The Lallantop

40000 रुपये, दो लाख का लोन, पुरानी पेंशन, अखिलेश यादव ने फिर चुनावी वादों की झड़ी लगाई

सोमवार, 28 सितंबर को सपा के प्रदेश मुख्यालय में बैठक हुई. इसमें पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई चुनावी वादे किए. इनमें महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये और रोजगार के लिए 2 लाख रुपये का लोन देना भी शामिल है. इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना लागू करने की भी बात कही.

Advertisement
post-main-image
अखिलेश यादव ने

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में 28 सितंबर को हुई बैठक में अखिलेश यादव ने महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने और रोजगार के लिए 2 लाख रुपये लोन देने का चुनावी वादा किया।
  • यह वादा उस संदर्भ में आया है जब उत्तर प्रदेश की वर्तमान योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं को 50 हजार रुपये देने की घोषणा कर चुकी है तथा पिछली सरकारों की नीतियों को लेकर मतभेद व्याप्त हैं।
  • अखिलेश यादव के वादे के बाद सपा की आगामी सरकार बनने पर महिलाओं को वित्तीय सहायता और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए योजना लागू की जाएगी, जिसके फलस्वरूप चुनावी प्रचार में प्रभाव की संभावना है।

उत्तर प्रदेश की महिलाओं के हाथ नोटों से भरने के वादे किए जा रहे हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार 50 हजार रुपये देने की बात कर ही रही है. अब समाजवादी पार्टी ने 40 हजार रुपये देने का वादा किया है.

Advertisement

सोमवार, 28 सितंबर को सपा के प्रदेश मुख्यालय में बैठक हुई. इसमें पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई चुनावी वादे किए. इनमें महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये और रोजगार के लिए 2 लाख रुपये का लोन देना भी शामिल है. इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना लागू करने की भी बात कही.

बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र के SP प्रत्याशियों को जिताने की अपील की. उन्होंने पार्टी के सभी प्रत्याशियों का परिचय कराते हुए कहा, 

Advertisement

‘यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है. कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू की जाएगी. SP इसे अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करेगी.’

इंडिया टुडे से जुड़े समर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, अखिलेश का कहना है कि समाजवादी पार्टी को जब भी मौका मिला, शिक्षकों के हित में फैसले लिए गए. सपा सरकार के समय गरीब शिक्षकों के मानदेय के लिए बजट में दो सौ करोड़ रुपये दिए थे. इस बार चुनाव जीतने पर शिक्षकों की सेफ्टी और प्रधानाचार्यों के वेतन से संबंधित धारा 12, 18, 21 को बहाल किया जाएगा.

‘महिलाओं को मिलेंगे 40 हजार रुपये’

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा की सरकार बनाने को तैयार है. पार्टी को जनता का भारी समर्थन है. BJP सरकार के ‘कुशासन’ से अब जनता ऊब गई है. सपा प्रमुख ने कहा, 

Advertisement

‘समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में हर जिले का घोषणापत्र पत्र बनाएगी. उसे लागू किया जाएगा. महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये पेंशन मिलेगी. रोजगार के लिए उन्हें दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे.’ 

‘BJP ने किया शिक्षकों के साथ भेदभाव’

अखिलेश यादव ने कॉन्फ्रेंस में BJP पर आरोप लगाया कि उन्होंने मदरसों के साथ भेदभाव किया है. तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए नफरत फैलाने का काम किया है.

उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी की सरकार में मदरसों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. संस्कृत विद्यालयों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा. उनके मुताबिक, BJP सरकार में संस्कृत शिक्षकों के साथ भी भेदभाव हुआ है.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर को फिर पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव विधानसभा में पास, BJP का वॉकआउट

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि BJP सरकार ने शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों को बर्बाद कर दिया. उनकी पार्टी की सरकार में हर राजकीय विद्यालयों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. उनकी पार्टी प्रतियोगी छात्रों के लिए नौकरियों को कैलेंडर जारी करेगी.

वीडियो: इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत से पहले क्या हुआ, मां ने क्या बताया?

Advertisement