The Lallantop

Paytm Share Price: पेटीएम के बुरे दिन हुए खत्म? शेयर में 400% का उछाल, एक्सपर्ट्स ने दी ये टिप्स

Paytm Shares: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस 1955 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए थे. शेयर्स में यह तेजी कई लिहाज से महत्वपूर्ण है. हालांकि, एक्सपर्ट्स फिलहाल इसका इंतजार कर रहे हैं कि कंपनी के शेयर IPO प्राइस पर आ जाएं.

Advertisement
post-main-image
सोमवार को पेटीएम के शेयरों में करीब 10% की उछाल आई (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पेटीएम के शेयरों में 10 अगस्त को लगभग 10% की तेजी आई, जिससे शेयर 310 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए, जो लगभग 411% की रिकवरी दर्शाता है।
  • पेटीएम के शेयरों में गिरावट का प्रमुख कारण आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करना था, जिससे मई 2024 में शेयर 310 रुपये प्रति शेयर तक गिर गए।
  • विश्लेषकों के अनुसार, पेटीएम के शेयरों में तेजी जारी रहने की संभावना है और उनका अनुमान है कि शेयर 1,650-1,750 रुपये तक पहुंच सकते हैं, हालांकि मुनाफावसूली की संभावना भी बनी हुई है।

पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयरों ने करीब दो साल में अपने अब तक के सबसे निचले स्तर से 410% से अधिक की रिकवरी की है. हालांकि, कई निवेशक इस बात के इंतजार में हैं कि कंपनी के शेयर आईपीओ प्राइस पर आएं .  

Advertisement

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जब पेटीएम का आईपीओ (IPO) आया था उस समय कंपनी ने आईपीओ प्राइस बैंड 2080-2150 रुपये तय किया था. लेकिन जब नवंबर 2021 में कंपनी का शेयर लिस्ट हुआ तो इसका दाम आईपीओ से 9% गिर गया था . कंपनी के शेयर  1,955 रुपये प्रति शेयर पर लिस्टेड हुए थे. 

बाद में कंपनी का शेयर 84% से अधिक गिरकर मई 2024 में 310 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए. दरअसल आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया था. इसके बाद कंपनी का शेयर तेजी से गिरा था.

Advertisement
11 अगस्त को 10% उछला शेयर

सोमवार (10 अगस्त) को पेटीएम के शेयरों में करीब 10% की उछाल आई. इसी के साथ अपने रिकार्ड निचले स्तर से पेटीएम का शेयर करीब 411 परसेंट उछलकर 310 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. पेटीएम के शेयरों में एक हफ्ते में 12% से ज्यादा की और एक महीने में 18% की बढ़ोतरी हुई है. साल 2026 में अब तक कुल मिलाकर लगभग 23% की वृद्धि दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: टाइटन के शेयर में आई तूफानी तेजी, खरीदने के लिए है राइट टाइम? जान लें एक्सपर्ट राय

निवेशकों के लिए क्या सलाह है?

बर्नस्टीन का मानना ​​है कि पेटीएम के शेयर आखिरकार साल 2021 के आईपीओ मूल्य को पार कर जाएंगे. आईपीओ मूल्य से भारी गिरावट के बावजूद, पेटीएम के दीर्घकालिक निवेशकों को हाल ही में एक सकारात्मक संकेत मिला. बर्नस्टीन ने स्टॉक के लिए अपना लक्ष्य मूल्य 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,200 रुपये कर दिया, जो पॉजिटिव संकेत है. 

Advertisement

साथ ही अपनी आउटपरफॉर्म रेटिंग को भी बरकरार रखा. इसका अर्थ है कि पिछले बंद भाव से इसमें करीब 39% की वृद्धि की संभावना है.

बर्नस्टीन ने वित्त वर्ष 2028 से यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर (मॉडरेट डिविडेंड रेट) की शुरुआत को अपने बेस केस में शामिल किया है.इसके चलते कंपनी के शेयर टारेगट प्राइस में इजाफा हुआ. 

ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि एमडीआर से पेटीएम के नेट पेमेंट मार्जिन में लगभग 3-4 बेसिस पॉइंट का सुधार होगा. इसके परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2030 के ईपीएस में पिछले अनुमानों की तुलना में लगभग 30% की वृद्धि होगी. 

ये भी पढ़ें: कल्याण ज्वेलर्स के शेयर हुए रॉकेट, महीनेभर में 63% की तेजी, एक्सपर्ट्स की राय भी जान लें!

ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजीत मिश्रा ने कहा कि पेटीएम के शेयर गिरावट के दौर से निकलकर मजबूत तेजी के दौर में आ गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में 1,350 रुपये के स्तर से ऊपर का ब्रेकआउट तकनीकी रूप से उत्साहजनक है . आगे कंपनी के शेयर का दाम 1,650-1,750 रुपये के स्तर तक पहुंचने का रास्ता खोल सकता है.

हालांकि, जानकारों के मुताबिक शेयर पहले ही तेजी से बढ़ चुका है. इसलिए मुनाफावसूली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि पेटीएम के शेयरों में तेजी तब तक जारी रहने की संभावना है जब तक शेयर 1,440-1,450 रुपये के स्तर से ऊपर बना रहता है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: रांची आंदोलन पर राहुल गांधी ने सोरेन सरकार से क्या कहा?

Advertisement