The Lallantop

टेस्ला ने बना दी हवा में उड़ने वाली कार, बुकिंग शुरू

Tesla Roadster कार ने पहले हवा में छलांग लगाई, फिर आसमान में गुलाटी मारी और आखिर में चारों पहियों पर वापस जमीन पर ऐसे उतरी जैसे किसी रॉकेट की लैंडिंग हो रही हो. कार को अमेरिका के टेक्सस स्थित स्पेसएक्स रॉकेट टेस्टिंग फैसिलिटी में पेश किया गया है.

Advertisement
post-main-image
Tesla की उड़ने वाली कार (Courtesy: Tesla)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने Tesla Roadster का नया उड़ने वाला वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें रॉकेट तकनीक का इस्तेमाल करके कार को हवा में स्टंट करने और उड़ने में सक्षम बनाया गया है।
  • स्पेसएक्स के तकनीकी कौशल का उपयोग कर एयर थ्रस्टर्स और सक्शन तकनीक से लैस यह मॉडल इलेक्ट्रिक कारों में रॉकेट साइंस जोड़ने के प्रयास और तेजी से बढ़ते प्रदर्शन की मांग के कारण विकसित किया गया है।
  • टेस्ला ने इस उड़ने वाली कार की बुकिंग शुरू कर दी है और 2028 से प्रोडक्शन शुरू होगा, लेकिन इसके रोड लीगल मंजूरी और पब्लिक रोड पर थ्रस्टर सिस्टम के संचालन से जुड़े कई सवाल अभी अनसुलझे हैं।

Tesla वाले Elon Musk ने वो कर दिखाया है जो वो वाकई में कर सकते हैं. अरे, एक्स पर पोस्ट डालना नहीं, बल्कि उड़ने वाली कार बनाना. खरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी ने सच्ची-मुच्चि की उड़ने वाली कार (Tesla Roadster flying car) बना ली है. हॉलीवुड फंतासी फिल्मों के जैसे उनकी Tesla Roadster ने पहले हवा में छलांग लगाई, फिर आसमान में गुलाटी मारी और आखिर में चारों पहियों पर वापस जमीन पर ऐसे उतरी जैसे किसी रॉकेट की लैंडिंग हो रही हो. कार को अमेरिका के टेक्सस स्थित स्पेसएक्स रॉकेट टेस्टिंग फैसिलिटी में पेश किया गया है.

Advertisement

रॉकेट के बाद रॉकेट वाली कार

मस्क की कंपनी स्पेस एक्स आसमान में रॉकेट तो भेज ही रही है, लेकिन अब उन्होंने Tesla Roadster में भी रॉकेट की तकनीक फिट कर दी है. वैसे तो ये लॉन्च इवेंट कंपनी के Tesla Roadster के नए मॉडल को पेश करने के लिए रखा गया था. टू-सीटर रोडस्टर इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि यह कार महज 0.81 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. लेकिन असली ट्विस्ट इसके Rocket वेरिएंट में है. उड़ने वाली रोडस्टर में एयरोस्पेस और रॉकेट साइंस का इस्तेमाल किया गया है.

Advertisement

स्पेसएक्स के इंजीनियरों ने इस कार को बनाने में एयर थ्रस्टर्स और सक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. कार के नीचे स्पेसएक्स द्वारा बनाया गया फैन-बेस्ड सक्शन सिस्टम लगाया गया है, जिससे कार रैंप पर बिना फिसले उल्टी भी चल सकती है. कार में एटीट्यूड-कंट्रोल थ्रस्टर्स और रियर थ्रस्टर्स दिए गए हैं. मस्क के मुताबिक यह कार किसी रॉकेट की तरह उड़ सकती है और हवा में रोल या फ्लिप जैसे अजीबोगरीब स्टंट कर सकती है. इसमें 600 लीटर के दो अल्ट्रा-हाई-प्रेशर टैंक दिए गए हैं, जिनमें लगभग 250 किलोग्राम एयर भरी होती है. यह एयर 10 नोजल के जरिए बाहर निकलती है और कार को हवा में उठाने और फ्लिप कराने के लिए पावर देती है.

ये भी पढ़ें: 1 नवंबर से मोबाइल पर 'Unknown' का खेल खत्म, CNAP आ गया, Truecaller की छुट्टी?

Advertisement
बुकिंग चालू आहे

हालांकि, इवेंट में दिखे इन हैरतअंगेज करतबों को प्रोडक्शन कार के लिए सर्टिफाइड कैपेबिलिटी मानना अभी जल्दबाजी होगी. लेकिन कंपनी ने इसकी बुकिंग स्टार्ट कर दी है. टेस्ला की रिजर्वेशन वेबसाइट के मुताबिक, नई रोडस्टर को तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा. इनमें परफॉर्मेंस, थ्रस्ट और रॉकेट वेरिएंट शामिल हैं. 

Performance इसका शुरुआती वेरिएंट होगा, जिसमें रॉकेट थ्रस्टर नहीं मिलेंगे. इसके ऊपर Thrust वेरिएंट आएगा, जिसमें पीछे की तरफ लगे एक्सीलरेशन बूस्टर दिए जाएंगे. वहीं, सबसे खास Rocket वेरिएंट में 10 थ्रस्टर और कंपनी के मुताबिक पूरा फ्लाइट सिस्टम मिलेगा. Rocket मॉडल को सिंगल-सीटर बताया गया है, यानी इसमें सिर्फ एक व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था होगी.

टेस्ला की वेबसाइट पर Performance वेरिएंट के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर बुकिंग अमाउंट बताई गई है.  वहीं, Thrust वेरिएंट के लिए 2,50,000 अमेरिकी डॉलर (2.37 करोड़ रुपये) जमा करने होंगे और ये कार भी लिमिटेड यूनिट में उपलब्ध होगी. सबसे खास Rocket वेरिएंट को केवल चुनिंदा ग्राहकों के लिए रखा गया है. यानी इसे खरीदने के लिए कंपनी की ओर से न्योता मिलना जरूरी होगा. उड़ने वाली कार को लेकर मस्क का दावा है कि कार 1 सेकंड से भी कम समय में 0 से 60 मील प्रति घंटे (लगभग 96 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 230 mph (370 km/h) से ज्यादा है. नई उड़ने वाली टेस्ला रोडस्टर सुपरकार का प्रोडक्शन 2028 से शुरू होगा.

टेस्ला ने अभी यह साफ नहीं किया है कि थ्रस्टर सिस्टम पब्लिक रोड पर लागू होने वाले नियमों के हिसाब से कैसे काम करेगा. यह भी स्पष्ट नहीं है कि इवेंट में दिखाए गए सभी स्टंट और फीचर्स ग्राहकों को मिलने वाली कार में उपलब्ध होंगे या नहीं. कंपनी ने प्रोडक्शन मॉडल की पूरी तकनीकी जानकारी भी साझा नहीं की है. ऐसे में कार के फाइनल डिजाइन, रियर वर्ल्ड परफॉर्मेंस और रोड लीगल जैसी मंजूरी से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं.

वीडियो: कैंसर का इलाज खोज लेगा AI, इसी भरोसे में सिगरेट पी रहे वैज्ञानिक?

Advertisement