The Lallantop
Logo

राजस्थान में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, 5 घंटे बाद ऐसे बची भानु की जान

अलवर में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 9 साल के भानु को पांच घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया. भानु करीब 50 से 55 फीट नीचे फंसा था, जिसके बाद बड़े बचाव अभियान के जरिए उसे बचाया गया.

Advertisement

राजस्थान के अलवर में 9 साल का भानु पतंग के पीछे भागते समय करीब 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया. वह जमीन से करीब 50 से 55 फीट नीचे फंस गया था. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया. करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद भानु को रात करीब 11 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद उसे जांच के लिए अस्पताल भेजा गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- नेपाल बाढ़: ढह गया घर लेकिन पालतू कुत्ते ने नहीं छोड़ी आस, मालिकों के इंतजार में बैठा रहा

 

Advertisement

Advertisement