The Lallantop

Hyundai Bayon लुक में धाकड़, लेकिन माइलेज, सेफ्टी फीचर्स और कीमत में कितना दम है?

Hyundai Bayon Launch: हुंडई बेयोन का CNG मॉडल भी आएगा, जिसे जनवरी 2027 में लॉन्च किया जा सकता है. 10 लाख रुपये से कम की एक्स-शोरूम कीमत में इसमें कौन-कौन से फीचर्स और एक्सपीरियंस मिलेंगे?

Advertisement
post-main-image
हुंडई ने लॉन्च की नई मिड-साइज एसयूवी Hyundai Bayon. (Courtesy: The Lallantop)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हुंडई ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज SUV Hyundai Bayon 9.99 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च की है, जो कंपनी की दूसरी मिड-साइज SUV है।
  • हुंडई ने मिड-साइज SUV सेगमेंट में बेयोन को लॉन्च किया है ताकि मारुति सुजुकी और अन्य प्रतिस्पर्धियों जैसी कंपनियों के विकल्पों के मुकाबले एक किफायती उत्पाद पेश किया जा सके।
  • हुंडई बेयोन की बुकिंग शुरू हो गई है और CNG वेरिएंट जनवरी 2027 में लॉन्च होने की संभावना है, जिससे कंपनी का मिड-साइज SUV सेगमेंट में विस्तार होगा।

हुंडई ने इंडियन मार्केट में अपनी नई मिड-साइज SUV Hyundai Bayon लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है. ध्यान रहे ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस है, यानी आगे चलकर कंपनी दाम बढ़ा भी सकती है. हुंडई ने बेयोन को क्रेटा से सस्ते बजट में लॉन्च किया. क्रेटा के बाद ये मिड-साइज SUV सेगमेंट में कंपनी की दूसरी SUV है. हुंडई ने दावा किया कि ऑटोमैटिक वेरिएंट का माइलेज 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर है. अब हुंडई बेयोन SUV के डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालते हैं.

Advertisement

त्योहारी सीजन चल रहा है. अगर हुंडई बेयोन पर दिल आ गया है, तो इसकी बुकिंग शुरू हो गई है. हुंडई की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑथोराइज्ड डीलरशिप पर बेयोन को 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है. मिड-साइज SUV सेगमेंट में बेयोन को उतारकर हुंडई ने मारुति सुजुकी की स्ट्रेटेजी को फॉलो किया है. इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी Grand Vitara और Victoris ऑफर करती है.

इसका एक खास फीचर हुंडई मोटर इंडिया का पहला जेनरेटिव AI वॉइस असिस्टेंट है. इसमें Perplexity की इंटेलिजेंस और साउंडहाउंड AI की वॉयस AI टेक्नोलॉजी का साथ मिलेगा. सफर के दौरान आपके पूछने पर ये सिस्टम आपको मौसम, ट्रैवल प्लान, होटल, रेस्टोरेंट और आस-पास की जगहों की जानकारी देगा.

Advertisement
Hyundai Bayon का डिजाइन और एक्सटीरियर कैसा है?

हुंडई बेयोन की लंबाई 4,245 मिमी, चौड़ाई 1,810 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 205 मिमी है. इसमें 2,600 मिमी का व्हीलबे मिलेगा. सामान रखने के लिए 505 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. हुंडई बेयॉन में स्प्लिट हेडलैंप अरेंजमेंट के साथ लेयर्ड फ्रंट फेसिया है. बोनट के आगे के किनारे पर पतली LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स लगी हैं, जबकि मेन हेडलैंप यूनिट्स बंपर में नीचे की तरफ लगी हैं. ब्लैक और सिल्वर क्लैडिंग फ्रंट-एंड डिजाइन में कंट्रास्ट जोड़ती है.

