CUET UG 2022 एग्जाम में गड़बड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही. दूसरे फेज में लगातार आई दिक्कतों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी. छात्रों को एग्जाम सेंटर से लौटा दिया गया था. अब चौथे फेज में फिर से एग्जाम कैंसिल हो गई है. एग्जाम का चौथा फेज 17 अगस्त से शुरू हुआ था. लेकिन पहले दिन ही कई सेंटरों पर एग्जाम को फिर से कैंसिल किया गया. NTA ने एग्जाम कैंसिल होने की वजह फिर से टेक्निकल दिक्कतें बताई हैं. NTA की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि दोनों शिफ्ट में कुल 13 सेंटर्स पर एग्जाम कैंसिल हुआ है. जिससे 8693 कैंडिडेट्स प्रभावित हुए हैं. अब इन छात्रों की परीक्षा 25 अगस्त को प्रपोज की गई है.
CUET UG 2022: पहले ही दिन फिर से रद्द हो गई चौथे फेज की परीक्षा, जानिए क्या है नई तारीख
CUET UG 2022: 17 अगस्त से शुरू हुए चौथे फेज की परीक्षा में साढ़े 3 लाख से अधिक छात्रों को होना है शामिल.


CUET UG की परीक्षा 15 जुलाई से शुरू हुई थी. पहले फेज में 15, 16, 18 और 20 जुलाई को परीक्षा आयोजित हुई थी. दूसरे फेज की परीक्षा 4, 5, 6 अगस्त को और तीसरे फेज की परीक्षा 7, 8,10 अगस्त को हुई. चौथे फेज के एग्जाम की तारीख 17, 18, 20 अगस्त तय थी. जिसमें कुल 3 लाख 72 हजार छात्रों को परीक्षा में शामिल होना था.
17 अगस्त को 245 शहरों के 455 सेंटर्स पर परीक्षा आयोजित हुई. शाम को NTA ने 13 सेंटर्स पर एग्जाम रद्द करने की घोषणा की. जिससे परीक्षा देने वाले कुल छात्रों 1 लाख 45 हजार 885 में से 8693 छात्र प्रभावित हुए हैं.
यहां बता दे की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कराया जा रहे CUET UG एग्जाम में इससे पहले भी टेक्निकल ग्लिचेस हुईं थी. 4 अगस्त को शुरू हुये एग्जाम के दूसरे फेज को इसी कारण कैंसिल करना पड़ा था. 4 अगस्त को दूसरे स्लॉट का एग्जाम कैंसिल किया गया था, जिससे लगभग 50 हजार कैंडिडेट्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा था. बताया ये गया था की एग्जाम का प्रश्न पत्र ऑनलाइन नहीं अपलोड हो सका था.
इसके बाद UGC ने NTA से इन खामियों को दूर करने के लिये कहा था. UGC ने NTA से मैनपॉवर बढ़ाने को कहा था, इसके अलावा एग्जाम सेंटर पर ज्यादा मॉक टेस्ट कराने को कहा था. UGC ने सर्वर की क्षमता को बढ़ाने की बात भी NTA से कही थी. लेकिन 17 अगस्त को शुरू हुये चौथे फेज में भी स्टूडेंट्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
रंगरूट. दी लल्लनटॉप की एक नई पहल. जहां आपको खबर मिलेगी पढ़ाई-लिखाई, कॉलेज-यूनिवर्सिटी, कैंपस से लेकर प्लेसमेंट और करियर तक की. सरकारी भर्तियों का हाल भी और स्टार्ट अप्स की कहानियां भी यहीं मिलेंगी. अपने सुझाव और सवाल हमें लिखिए rangroot@lallantop.com पर. रंगरूट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.फेसबुकयूट्यूबट्विटर














.webp?width=275)






