The Lallantop

कबाड़ हो रही कार भी स्क्रैप कराने पर मिलेंगे 1 लाख... खुश होने से पहले शर्त जरूर जान लीजिए

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की नई EV पॉलिसी में सबसे बड़ी घोषणा BS-IV (Bharat Stage 4) गाड़ियों के लिए की गई है. BS-IV साल 2010 में इंडिया के 13 शहरों में लागू हुआ था. इसे साल 2017 में पूरे इंडिया में लागू किया गया. BS-IV कार को स्क्रैप करने पर 1 लाख तक, टू-व्हीलर्स के लिए करीब 10,000 रुपये और थ्री-व्हीलर्स के लिए 25,000 रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
सालों पुरानी कबाड़ हो चुकी कार के बदले लाख रुपये तक मिल सकते हैं

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली की नई EV पॉलिसी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी, जिसमें BS-IV वाहनों के स्क्रैपिंग पर 1 लाख रुपये तक का इंसेंटिव और टू-व्हीलर पर विभिन्न वर्षों के लिए सब्सिडी मिलेगी।
  • यह नीति मानकों के अनुसार BS-IV वाहन अधिभार और प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनाई गई है, जिसमें 2010 में लागू BS-IV नियमों से पुराने वाहनों को हटाने का उद्देश्य है।
  • स्क्रैपिंग इंसेंटिव केवल पहली एक लाख एलिजिबल कारों के लिए होगा और यह वाहन के दिल्ली में पंजीकरण और नई EV की खरीद के भीतर छह महीने की शर्त पर निर्भर होगा।

Delhi EV Policy 2026, 1 जुलाई से लागू हो जाएगी. माने दिल्ली में ईवी खरीदने वालों को 31 मार्च 2030 तक रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस नहीं लगेगी. टू-व्हीलर खरीदने पर पहले साल 30000, दूसरे साल 20000 और तीसरे साल 10000 की सब्सिडी मिलेगी. लेकिन इन सबसे दिलचस्प है स्क्रैपिंग इंसेंटिव या कबाड़ से कमाई. अगर कोई शख्स अपनी BS-IV कार को स्क्रैप कराता है और उसकी जगह नई इलेक्ट्रिक कार खरीदता है तो उसे सरकार की ओर से 1 लाख रुपये तक का स्क्रैपिंग इंसेंटिव दिया जाएगा. लेकिन ये उतना आसान है नहीं, जितना दिख रहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है स्क्रैपिंग इंसेंटिव?

नई EV पॉलिसी में सबसे बड़ी घोषणा BS-IV (Bharat Stage 4) गाड़ियों के लिए की गई है. BS-IV साल 2010 में इंडिया के 13 शहरों में लागू हुआ था. इसे साल 2017 में पूरे इंडिया में लागू किया गया. इसके बाद सरकार ने BS-V को स्किप करके 2020 में सीधे BS-VI लागू किया जो आजतक चल रहा है. BS-IV कार को स्क्रैप करने पर 1 लाख तक, टू-व्हीलर्स के लिए करीब 10,000 रुपये और थ्री-व्हीलर्स के लिए 25,000 रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा.

स्क्रैपिंग इंसेंटिव की शर्तें

कबाड़ में कार देने के लिए उसका दिल्ली में रजिस्टर होना जरूरी है. Certificate of Deposit (CoD) माने कार कबाड़ में देने के बाद 6 महीने के भीतर आपको नई इलेक्ट्रिक कार खरीदनी होगी. नई ईवी की कीमत 30 लाख रुपये एक्स शोरूम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. हालांकि इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि देश में छोटी से लेकर मझोली और कुछ एसयूवी इसी दायरे में आती हैं. स्क्रैपिंग इंसेंटिव पहली एक लाख एलिजिबल कारों को ही मिलेगा. इसलिए अगर आपके पास BS-IV या उससे भी कोई पुरानी कार ‘बे-कार’ पड़ी है तो नजदीकी आधिकारिक स्क्रैप डीलर के पास चले जाइए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्लीवालों की मौज ही मौज, Delhi EV Policy 2026 1 जुलाई से लागू, फायदे जान दिल्लीवालों का नाच नहीं रुकेगा

गाड़ी स्क्रैप कहां होगी?

केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली-एनसीआर में 13 रजिस्ट्रेशन व्हीकल स्क्रैपिंग सर्विस (RVSF) यूनिट वाहनों को स्क्रैप कर रही हैं. इसके लिए आपको सड़क परिवहन और हाईवे की वेबसाइट पर जाना होगा. वहां वाहन स्क्रैप करवाने के लिए बुकिंग कर सकते हैं. वेबसाइट पर अपने व्हीकल की फोटो भेजकर भी आप उसके रेट का अंदाजा ले सकते हैं. इसके बाद डीलर आपके घर से गाड़ी ले जाएगा. फिर जिस भी सेंटर पर आपका वाहन स्क्रैप होगा, वहां से आपको डिपॉजिट सर्टिफिकेट मिलेगा.

वीडियो: AC गैस लीक पर हजारों का सर्विस चार्ज क्यों? Optimist के CEO ने सब बताया

Advertisement

Advertisement