Hyundai Bayon Price
Hyundai Bayon (Courtesy: The Lallantop)

साइड प्रोफाइल भी काफी अट्रैक्टिव है. बाहर निकल रहे व्हील आर्च और शार्प कैरेक्टर लाइन इसे मस्कुलर लुक देते हैं. व्हील आर्च के चारों ओर काफी ब्लैक क्लैडिंग है, जबकि पेटल-स्टाइल 17-इंच एलॉय व्हील स्टाइलिंग को और बैटर करते हैं.

इस कार में हुंडई ने फ्लश-फिटिंग यूनिट्स के बजाय ट्रेडिशनल पुल-टाइप डोर हैंडल का इस्तेमाल किया है. पीछे की तरफ, पतले टेल-लैंप एलिमेंट्स एक ब्लैक ट्रिम सेक्शन से जुड़े हुए हैं. टेलगेट पर Hyundai Bayon लिखा है. एक रूफ स्पॉइलर और डुअल-टोन बंपर भी मिलेगा.

Advertisement
Hyundai Bayon Price in India
Hyundai Bayon (Courtesy: The Lallantop)
Hyundai Bayon में कौन से फीचर्स मिलेंगे?

इसमें 12.3 इंच की दो स्क्रीन हैं. एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरी इन्फोटेनमेंट के लिए. हुंडई का कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट (ccNC) है, जिसमें NVIDIA की ताकत मिलेगी. ऑनलाइन नेविगेशन, स्प्लिट-स्क्रीन फंक्शनैलिटी, पर्सनलाइज्ड कंट्रोल और क्विक-एक्सेस मेन्यू जैसे फीचर्स आपकी एक्सपीरियंस को बेहतर करेंगे.

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इंटरफेस 10 रीजनल भाषाओं और दो इंटरनेशनल भाषाओं को सपोर्ट करते हैं. इंग्लिश, हिंदी, हिंग्लिश, तमिल, बंगाली और तेलुगु में 500 से ज्यादा एंबेडेड वॉयस कमांड हैं, जिससे लोग बिना इंटरनेट कनेक्शन के कई फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं. Hyundai Bluelink के तहत 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स हैं. ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स मिलेंगे.

अन्य फीचर्स

वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर सीट के लिए पावर्ड एडजस्टमेंट, बोस साउंड सिस्टम, टाइप-C USB पोर्ट्स, वायरलेस चार्जर, एंबिएंट लाइट्स, टू-स्टेप रिक्लाइनिंग रियर सीट्स और AC वेंट और पैनोरमिक सनरूफ आदि.

सेफ्टी फीचर्स

Hyundai Bayon के सेफ्टी फीचर्स में लेवल 2 ADAS, छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं.

बेयोन को Hyundai Global K एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए डिजाइन किया गया है. फिलहाल, हुंडई बेयोन के Bharat NCAP क्रैश टेस्ट का रिजल्ट नहीं आया है, जो बेयोन की सेफ्टी रेटिंग बताता. ये प्लेटफॉर्म 80 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है, जिनमें से कम से कम 35 फीचर्स हर वेरिएंट में मिलेंगे.

Hyundai Bayon का इंजन और माइलेज

Bayon में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये चार सिलेंडर वाला नेचुरली एस्पिरेटेड MPi पेट्रोल इंजन है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. कंपनी का 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का दावा iVT ऑटोमैटिक ऑप्शन के लिए है. ध्यान रहे कि असल माइलेज ट्रैफिक, सड़क, एसी और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: टेस्ला ने बना दी हवा में उड़ने वाली कार, बुकिंग शुरू

हुंडई बेयोन को CNG मॉडल भी आएगा, जिसे जनवरी 2027 में लॉन्च किया जा सकता है. भारतीय बाजार में हुंडई बेयोन का मुकाबला मारुति सुजुकी विक्टोरिस, किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन टाइगुन और एमजी एस्टोर जैसे SUV से होगा.

वीडियो: Xiaomi ने लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, लेकिन हर कार पर 8 लाख का घाटा क्यों झेल रही है कंपनी?

Advertisement