The Lallantop

पार्टी से निकाले जाने के बाद पहली बार सामने आए आकाश आनंद, 'बुआ मां' से कही दिल की बात

UP Election 2027: BSP से निष्कासित नेता और मायावती के भतीजे Akash Anand ने पार्टी से निकाले जाने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मायावती को अपना राजनीतिक गुरु बताया. साथ ही कहा कि उनकी चुप्पी को गलत समझा गया है.

Advertisement
post-main-image
बसपा के पूर्व नेता आकाश आनंद ने मायावती से माफी मांगी. (Courtesy-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने 10 सितंबर 2026 को आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया और उन्होंने 23 दिन बाद मायावती से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगी।
  • आकाश आनंद को पार्टी से निकाले जाने के बाद अन्य दलों से ऑफर मिलने और मीडिया में फैल रहीं अफवाहों के कारण उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए माफी मांगी।
  • मायावती की माफी स्वीकार करने पर आकाश का पार्टी में वापसी संभव है, साथ ही आगामी चुनावों में उन्हें महत्वपूर्ण पद दिए जाने की संभावना है।

कुछ दिन पहले ही बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश अंबानी को पार्टी से निकाल दिया था. अब पहली बार उन्होंने सार्वजनिक मंच से अपनी दिल की बात कही है. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी बुआ के लिए भावुक संदेश लिखा. आकाश ने लिखा, ‘आप मेरी राजनीतिक गुरु  हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ मां भी हैं. राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा. मैं साफ़ कर देना चाहता हूं. मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा. न आज, न कभी. मैं आपसे माफी मांगता हूं.’ 

Advertisement

बुआ मायावती से माफी मांगते हुए 2 अक्टूबर को उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने अपने बारे में चल रही अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की. साथ ही ससुर को पार्टी से निकाले जाने के फैसले को भी सही बताया. 

आकाश ने X पर लिखा, 

Advertisement

‘राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आपसे सीखा. जो कुछ किया, वो आपके मार्गदर्शन में किया.मेरी चुप्पी को गलत समझा गया.अगर इससे आपको ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूं. मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूं.’

BSP
आकाश आनंद का पोस्ट.

आकाश ने दूसरी पार्टियों में जाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया. उन्होंने आगे लिखा,

‘पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही हैं. मैं साफ़ कर देना चाहता हूं. मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा. न आज, न कभी. BSP मेरे लिए सिर्फ़ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है.’

Advertisement

दरअसल, आकाश को पार्टी से बाहर किए जाने के बाद चंद्रशेखर और अखिलेश ने पार्टी जॉइन करने का ऑफर दिया था. तभी से यह कयास चल रहे हैं कि आकाश दूसरी पार्टी जॉइन कर सकते हैं. पोस्ट में आकाश ने अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाले जाने के फैसले पर भी राय रखी.

उन्होंने लिखा,

'अशोक सिद्धार्थ (ससुर) को पार्टी से निकालने और उनके राजनीति से संन्यास का आपका फैसला पूरी तरह ठीक है. मैं उस फैसले के साथ खड़ा हूं. रिश्ते अपनी जगह हैं, लेकिन मिशन उनसे बड़ा है. व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी जिम्मेदारी है.’ 

आकाश ने बताया कि उस समय उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था. इसलिए मायावती की पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाए थे. साथ ही कहा कि मेरी चुप्पी को गलत समझा गया और अफवाहों को जगह मिली. अगर इससे मायावती को ठेस पहुंची है तो वह उनसे माफी मांगते हैं. माना जा रहा है कि आकाश की इस पोस्ट के बाद मायावती उन्हें वापस पार्टी में ले सकती हैं. यही नहीं, यूपी चुनाव को देखते हुए उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद भी दिया जा सकता है.

आकाश के बाद ईशान को मिला पद

दरअसल, आकाश को निकाले के बाद मायावती ने अपने दूसरे भतीजे ईशान को आकाश की जगह दी थी. उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया था. ईशान से पहले ये पद आकाश के पास ही था. हालांकि आकाश के पास जो सभी राज्यों की समीक्षा का अधिकार था. वो अभी ईशान को नहीं दिया गया है. एक महीने पहले मायावती ने पार्टी मीटिंग में आकाश आनंद पर तल्ख टिप्पणी करने के साथ ही उन्हें पद से हटा दिया था. तब मायावती ने कहा था कि आकाश को अभी और मैच्योर होने की जरुरत है. वैसे ये पहली बार नहीं था जब आकाश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था.

- इससे पहले 7 मई 2024 को मायावती ने आकाश को अपने उत्तराधिकारी पद के साथ ही नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया. तब भी मायावती ने आकाश को इमेच्योर कहा था. 

- लेकिन चुनाव के बाद 23 जून 2024 को आकाश की पार्टी में वापसी हुई और उनकी जिम्मेदारियां बहाल कर दी गईं. इसके बाद 2 मार्च 2025 को मायावती ने आकाश को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया. 

- अगले ही दिन यानी 3 मार्च को उन्हें पार्टी से भी बाहर कर दिया गया. हालांकि अप्रैल 2025 में आकाश की फिर BSP में वापसी हुई. आकाश ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. इसके बाद 18 मई 2025 को उन्हें BSP का चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर जैसी बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई.

यह भी पढ़ें: PM Modi ने की देश के बहादुर बेटे से बात, कैप्टन स्मित ने बताया खौफनाक पलों में किसने दी हिम्मत!

नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटाया गया

ये कहानी भी ज्यादा लंबी नहीं चली. 3 सितंबर 2026 को मायावती ने फिर से आकाश आनंद को चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया. कहा गया कि उन्हें अभी और अधिक मैच्योर होने की जरूरत है. 7 दिन बाद यानी 10 सितंबर को मायावती ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया. उस समय मायावती ने कहा था- ‘उन्हें अपने ससुर से ज्यादा लगाव है. वह डबल माइंड हो गए हैं.’ इस घटना के 23 दिन बाद अब आकाश ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है. और मायावती  से माफी मांगी है. अब देखना होगा कि इस माफी के बाद मायावती फिर से आकाश को हर बार की तरह पार्टी में ले लेती है या फिर इस बार आकाश को पार्टी से बाहर ही रहना पड़ेगा.

वीडियो: यूपी बुलेटिन: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP पुलिस को क्यों फटकार लगाई?

Advertisement