The Lallantop

'किंग' का मारक टाइटल ट्रैक बनाने वाले अनिरुद्ध ने फिल्म छोड़ी, जाते-जाते शाहरुख को क्या गिफ्ट दे गए?

अनिरुद्ध के 'किंग' छोड़ने के बाद सचिन-जिगर को इससे जोड़ा गया है.

Advertisement
post-main-image
'किंग' का पहला गाना 02 नवंबर को शाहरुख खान के बर्थडे पर रिलीज़ होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' के म्यूजिक कॉम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर दिया है और अब म्यूजिक सचिन-जिगर की जोड़ी बना रही है।
  • अनिरुद्ध रविचंदर साउथ की कई फिल्मों में व्यस्त होने के कारण 'किंग' को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे, इसलिए उन्होंने मेकर्स से बातचीत कर फिल्म छोड़ने का निर्णय लिया।
  • सचिन-जिगर अब 'किंग' का पूरा म्यूजिक तैयार करेंगे जबकि अनिरुद्ध ने शाहरुख खान के लिए एक थीम ट्रैक भी गिफ्ट किया है जो फिल्म में उपयोग होगा।

Siddharth Anand ने King का म्यूजिक कम्पोज़ करने के लिए Aniruddh Ravichander को हायर किया था. लेकिन खबर आ रही है कि उन्होंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है. उनकी जगह Sachin-Jigar की जोड़ी फिल्म का म्यूज़िक बना रही है. बावजूद इसके, अनिरुद्ध जाते-जाते भी Shah Rukh Khan को 'किंग' का थीम ट्रैक गिफ्ट कर गए हैं.

Advertisement

'विक्रम', 'जेलर' और 'लियो' जैसी मूवीज़ का बैकग्राउंड स्कोर बनाकर अनिरुद्ध काफी पॉपुलर हो गए हैं. वो शाहरुख के साथ 'जवान' में भी काम कर चुके हैं. रिपोर्ट कार्ड देखकर मेकर्स ने उन्हें 'किंग' के लिए भी ऑनबोर्ड किया. लेकिन अब वो इस फिल्म से अलग हो गए हैं. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"अनिरुद्ध साउथ की कई फिल्मों में एक साथ काम कर रहे हैं. ऐसे में उनके लिए इस बड़े बजट की फिल्म यानी किंग को पूरा समय दे पाना मुश्किल हो रहा था. इसलिए उन्होंने मेकर्स से बात की और आपसी सहमति के बाद फिल्म से अलग होने का फैसला किया. अब मेकर्स ने इसके गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार करने की जिम्मेदारी सचिन-जिगर को सौंपी है."

Advertisement

सूत्र ने आगे बताया,

"अनिरुद्ध ने शाहरुख खान के सम्मान में मेकर्स को किंग का थीम ट्रैक दे दिया है. सचिन-जिगर इस थीम ट्रैक को नए अंदाज में तैयार कर पूरी फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर में इस्तेमाल करेंगे. यानी किंग में अनिरुद्ध का टच जरूर रहेगा. लेकिन फिल्म का बाकी बैकग्राउंड स्कोर और एल्बम सचिन-जिगर तैयार करेंगे."

अनिरुद्ध 'किंग' से कब अलग हुए, इसे लेकर कोई ठोस टाइमलाइन तो सामने नहीं आई है. मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि वो कुछ महीने पहले ही ये मूवी छोड़ चुके थे. सचिन-जिगर को भी शाहरुख की फिल्म से जुड़े ठीक-ठाक समय हो चुका है. 02 नवंबर को शाहरुख खान के 61वें बर्थडे पर मेकर्स 'किंग' का पहला गाना रिलीज़ करने वाले हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, ये एक टीज़र-सॉन्ग होगा. इसका म्यूजिक सचिन-जिगर ने कम्पोज़ किया है. अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने मिलकर इसे गाया है. संभवत ये ‘डैडी कूल’ गाना है. 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Advertisement

वीडियो: शाहरुख खान स्टारर 'किंग' की रिलीज़ से पहले 800 करोड़ की कमाई की सच्चाई खुल गई!

Advertisement