मुंबई अमीर बिजनेस फैमिलीज के मामले में देश में पहले नंबर पर है. इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट बताती है कि साल 2026 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट (Most Valuable Family Businesses List) में मुंबई की 119 कंपनियां शामिल हैं. ये आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 28 ज्यादा है. मुंबई की इस लिस्ट में 95 कंपनियां हैं. यह पिछले साल की तुलना में चार ज्यादा हैं. अंबानी परिवार की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज इनमें सबसे आगे है.
मुंबई में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, कोलकाता तीसरे नंबर पर, दूसरे पर कौन है?
अंबानी परिवार की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज इस लिस्ट में सबसे आगे है. साल 2026 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट (Most Valuable Family Businesses List) में मुंबई की 119 कंपनियां शामिल हैं

इस शहर में सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के नेतृत्व में 24 पहली पीढ़ी की कंपनियां भी हैं. कुल मिलाकर, मुंबई में इन दोनों श्रेणियों में कंपनियों की कुल संख्या 119 हो जाती है.
एनसीआर की 58 कंपनियां शामिलइस सूची में 58 कंपनियों के साथ एनसीआर दूसरे स्थान पर है, जो पिछले साल की तुलना में चार कम है. नाडर फैमिली से जुड़ी एचसीएल टेक्नोलॉजीज इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है. एनसीआर में 18 पहली पीढ़ी की कंपनियां भी हैं. इनमें भारती एयरटेल सबसे आगे है. इससे इस क्षेत्र में कुल कंपनियों की संख्या 76 हो जाती है.
ये भी पढ़ें: ट्रेनी से शुरू कर बने बॉस, जानिए क्यों एन चंद्रशेखरन पर ही रतन टाटा ने जताया भरोसा?
कोलकाता तीसरे स्थान परइस लिस्ट में कोलकाता 26 कंपनियों के साथ तीसरे स्थान पर है, जो पिछले साल की तुलना में एक अधिक है. श्री सीमेंट शहर की अग्रणी कंपनी है. पुणे में 20 कंपनियां हैं, जो पिछले साल से एक कम है और बजाज समूह इसका प्रमुख नाम है. चेन्नई में 17 कंपनियां हैं, जबकि बेंगलुरु में 12 कंपनियां हैं.
चेन्नई में कंपनियों की संख्या पिछले साल की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसमें चोलमंडालम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी अग्रणी कंपनी रही. वहीं, बेंगलुरु में दो नई कंपनियां शामिल हुईं और विप्रो सबसे आगे है. मुख्य सूची में अहमदाबाद और हैदराबाद दोनों शहरों की 9-9 कंपनियां शामिल हैं. पिछले साल की तुलना में दोनों शहरों में कंपनियों की संख्या में एक की कमी आई है.
टोरेंट ग्रुप अहमदाबाद में अग्रणी है. डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज हैदराबाद की सबसे बड़ी कंपनी है. हालांकि, अहमदाबाद में पहली पीढ़ी की कंपनियों की मजबूत उपस्थिति है. यहां ऐसी नौ कंपनियां हैं, जिनमें अडानी एंटरप्राइजेज सबसे आगे है.
वीडियो: क्या सेंसर सर्टिफिकेट के साथ खुल गई यश स्टारर 'टॉक्सिक' की कहानी? 3 घंटे से भी लंबी है मूवी









