The Lallantop

हैंडल हाथ में और चेसिस जमीन पर... ओला स्कूटर का बीच सड़क ये हाल भी हो सकता है

ओला स्कूटर का एक वीडियो जमकर वायरल है. वीडियो में दिखता है कि सड़क पर स्कूटर का हैंडल आदमी के हाथ में आ गया है और बाकी पूरी चेसिस ज़मीन पर पड़ी है. गनीमत ये रही कि चलाने वाला सवार बच गया.

Advertisement
post-main-image
ओला स्कूटर के सड़क पर दो टुकड़े हो गए

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ओला स्कूटर चलाते समय दो टुकड़ों में विभाजित हो गया, जिससे चालक की जान जोखिम में पड़ गई, और यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
  • ओला स्कूटरों में खराबी और सेवा केन्द्रों की अपर्याप्त सर्विसिंग के कारण कई उपभोक्ताओं को स्कूटर की मरम्मत में लंबा समय लगना पड़ रहा है।
  • इस घटना के बाद ग्राहकों में असंतोष बढ़ा है और कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे उपभोक्ता सेवा पर सवाल उठे हैं।

Ola स्कूटर राह चलते खराब हो गया. ओला स्कूटर शोरूम से निकलते ही कुछ दूर चलते ही बंद हो गया. ओला स्कूटर सर्विस सेंटर में पड़ा-पड़ा कबाड़ हो गया. ओला स्कूटर के ऐसे कई किस्से आपने पिछले कुछ सालों में सुने होंगे. हो सकता है आपके पास ओला स्कूटर हो और आप कंपनी की खराब सर्विस के भुक्त भोगी भी हों. मगर अब जो हुआ है वो एकदम अनोखा है. ओला स्कूटर के साथ कुछ ऐसा हुआ है कि देखने वालों की आंखे (Ola Electric scooter reportedly split into two pieces) खुली रह गईं. चलाने वाले की जान हलक में आ गई.

Advertisement
धड़ से अलग हुआ ओला स्कूटर

ओला स्कूटर का एक वीडियो जमकर वायरल है. वीडियो में दिखता है कि सड़क पर स्कूटर का हैंडल आदमी के हाथ में आ गया है और बाकी पूरी चेसिस ज़मीन पर पड़ी है. ऐसा लगता है मानो सर धड़ से अलग कर दिया हो. गनीमत ये रही कि चलाने वाला सवार बच गया.

Advertisement
‘डैड गिफ्ट डेड गिफ्ट में बदल गया’

ऐसा हम नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर लिख रहे हैं. दरअसल दो टुकड़े हुए स्कूटर पर अंग्रेजी में डैड गिफ्ट लिखा हुआ है. यूजर्स इसे लेकर ही कमेंट कर रहे हैं. हमेशा की तरह इस बार भी कंपनी चुप्पी साधे हुए है.

खराब सर्विस की ‘कब्रगाह’

Ola के स्कूटर और उसकी खराब सर्विस को लेकर कुछ भी कहना अपना समय बर्बाद करना ही है, क्योंकि कंपनी के तमाम दावों के बाद भी सर्विस बद से बदतर हो गई है. हाल ही में ओला स्कूटर में खराबी का वीडियो गुजरात के राजकोट से आया था. यहां कस्टमर से जैसे ही नया ईवी शोरूम से बाहर निकाला, एक किलोमीटर चलते ही बंद हो गया.  

ये भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद ही 'डेड'! ब्रांड न्यू Ola Scooter अब फांक रही धूल, गुजरात का है मामला

Advertisement

शोरूम कर्मचारी ने ग्राहक से कहा कि बस सॉफ्टवेयर अपडेट का इशू है. एक दो घंटे का काम है. सर्विस सेंटर चले जाइए. ठीक हो जाएगा. बेचारे कस्टमर सर्विस सेंटर पहुंच गए तो यहां स्कूटर तो स्टार्ट नहीं हुआ लेकिन परेशानियों का सिलसिला चल निकला. कस्टमर के मुताबिक सर्विस सेंटर ने कहा कि सॉफ्टवेयर अपडेट में टाइम लगेगा. आपको स्कूटर छोड़कर जाना होगा. इसके बाद जब बेचारे कस्टमर सात दिन बाद सर्विस सेंटर पहुंचे तो पता चला कि नए स्कूटर की मोटर खराब है. सर्विस सेंटर के कर्मचारियों का कहना है कि स्पेयर पार्ट्स बाहर से आते नहीं तो हम क्या करें. दो महीने हो चले हैं और स्कूटर कबाड़ में पड़ा है.

ऐसा ही एक और वीडियो कुछ महीने पहले सूरत से आया था. इंटरनेट पर जाकर ओला सर्विस टाइप कर देंगे तो आपकी स्क्रीन भर जाएगी. Ola अपने ग्राहकों को ‘ई गोला’ से ‘उ गोला’ घुमा रही है. 

वीडियो: मोटोरोला का पहला फोल्ड डिवाइस Moto Razr Fold कई दिलचस्प फीचर्स के साथ आता है

Advertisement