लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातची, खींचातानी जारी है. ओडिशा को लेकर कयास लग रहे थे कि यहां सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) का पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होना लगभग तय है. उनके ओडिशा दौरे के बाद इस बात को और बल मिला. लेकिन अब इसकी हवा निकलती दिख रही है. ओडिशा में BJP के प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि पार्टी की गठबंधन को लेकर BJD से कोई चर्चा नहीं हुई है (BJP-BJD alliance).
लोकसभा चुनाव 2024: ओडिशा BJP प्रमुख ने BJD से गठबंधन की अटकलों पर पानी फेर दिया
हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में BJD ने भाजपा के उम्मीदवार अश्विनी वैष्णव का समर्थन किया था. इसे नवीन पटनायक की पार्टी की ओर से गठबंधन के लिए भाजपा को दिए गए सॉफ्ट सिग्नल की तरह देखा गया था. लेकिन ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बताया है कि BJD के साथ गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई है.

दरअसल, ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बताया है कि नवीन पटनायक की बीजू जनता दल के साथ गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई है. इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार सामल ने कहा,
“हमारी वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी तैयारी को लेकर बैठक हुई थी. इसलिए हम दिल्ली गए थे. गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. आने वाले चुनाव में हम कैसे खड़े होंगे, इसे लेकर हमारी तैयारी पर बैठक हुई थी.”
सामल ने आगे बताया,
“भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अकेले खड़ी होगी. हमने चर्चा की है कि हम राज्य के साथ-साथ केंद्र में सरकार कैसे बनाएंगे.”
जानकारी हो कि BJD ने साल 2009 में सीट बंटवारे की चर्चा विफल होने के कारण भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को छोड़ दिया था. तब दोनों के बीच 11 साल पुराना गठबंधन टूटा था. साल 2019 में भाजपा ने ओडिशा में 8 लोकसभा सीटें जीती थीं. इसी साल विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 23 सीटें अपने नाम की थीं. वहीं BJD ने 12 लोकसभा सीटों पर कब्जा किया था और विधानसभा चुनाव में 112 सीटें जीती थीं.
हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में BJD ने भाजपा के उम्मीदवार अश्विनी वैष्णव का समर्थन किया था. इसे नवीन पटनायक की पार्टी की ओर से गठबंधन के लिए भाजपा को दिए गए सॉफ्ट सिग्नल की तरह देखा गया था. उधर पीएम मोदी हाल ही में जब राज्य के दौरे पर थे तो नवीन पटनायक के साथ उनकी गर्मजोशी की भी खूब चर्चा हुई थी. इसके बाद गठबंधन की अटकलों को और हवा मिली थी.
वीडियो: ओडिशा में बीजू जनता दल बनने के पीछे बीजेपी का ये रोल था!










