंग
#2. कब: जनवरी 2015 किसके लिए: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा कहां: मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल तोड़कर ओबामा का स्वागत किया था.

25 जनवरी 2015 को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बराक ओबामा और नरेंद्र मोदी
#3. कब: दिसंबर 2015 किसके लिए: जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे कहां: अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में मोदी ने अपने जापानी समकक्ष का प्रोटोकॉल तोड़कर स्वागत किया.

12 दिसंबर 2015 को बनारस के गंगा घाट पर आरती के दौरान शिंजो अबे और नरेंद्र मोदी
#4. कब: जनवरी 2016 किसके लिए: फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंक ओलांद कहां: चंडीगढ़ में मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर ओलांद का स्वागत किया था.

25 जनवरी 2016 को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में ओलांद और मोेदी
#5. कब: जनवरी 2017 किसके लिए: अबु धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान कहां: राजधानी दिल्ली में मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर इस खास मेहमान का स्वागत किया था.

26 जनवरी 2017 को गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर प्रिंस मोहम्मद बिन जायद के साथ मोदी
#6. कब: अप्रैल 2017 किसके लिए: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना कहां: दिल्ली में मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अपनी बांग्लादेशी समकक्ष की अगवानी की थी.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शेख हसीना को रिसीव करने के दौरान मोदी
#7. कब: अप्रैल 2017 किसके लिए: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल कहां: ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर दिल्ली मेट्रो में यात्रा की थी.

दिल्ली मेट्रो में मोदी के साथ सेल्फी लेते टर्नबुल
#8. कब: सितंबर 2017 किसके लिए: जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे कहां: दूसरी बार भारत दौरे पर आए शिंजो अबे के साथ मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो किया था.

अहमदाबाद के गांधी आश्रम में जापानी पीएम शिंजो अबे और उनकी पत्नी के साथ नरेंद्र मोदी
#9. कब: नवंबर 2017 किसके लिए: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप कहां: हैदराबाद में मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर इवांका ट्रंप के साथ डिनर किया था.

हैदराबाद में इवांका ट्रंप के साथ नरेंद्र मोदी
#10. कब: जनवरी 2018 किसके लिए: बेंजमिन नेतन्याहू कहां: 15 साल बाद भारत आए इज़रायली पीएम का मोदी ने दिल्ली में प्रोटोकॉल तोड़कर स्वागत किया था.

14 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन से अपनी पत्नी के साथ उतरने नेतन्याहू और उनकी अगवानी के लिए खड़े मोदी
और ऐसा नहीं है कि सिर्फ नरेंद्र मोदी ही अपने विदेशी मेहमानों से प्रोटोकॉल तोड़कर मिलते हैं. पांच मौके ऐसे भी हैं, जब मोदी के लिए प्रोटोकॉल तोड़ा गया. देखिए.
#1. कब: जून 2016 किसने: मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरीक नीटो कहां: नीटो प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद कार चलाकर मोदी को एक वेज रेस्ट्रॉन्ट ले गए थे.

9 जून 2016 को कार में नीटो और नरेंद्र मोदी
#2. कब: अगस्त 2015 किसने: संयुक्त अरब अमीरात की सेना के डिप्टी सुप्रीम कमांडर और अबू धाबी के प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कहां: यूएई दौरे पर नाहयान ने प्रोटोकॉल तोड़कर मोदी का स्वागत किया था.

अबू धाबी में शेख जायद के साथ मस्जि़द में नरेंद्र मोदी
#3. कब: 2017 किसने: बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना कहां: जब पीएम मोदी ढाका पहुंचे, तो शेख हसीना ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत किया.

ढाका में एयरपोर्ट पर नरेंद्र मोदी का स्वागत करतीं शेख हसीना
#4. कब: मई 2015 किसने: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग कहां: जिनपिंग प्रोटोकॉल तोड़कर नरेंद्र मोदी को सांशी प्रांत में अपने गृह-जिले शियान ले गए थे.

शियान में शी जिनपिंग के साथ नरेंद्र मोदी
#5. कब: अगस्त 2014 किसने: जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे कहां: शिंजो प्रोटोकॉल तोड़कर मोदी को क्योटो शहर घुमाया था.

31 अगस्त 2014 को शिंजो अबे के साथ क्योटो में नरेंद्र मोदी
(दैनिक भास्कर से इनपुट के साथ.)
ये भी पढ़ें:
डॉनल्ड ट्रम्प की यौन मानसिकता के बारे में खुलने वाला ये सबसे घटिया राज़ है
'नीची जाति' वाले कमेंट पर नरेंद्र मोदी के वो चार झूठ, जो कोई पकड़ नहीं पाया
कहा जा रहा है वडनगर में स्टेशन ही नहीं था, तो मोदी ने चाय कहां बेची, जानिए पूरी बात
आप 15 लाख के चक्कर में पड़े हैं, यहां मोदीजी ने 50 लाख का इंतजाम कर दिया









