दुनिया की जानी मानी आईटी फर्म ओरेकल एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है. इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी दुनियाभर में लगभग 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है. इस छंटनी की जद में भारत में काम करने वाले कर्मचारी भी आ सकते हैं.
Oracle कंपनी में काम कर रहे भारतीयों की नौकरी जाने वाली है?
कंपनी ने पिछले एक साल में क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई पर खर्च बढ़ाने के साथ-साथ पहले ही कई पदों को खत्म कर दिया है. इस पूरे मामले से जुड़े सूत्रों ने मनी कंट्रोल को बताया कि कंपनी अपनी टीमों से खर्च कम करने के तरीके खोजने को कह रही है. इससे कई विभागों में नौकरियां जा सकती हैं.

कंपनी ने पिछले एक साल में क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई पर खर्च बढ़ाने के साथ-साथ पहले ही कई पदों को खत्म कर दिया है. इस पूरे मामले से जुड़े सूत्रों ने मनी कंट्रोल को बताया कि कंपनी अपनी टीमों से खर्च कम करने के तरीके खोजने को कह रही है. इससे कई विभागों में नौकरियां जा सकती हैं.
कंपनी के भीतर छंटनी की सुगबुगाहट शुरूकर्मचारियों के बीच इस बात की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है कि कंपनी छंटनी करने वाली है. कर्मचारियों का मानना है कि कंपनी सितंबर में ही छंटनी कर सकती है. पहले माना जा रहा था कि 1 सितंबर को ही ये हो सकता है. अब 15 सितंबर की चर्चा हो रही है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह पूरी तरह साफ नहीं है कि किस विभाग से कितने कर्मचारियों की नौकरी जाएगी और कब जाएगी. मैनेजरों को भी यह पूरी तरह से पता नहीं है कि किन पदों को खत्म किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की लागत एक लाख से दो लाख करोड़ हुई: रिपोर्ट
इस छंटनी का असर ओरेकल के भारतीय कर्मचारियों पर पड़ने की आशंका है. कंपनी में इंजीनियरिंग, क्लाउड सेवाओं, टेक्नोलॉजी और कस्टमर हेल्पलाइन के तौर पर काम करने वाली बड़ी टीमों में कई भारतीय शामिल हैं.
छंटनी की चर्चा ओरेकल के अगले तिमाही नतीजों से ठीक पहले सामने आई है. 11 सितंबर को कंपनी के वित्तीय नतीजें जारी होने वाले हैं. हालांकि, ओरेकल ने कथित तौर पर हो रही नई छंटनी की पुष्टि नहीं की है.
वीडियो: सुभाष चंद्रा के लोन के रीपेमेंट वाले आदेश पर रोक, NCLT में बनी 5 मेंबर्स की बेंच











