The Lallantop

इंटरनेशनल टीचर्स ओलंपियाड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

इंटरनेशनल टीचर्स ओलंपियाड, 2022 के लिये रजिस्ट्रेशन एक सितंबर से शुरू होंगे.

Advertisement
post-main-image
इंटरनेशनल टीचर्स ओलंपियाड में एक लाख से अधिक टीचर्स लेंगे हिस्सा

इंटरनेशनल टीचर्स ओलंपियाड (International Teachers Olympiad 2022). इंटरनेशनल लेवल पर होने वाला टीचर्स का सबसे बड़ा ओलंपियाड. इस ओलंपियाड के जरिये टीचर्स को उनकी ग्रोथ और प्रोफेशनल डेवलपमेंट में सपोर्ट किया जायेगा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल ओलंपियाड में लगभग एक लाख टीचर्स भाग लेंगे. ये टीचर अलग-अलग देशों से होंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
1 सितंबर से होगा रजिस्ट्रेशन

इंटरनेशनल टीचर्स ओलंपियाड, 2022 के लिये रजिस्ट्रेशन एक सितंबर से शुरू होंगे. ये ओलंपियाड एड टेक स्टार्टअप सुरासा (Suraasa) द्वारा आयोजित किया जायेगा. सुरासा एक टीचर अपस्किलिंग प्लैटफॉर्म है. ये प्लैटफॉर्म टीचर्स को हाइब्रिड क्लारूम और टीचिंग के नये तौर-तरीके सिखाता है. इस ओलंपियाड के जरिये टीचर्स को इंटरनेशनल लेवल पर जाना जायेगा. अप्लाई करने के लिये कैंडिडेट्स 1 सितंबर से सुरासा की वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

कौन से टीचर्स अप्लाई कर सकते हैं?

इंटरनेशनल टीचर्स ओलंपियाड, 2022 के लिये वो टीचर्स अप्लाई कर सकते हैं जो अभी नौकरी कर रहे हैं. इसके अलावा जो टीचर्स रिटायर हो चुके हैं वो भी ओलंपियाड में अप्लाई करने के लिये एलिजिबल होंगे. वहीं जो लोग टीचर बनने की सोच रखते हैं वो भी इसके लिये अप्लाई कर सकते हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ओलंपियाड में टॉप टीचर्स को कैश प्राइज भी मिलेगा.

Advertisement
टीचर्स को मिलेगा रिपोर्ट कार्ड

इंटरनेशनल टीचर्स ओलंपियाड हिस्सा लेने वाले टीचर्स अपने स्कोर का आकलन स्टेट और नेशनल लेवल पर कर सकेंगे. इसे अलावा टीचर्स को पर्सनलाइज्ड एनालिसिस भी दिया जायेगा. ये उनके पढ़ाने के तरीके पर आधारित होगा. टीचर्स को इंटरनेशनल एजुकेटर्स द्वारा 6 महीने का एक्शन प्लान भी दिया जायेगा. इसके जरिए ये सुनिश्चत करने का प्रयास है कि देश में स्टूडेंट्स को क्वालिफाइड और प्रोफेशनली ट्रेन्ड टीचर्स पढ़ाएं. ये स्टैंडर्ड्स नेशनल प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स फॉर टीचर्स (NPST) पर आधारित होंगे.

स्कूलों को इसका फायदा ये होगा कि टीचर्स के स्कोर का एक रिपोर्ट कार्ड उन्हें मिलेगा. इसके अलावा स्कूलों को एक एक्शन प्लान भी मिलेगा जिससे वो क्लास में स्टूडेंट्स की उपलब्धियों को बढ़ावा दे पायेंगे. टीचर्स की की प्रोफेशनल डेवलपमेंट में भी इससे मदद मिलेगी.     

रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर

Advertisement

Advertisement