The Lallantop

CM बनते ही विजय ने तीन बड़े फैसलों पर किए साइन, चौथे डिसीजन ने DMK को टेंशन दे दिया

मुख्यमंत्री बनते ही सी. जोसेफ विजय ने एक्शन लेना शुरू कर दिया. उन्होंने कई फाइलों पर दस्तखत किए और चुनाव के दौरान किए गए अहम वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से कदम उठाए.

Advertisement
post-main-image
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय. (फोटो: ANI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पद संभालते ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा बल बनाने और हर जिले में नशा रोकने के लिए एंटी-ड्रग्स स्क्वॉड गठन का आदेश दिया है।
  • जोसेफ विजय ने यह कार्य इसलिए शुरू किया क्योंकि पूर्व DMK सरकार ने राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ दिया था और चुनावी वादों को पूरा करने का दबाव था।
  • मुख्यमंत्री ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक श्वेत पत्र जारी करने की घोषणा की है तथा आगामी समय में वादों को पूरा करने के लिए समर्थन मांगा है।

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही तीन बड़े फैसले लिए हैं. घरेलू कंज्यूमर्स के लिए 200 यूनिट तक बिजली पूरी तरह फ्री कर दी गई है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष 'महिला सुरक्षा बल' के गठन का आदेश दिया गया है. इसके अलावा राज्य से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए हर जिले में एक 'एंटी-ड्रग्स स्क्वॉड' बनाने का फैसला लिया गया है.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जोसेफ विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. सीएम बनते ही विजय ने ऐक्शन लेना शुरू कर दिया. उन्होंने कई फाइलों पर दस्तखत किए और चुनाव के दौरान किए गए अहम वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से कदम उठाए.

Advertisement
'श्वेत पत्र जारी करेंगे'

इस दौरान विजय ने अपने राजनीतिक विरोधी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा,

DMK सरकार ने हमारे ऊपर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ दिया है. मैं आप सभी को यह बताना चाहता हूं कि पिछली सरकार ने हमारे ऊपर कितना कर्ज छोड़ा है और मेरे कंधों पर कितना बड़ा बोझ डाल दिया है.

विजय ने यह भी कहा कि 2021-2026 की अवधि के लिए राज्य की वित्तीय स्थिति पर एक 'श्वेत पत्र' (White Paper) जारी किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 59 साल बाद गैर-द्रविड़ CM, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय ने दर्शकों को संबोधित किया और घोषणापत्र में किए गए हर वादे को पूरा करने का वादा किया. उन्होंने दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, 

अगर आप मुझे मौका और सपोर्ट देंगे तो मैं अपने सभी वादे पूरे करने की कोशिश करूंगा.

बता दें कि जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, टीवीके और उसके साथ गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेता मौजूद रहे.

वीडियो: विजय ने ‘मैजेकिल नंबर’ कैसे जुटा लिए?

Advertisement