The Lallantop

सीईओ ने 4 मिनट में 900 लोगों की नौकरी छीनी, कंपनी ने अब उसे ही बाहर कर दिया

डिजिटल मॉर्गेज लेंडर कंपनी बेटर होम एंड फाइनेंस (Better Home & Finance) के भारतीय मूल के विवादित CEO विशाल गर्ग को कंपनी के बोर्ड ने काम से निकाल दिया है. विशाल कंपनी में बने रहने के लिए 1 डॉलर की टोकन सैलरी पर भी काम करने को तैयार हैं, लेकिन कंपनी इसके लिए भी तैयार नहीं.

Advertisement
post-main-image
विशाल गर्ग को कंपनी से निकाल दिया गया है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विशाल गर्ग को डिजिटल मॉर्गेज कंपनी बेटर होम एंड फाइनेंस के बोर्ड ने उनके CEO पद से हटा दिया है और उन्हें कंपनी से 1 डॉलर भी नहीं दिया जाएगा।
  • हाल ही में कंपनी के अन्य अधिकारी डेनियल लुईस ने बोर्ड में शामिल होकर विशाल गर्ग का भरोसा तोड़ा, जिसके बाद बोर्ड ने गर्ग के निर्णय और व्यवहार को लेकर असंतोष जताया।
  • विशाल गर्ग ने कंपनी में पुनः CEO बनने की औपचारिक मांग की है और 1 डॉलर वार्षिक वेतन पाने की शर्त पर काम करने की पेशकश भी की है।

विशाल गर्ग(Indian-American entrepreneur Vishal Garg) याद है क्या? शायद नहीं होगा. चलिए आज से तकरीबन पांच साल पीछे चलते हैं. साल 2021 की बात है. क्रिसमस से ठीक पहले एक कंपनी के CEO ने एक जूम मीटिंग ली. करीब 900 कर्मचारी ऑनलाइन जुड़े थे. CEO ने बोलना शुरू किया, अगर आप इस जूम कॉल पर हैं तो आप उन बदकिस्‍मत लोगों में से हैं, जिन्‍हें अभी के अभी नौकरी से निकाला जा रहा है. इस तरह उसने महज 4 मिनट की जूम मीटिंग में 900 कर्मियों को कंपनी से निकाल दिया था. याद आया ना. अब विशाल गर्ग के साथ जो बोया वो काटा वाली बात हो गई है.

Advertisement

अब कंपनी ने CEO साहब को ही नौकरी से निकाल दिया है. डिजिटल मॉर्गेज लेंडर कंपनी बेटर होम एंड फाइनेंस (Better Home & Finance) के भारतीय मूल के विवादित CEO विशाल गर्ग को कंपनी के बोर्ड ने काम से निकाल दिया है.

1 डॉलर भी नहीं मिलेगा

विशाल गर्ग आज खुद उसी जगह पर पहुंच गए हैं, जहां उन्‍होंने 900 कर्मियों को एक झटके में पहुंचा दिया था. कंपनी ने बोर्ड ने उन्‍हें काम से निकाला और अब 1 डॉलर भी देने को तैयार नहीं. गर्ग कंपनी में बने रहने के लिए 1 डॉलर की टोकन सैलरी पर भी काम करने को तैयार हैं. गर्ग ने डेनियल लुईस पर, जिन्होंने CEO के तौर पर उनकी जगह ली थी, कंपनी का कंट्रोल लेने से पहले अपने इरादों के बारे में उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 5 लाख का स्कूटर सवा लाख में बेचा, Ather कैसे बनी ई-स्कूटर किंग?

CNN से बात करते हुए विशाल गर्ग ने आरोप लगाया कि लुईस ने टॉप पद संभालने से पहले कंपनी की रणनीति का सार्वजनिक रूप से समर्थन करके बोर्ड और अन्य अधिकारियों का भरोसा जीता. गर्ग ने CNN को बताया, 

"उसने मुझे धोखा दिया. उसने कहा कि उसे कंपनी की रणनीति पसंद है. उसने X पर हमारी तारीफ़ की और उसी का फायदा उठाकर हमारे बोर्ड में शामिल हुआ और हमारा भरोसा जीता."

Advertisement

कंपनी के बोर्ड में शामिल होने के ठीक एक हफ्ते बाद, 3 अगस्त को कंपनी ने लुईस को अंतरिम CEO नियुक्त किया. शुरुआती घोषणा में कहा गया था कि विशाल गर्ग और बोर्ड लीडरशिप में बदलाव के लिए "आपसी सहमति" पर पहुंच गए हैं. बाद में कंपनी ने कहा कि विशाल गर्ग को छोड़कर बोर्ड ने सर्वसम्मति से उन्हें हटाने के लिए वोट किया था, जिसका कारण उनके "निर्णय लेने की क्षमता, स्वभाव और विश्वसनीयता" को लेकर चिंताएं थीं.

हालांकि, विशाल गर्ग का कहना है कि उन्हें ऐसे समय में हटाया गया जब 'बेटर' (Better) कई सालों की आर्थिक मुश्किलों से उबरने लगी थी. गर्ग ने क्विन इमैनुएल के पार्टनर और जाने-माने वकील एलेक्स स्पिरो को हायर किया है और औपचारिक रूप से मांग की है कि 'बेटर' का बोर्ड उन्हें CEO के तौर पर फिर से बहाल करे. विशाल गर्ग ने यह भी पेशकश की है कि जब तक कंपनी मुनाफा कमाने नहीं लगती, तब तक वे 1 डॉलर सालाना पर काम करेंगे और उसके बाद वे हट जाएंगे.

वीडियो: खर्चा पानी: हादसे और घाटा दोनों बढ़ रहे, दिक्कत में है एयर इंडिया?

Advertisement