The Lallantop

किसी और की गलती से आपकी गाड़ी का चालान कट जाए तो ठीक करने का तरीका समझ लीजिए

आपने ट्रैफिक के नियम तोड़े और आपका चालान फटा. ठीक बात. लेकिन जो आपने कोई नियम नहीं तोड़ा और फिर भी आपका चालान (Got A Wrong Challan) फट गया तो क्या करेंगे.

Advertisement
post-main-image
गलत चालान की शिकायत कहां करें?

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बेंगलुरु में एक कम्पनी ने गिटार को इंसान समझकर गलत चालान काटने की घटना सामने आई है, जो ट्रैफिक नियम तोड़ने से अलग एक तकनीकी गलती थी।
  • ई-चालान प्रणाली में कई बार मशीन या डेटा एंट्री की गलतियों के कारण चालान गलत तरीके से बन जाते हैं, जिससे प्रभावित लोग अपील करने के लिए ऑनलाइन या लोक अदालत का सहारा लेते हैं।
  • गलत चालान होने पर www.echallan.parivahan.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है और संबंधित अधिकारियों को सोशल मीडिया पर टैग करने से चालान रद्द होने की संभावनाएं रहती हैं।

ट्रैफिक नियम तोड़ा और गाड़ी का चालान फट गया तो आप क्या करेंगे? कुछ नहीं करेंगे क्योंकि आप कुछ कर भी नहीं सकते. आज नहीं तो कल नहीं तो परसों आपको चालान भरना ही पड़ेगा. अगर गाड़ी सेल करनी है तब तो सारे चालान निपटाने पड़ेंगे. वैसे लोक अदालत में जाकर चालान माफ करवाए जा सकते हैं या फिर रकम को कम करवाया जा सकता है. लेकिन वो करवाना भी सभी के बस का नहीं. वकील से लेकर लंबी लाइन से गुजरना पड़ता है. ये सब तो आपके नियम तोड़ने पर है.

Advertisement

लेकिन जो आपने नियम तोड़ा ही नहीं और आपका चालान फट गया तब क्या करेंगे? क्या ऐसा भी होता है! अजी होता है. हाल ही में बेंगलुरू में एक चालान इसलिए फटा क्योंकि एआई ने गिटार को आदमी समझ लिया था. हम बताते आपको क्या करना है?

चालान की शिकायत करो

एआई ने गिटार को सवारी समझ लिया. कैमरे से ईवी का प्रदूषण का चालान फाड़ दिया. ये सब होता है. कई बार मशीन की गलती से और कई बार डेटा इंट्री करने वाले की गलती से. Odisha के ई-चालान (eChallan) सिस्टम ने तो बाइक पर सीटबेल्ट, कार में हेलमेट ना लगाने पर 7000 चालान काट दिए थे. आपके साथ नहीं हुआ तो कोई बात नहीं, मगर गारंटी नहीं कि नहीं होगा. बाकी जब भी होगा तब के लिए प्रोसेस जान लीजिए.

Advertisement

# echallan.parivahan.gov.in पर चले जाओ.

# यहां सबसे पहले चालान के डिटेल डालकर चेक करो कि वाकई चालान फटा है. आप सही समझे. फर्जी ई-चालान का स्कैम भी खूब चलता है.

# अब जो वाकई आपका चालान फटा है तो अब आपको online grievance पर आना होगा.

Advertisement

# यहां आपको गलत चालान से जुड़े सारे डिटेल्स डालने होंगे. मसलन तारीख, जगह, चालान का प्रकार और अमाउन्ट.

गलती से फटे ई-चालान की शिकायत की जा सकती है
गलती से फटे ई-चालान की शिकायत की जा सकती है 

# इसके बाद आपको बताना होगा कि ये गलत चालान बना है. इसके साथ अगर आप गलत चालान का फोटो, बिल या जीपीएस लोकेशन लगा सकते हैं तो और अच्छा. माने जिस तारीख और समय पर आपका चालान फटा उस समय आप सिनेमा हॉल में कोई फिल्म देख रहे थे तो उसका टिकट का खाने का बिल लगा सकते हैं.

# इसके बाद सबमिट करने पर आपको एक टिकट नंबर मिलेगा.

# इसके बाद आपका चालान कैंसिल हो सकता है. परिवहन विभाग आपसे और डिटेल्स मांग सकता है.

ये एक तरीका है. एक और तरीका संबंधित RTO को सोशल मीडिया पर टैग करके चालान कैंसिल कराया जा सकता है. लेकिन ये तभी काम करेगा जब चालान ज्यादा पुराना नहीं होगा. एआई गिटार वाले केस में टैग करने पर तुरंत ही चालान रद्द हो गया था. जब ये दोनों तरीके काम नहीं करें तो फिर लोक अदालत ही जगह बचती है.

वीडियो: 'मुझे अरेस्ट, ड‍िटेन नहीं, क‍िडनैप क‍िया गया', ध्रुव राठी ने रिहा होने के बाद गंभीर आरोप लगाए

Advertisement