The Lallantop

इस बैंक ने डेबिट कार्ड DCC फीस बढ़ाई, आपकी जेब पर कितना होगा असर?

ICICI Bank credit card fees: ICICI बैंक ने अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड की फीस बढ़ा दी है. बढ़ी हुई दरें 21 जून से लागू होंगी. हालांकि, रिवाइज डेबिट कार्ड शुल्क कुछ खास परिस्थितियों में भारतीय रुपये में किए गए डेबिट कार्ड लेनदेन पर लागू होगा.

Advertisement
post-main-image
विदेशी वेबसाइट्स से खरीदारी करने वाले ICICI ग्राहकों को पेमेंट करते समय ज्यादा सावधान रहना होगा (फोटो क्रेडिट: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईसीआईसीआई बैंक ने 21 जून 2026 से डेबिट कार्ड पर डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) शुल्क को मौजूदा 1% से बढ़ाकर 3.5% करने की घोषणा की है, जो अंतरराष्ट्रीय और विदेशी व्यापारियों से जुड़े लेनदेन पर लागू होगा।
  • यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि विदेशी व्यापारी नेटवर्क के माध्यम से किए गए भारतीय रुपये में भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लागू करने की जरूरत महसूस हुई, जिससे बैंक की आर्थिक स्थिति और शुल्क संरचना प्रभावित हो।
  • इस संशोधन से विदेशों में आईसीआईसीआई कार्ड उपयोग करने वाले ग्राहकों को अधिक शुल्क देना होगा, जिससे वे भविष्य में भुगतान विकल्पों पर ध्यान देकर लेनदेन कर सकते हैं, जैसे कि स्थानीय मुद्रा में भुगतान करना।

अगर आप अक्सर अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय खर्च या विदेशी व्यापारियों से जुड़े ऑनलाइन खरीदारी के लिए करते हैं, तो ऐसा करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. इंडिया टुडे की एक खबर में बताया गया है कि देश के प्रमुख प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों को सूचित किया है कि वह 21 जून, 2026 से डेबिट कार्ड पर डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) शुल्क में संशोधन करेगा. यह शुल्क लेनदेन राशि के मौजूदा 1% से बढ़कर 3.5% हो जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या बदलाव हो रहा है?

रिवाइज डेबिट कार्ड शुल्क कुछ खास परिस्थितियों में भारतीय रुपये में किए गए डेबिट कार्ड लेनदेन पर लागू होगा. इसमें विदेशों में भारतीय मुद्रा में की गई खरीदारी या भारत में किए गए पेमेंट  शामिल हैं. यह शुल्क तब चुकाना होगा जब खरीदारी विदेश में रजिस्टर्ड व्यापारी से की गई हो. 

आसान भाषा में कहें तो भले ही आप रुपये में भुगतान कर रहे हों लेकिन विदेशी व्यापारी नेटवर्क के जरिये लेनदेन होने पर अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकता है. बैंक ने एक आधिकारिक सूचना के जरिये ग्राहकों को इस संशोधन के बारे में सूचित कर दिया जाएगा. बैंक ने बताया है कि नया शुल्क 21 जून से प्रभावी होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: भारत के रियल एस्टेट की हो गई चांदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच मिल गया बड़ा मौका

डायनामिक करेंसी कन्वर्जन क्या है?

डायनामिक करेंसी कन्वर्जन को आमतौर पर डीसीसी कहते हैं. डीसीसी ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय लेनदेन करते समय स्थानीय मुद्रा के बजाय अपनी घरेलू मुद्रा में भुगतान करने की अनुमति देता है. उदाहरण के लिए, यदि आप विदेश में खरीदारी कर रहे हैं या किसी विदेशी वेबसाइट को भुगतान कर रहे हैं, तो कभी-कभी आपको डॉलर या किसी अन्य विदेशी मुद्रा के बजाय सीधे भारतीय रुपये में भुगतान करने का विकल्प दिखाई दे सकता है. 

इस बदलाव से ICICI ग्राहकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

DCC शुल्क 3.5% होने के बाद विदेश यात्रा करने वाले और विदेशी वेबसाइट्स से खरीदारी करने वाले ICICI ग्राहकों को पेमेंट करते समय ज्यादा सावधान रहना होगा. जब भी किसी विदेशी वेबसाइट या कार्ड मशीन पर Pay in INR या Pay in Local Currency का विकल्प आए तो INR चुनने पर अब ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है. कई मामलों में लोकल करेंसी में पेमेंट करना सस्ता पड़ सकता है, क्योंकि DCC शुल्क बच जाता है.

Advertisement

वीडियो: एक हफ्ते में 4 रुपए लीटर तक कैसे महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल?

Advertisement