पेट्रोल की शतक मारती कीमतें और Ethanol Blended Petrol (EBP) से गाड़ियों में खराबी की उलझन के बीच EV सबसे मुफीद ऑप्शन बनकर निकला है. अच्छी बात ये है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर और कार के ऑप्शन की कोई कमी भी नहीं है. पिछले कुछ महीनों में ईवी की सेल ने खूब रफ्तार पकड़ी है, मगर खराब सर्विस और पार्ट्स में महीनों की देरी का झटका अभी भी लग रहा है. आए दिन इससे जुड़े मामले नजर आते हैं. इस बार पार्ट्स में देरी का मामला TATA EV और ATHER स्कूटर से जुड़ा है.
इलेक्ट्रिक स्कूटर हो या कार, कस्टमर परेशान, सर्विस सेंटर तीन-तीन महीने तक दौड़ा रहे
एक वीडियो है जिसमें दावा किया गया है कि नई Tata Nexon EV की बैटरी 9 अप्रैल 2026 से खराब है. वीडियो में टाटा कस्टमर केयर से हुई बातचीत का मेल भी लगाया गया है. दूसरा वीडियो है जिसमें कई सारे ATHER स्कूटर खड़े हैं और सभी के बेल्ट खराब हैं. वीडियो में पता चलता है कि नए बेल्ट दो महीने से नहीं आ रहे. कस्टमर अगर बाहर से बेल्ट लेकर आ रहा तो कंपनी लगाने को तैयार नहीं.


इंडिया के ईवी कार मार्केट की अगुआ टाटा की खराब सर्विस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर दिख रहा है. वीडियो में दावा किया गया है कि नई Tata Nexon EV की बैटरी 9 अप्रैल 2026 से खराब है. वीडियो में टाटा के सर्विस सेंटर पर खड़ी हुई ईवी का वीडियो भी है और साथ में टाटा कस्टमर केयर से हुई बातचीत का मेल भी लगाया गया है. वीडियो से पता चलता है कि मामला आंध्रप्रदेश के कुरनूल का है.
पलाधी सिंधु नाम की कस्टमर अपनी ईवी की बैटरी से परेशान हैं और तमाम मेलबाजी के बाद भी उनको कोई जवाब नहीं मिल रहा. मेल में दिख रही व्हाट्सऐप चैट से पता चलता है कि सर्विस सेंटर 15 जुलाई तक बैटरी ठीक होने की बात कह तो रहा है मगर उसमें भी कई अगर-मगर लिखे हैं. किसी भी केस में गाड़ी का खराब होना तो समझ आता है मगर इसके ठीक होने में 3 महीने से ज्यादा लगना समझ से परे है. आम इंडियन घरों में एक ही कार होती है. ऐसे में उसका महीनों बिगड़ा रहना सिर्फ परेशानी ही पैदा करता है. चलो कोई बात नहीं, आप तीन महीने लगाओ लेकिन फिर कस्टमर जो एक छोटे बच्चे की मां हैं, उनको कोई और गाड़ी दो चलाने के लिए.
ये भी पढ़ें: हैंडल हाथ में और चेसिस जमीन पर... ओला स्कूटर का बीच सड़क ये हाल भी हो सकता है
ATHER स्कूटर का पट्टाईवी स्कूटर में ATHER वो नाम है जिसे स्टेंडर्ड सेट करने वाला माना जा सकता है. प्रोडक्ट की क्वालिटी से लेकर चार्जिंग स्टेशन और सर्विस में कंपनी ने अपना नाम बनाया है. लेकिन एक वीडियो है जिसमें कई सारे ATHER स्कूटर खड़े हैं और सभी के बेल्ट खराब हैं. वीडियो में पता चलता है कि नए बेल्ट दो महीने से नहीं आ रहे. कस्टमर अगर बाहर से बेल्ट लेकर आ रहा तो कंपनी लगाने को तैयार नहीं. अब आप खुद सोचिए कि अगर स्कूटर दो महीने सर्विस सेंटर में रहा तो कितनी दिक्कत होगी.
हालांकि दोनों केस में खराब सर्विस से ज्यादा खराब सप्लाई चेन की दिक्कत नजर आती है. उम्मीद करते हैं कि ईवी कंपनियां जल्दी इसे ठीक कर लेंगी.
वीडियो: Apple, Google, Samsung देखते रह गए, चीनी कंपनी ने निकाला पहला Agentic AI Phone









